Friday, August 17, 2018

Current GK Rajasthan 17 August 2018

अटल बिहारी वाजपेयी 

  • देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया 
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 25 दिसंबर 1924 को अटल जी का जन्म हुआ था 
  • 1996 में पहली बार 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 19 मार्च 1998 को दूसरी बार देश के PM बने जो 11 महीने तक रहे  
  • 10 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार अटलजी देश के PM बने जो 2004 तक पुरे पांच साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की,अटल जी जनसंघ से जुड़े तथा 1954 में पहला चुनाव लड़ा 
  • 1957 में 33 वर्ष की उम्र में देश की दूसरी लोकसभा के लिए सांसद चुने गए 
  • वह भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् 1968  से 1973  तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे 
  • 1957 में बलरामपुर,उत्तर प्रदेश से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में जीत कर लोकसभा पहुंचे , तब उनकी उम्र 33 वर्ष थी 
  •  सन् 1957 से 1977 तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे
  •  मोरारजी देसाई की सरकार में सन् 1977 से 1979 तक विदेश मन्त्री रहे 
  • 1980  में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की
  •  6 अप्रैल 1980  में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने गए
For more Information:-Click Here


अजित वाडेकर 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया 
  • वाडेकर का अन्तराष्ट्रीय करियर 8 वर्ष का था 
  • उन्होंने भारत को पहली बार विदेश में टेस्ट सीरीज जिताई थी 
  • उनका जन्म 1 अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का निधन 

  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का 91 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया 
  • 25 जुलाई 2014 से टंडन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पद संभाला था
  • मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है 

Wednesday, August 1, 2018

Current GK Rajasthan 1 August 2018

भारत एसटीए -1 सूची में 

  • अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार संघटन (एसटीए -1 ) का दर्जा दिया है
  •  इस सूची में ज्यादा तर नाटो (नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनिज़शन ) देश शामिल है 
  • यह दर्जा मिलने के बाद भारत अमेरिका के साथ उच्च सामरिक उत्पादों का लेनदेन कर सकेगा 

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी )

  •  असम में पहली बार राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर 1951 में बना था जिसका उद्देश्य घुसपेटियों की पहचान करना है ,नागरिकता कानून 1955 में संसोधन के तहत सभी नागरिकों के नाम नागरिकता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है 
  •  1985 में ऑल असम यूनियन और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बीच असम समझौता हुआ था. उसी में तय हुआ था कि असम में दोबारा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न बनेगा

For More information :-Click Here
गोपाल कृष्ण गाँधी को राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार

  • महात्मा गाँधी के प्रपोत्र व् समाज सेवक गोपाल कृष्ण गाँधी को 20 अगस्त को 24 वा राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार दिया जाएगा 


राजकोप सिटीजन 

  • राजस्थान पुलिस के एप ''राजकोप सिटीजन''में महिला सुरक्षा से जुड़े फीचर डेल जा रहे है यह एप डेढ़ महीने में तैयार होगा 
  • यह दिल्ली पुलिस के हिम्मत एप की तर्ज पर विकसित होगा 
  • यह ट्रेकिंग एप पुलिस कण्ट्रोल सिस्टम तथा सरकार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से कनेक्ट होगा  

For More Information :-Click Here

फ़िज़िक्स ओलम्पियाड में पहली बार भारत को 5 गोल्ड मेडल्स
For More Information :-Click Here

Monday, July 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 July 2018

फीफा वर्ल्ड कप 2018  (मास्को ) 

  • फ़्रांस ने 21वें फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है 
  • पहली बार फाइनल खेल रहे क्रोएशिया को 4 -2 से पराजित कर 20 साल बाद यह ख़िताब जीता 
  • पहली बार फ़्रांस ने 1998 में फीफा वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था 


RBI 

  • महेश कुमार जैन बने रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के उप अध्यक्ष 
  • इनको तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है 
  • वर्तमान में वे IDBI बैंक के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ  है 


विश्व पर्यावरण दिवस 

  • प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा तथा संरक्षण करना है 
  • 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था 
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम:-बीट प्लास्टिक पोल्युशन रखा गया है 
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का मेजबान भारत था