Saturday, April 29, 2017

Current GK Rajasthan 29 April 2017

गोडावण संरक्षण योजना

  • राज्य पक्षी गोडावण को बचाने के लिए गोडावण संरक्षण योजना शुरू की जाएगी 
  • बांरा जिले के सोरसन में गोडावण के लिए प्रजनन केंद्र तथा जैसलमेर के मरू उद्यान में हैचिंग सेंटर खोला जाएगा
  • राज्य सरकार ,भारत सरकार तथा भारतीय वन्य जीव संस्थान की संयुक्त योजना है 
  • भारत सरकार 35 करोड़ तथा राज्य सरकार के बजट में से 10 करोड़ इस योजना पर खर्च किये जायेंगे 

डेंटो वेब एप का लोकार्पण

  • भारत का पहला डेंटो वेब एप का लोकार्पण राजस्थान में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा किया गया 
  • यह भारत का पहला दांतो से सम्बंधित एप है 
  • इसमें दुनिया भर के सभी दन्त रोग विशेषज्ञ एक मंच पर जोड़े जा रहे है 
  • इस एप द्वारा दन्त रोग से सम्बंधित उपचार व अन्य जानकारियां उपलब्ध की जा सकती है 

हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

  • भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावली को रेजाविक (आइसलैंड ) ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का ख़िताब दिया गया 
  •  हरिका ने टूर्नामेंट में जर्मन की जैकब फ्रॉएंट को हराया 



Friday, April 28, 2017

Current GK Rajasthan 28 April 2017

उड़ान का शुभारम्भ(उड़े देश का आम नागरिक )

  • उड़ान का शुभारम्भ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला में किया गया 
  • इसमें 2500 रुपये में 500 किलोमीटर तक की हवाई यात्रा कराई जाएगी 
  • इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा 

नीरज को विश्व चैम्पियनशिप का टिकट मिला 

  • भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चौपड़ा ने एशियाई ग्रां पी के दूसरे चरण में गुरुवार को 83.32 m. की थ्रो के साथ रजत पदक जीत लिया 
  • इसके साथ नीरज ने अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिन के लिए क्वालीफाई किया 
  • नीरज 1st टाइम विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगे 

अक्षय तृतीया 

  • वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहते है 
  • इस दिन को 'अबूझ सावा' के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस दिन राजस्थान सहित देश के विभिन्न भागों में सैकड़ो की संख्या में बाल विवाह होते है 
  • 1929 में बाल विवाह निषेद कानून 'शारदा एक्ट ' लागू किया गया था 



Current GK Rajasthan 27 April 2017

राजीव भटनागर CRPF के नये महानिदेशक 

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) का नया महानिदेशक राजीव राज भटनागर राय को बनाया गया है 
  • राजीव भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अफसर है 

राजस्थान 38 साल बाद विजेता 

  • केरल के एर्नाकुलम में आयोजित जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में राजस्थान ने स्वर्ण पदक जीता 
  • राजस्थान ने फाइनल में तमिलनाडु को 3 -1 से हराया 
  • 38 साल बाद फिर से यह ख़िताब अपने नाम किया 

8 वां विमानवाहक पोत निर्माता बना चीन 

  • अमेरिका ,रूस ,स्पेन ,ब्रिटेन फ्रांस ,इटली तथा यूक्रेन के बाद 8 वां विमानवाहक पोत बनाने वाला देश बना चीन 
  • डालिन बंदरगाह में इसको पानी में उतारा गया 
  • 2020 तक चीन की नौसेना का हिस्सा बनेगा 
  • क्षमता :-70,000 मीट्रिक टन 


Current GK Rajasthan 26 April 2017

नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित ( राजस्थान )

  • नगर पालिका चतुर्थ संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित 
  • अब कर निर्धारण में परिवर्तन की अपील कलक्टर के बजाय स्थानीय निकाय के अधिकारी करेंगे 
  • इस विधेयक में सार्वजनिक रोशनी व गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए समिति गठन का प्रावधान किया है 

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष

  • Rehana rayaz chist बनी राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष 
  • राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सकुंतला रावत को All India Mahila Congress का जनरल सेक्रेटरी चुना गया है 

रामानुजम अयंगर 

  • श्री निवास रामानुजम अयंगर महान भारतीय गणितज्ञ थे 
  • इनका निधन 26 अप्रैल 1920 को हुआ था 
  • इन्होंने 3884 प्रमेयों का संकलन किया था 
  • गणित के क्षेत्र में हो रहे काम के लिए रामानुजम जनरल की स्थापना की गयी  


Current GK Rajasthan 25 April 2017

DNA की संरचना की व्याख्या 

  • केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों जेम्स डी वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने 25 अप्रैल 1953 को नेचर पत्रिका में छपे एक आलेख में DNA की संरचना की व्याख्या की 
  • इसके लिए 1962 में इन्हें नोबल प्राइज दिया गया 

विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल )

  • प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • यह रोग मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से फैलता है जो पानी में पनपते है 
  • लक्षण :-बुखार ,ठण्ड लगना ,सिर दर्द ,शरीर दर्द ,मिचली व उल्टी 
  • बचाव :-घर के आस -पास पानी जमा ना होने दे व सफाई रखें 



Monday, April 24, 2017

Current GK Rajasthan 24 April 20!7

पंचवर्षीय योजना का दौर ख़त्म पहली त्रिवर्षीय योजना 

  • रविवार को नीति आयोग गवर्निंग कौंसिल की तीसरी बैठक में पहली बार त्रिवर्षीय योजना को लागू किया गया 
  • इस बैठक में 28 राज्यों के CM ने भाग लिया था 

अब पासपोर्ट आवेदन हिंदी में भी 

  • विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन हिंदी में कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है 

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज (24 अप्रैल )

  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजस्थान की 7 पंचायती राज संस्थाओं को पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा 

कबड्डी फेडरेशन की अध्यक्ष 

  • डॉ. मृदुल भदौरिया फिर से कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की निर्विरोध अध्यक्ष बनी 

सबसे कम उम्र के भारत रत्न सचिन 

  • सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था 
  • भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति 
  • टेस्ट क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाडी 


Sunday, April 23, 2017

Current GK Rajasthan 23 April 2017

युथ नेशनल एथलेटिक्स 

  • हैदराबाद में आयोजित युथ नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान के नितेश पुनिया ने हैमर थ्रो स्पर्द्धा में रजत पदक जीता 
  • इसके साथ नितेश ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के लिए क्वालीफाई किया 

PM मोदी का जन्म स्थान बनेगा म्यूजियम 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान वडनगर जल्द म्यूजियम बनेगा 
  • गुजरात ट्यूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी ने इसके लिए पहल की है 
  • गुजरात पर्यटक विभाग वडनगर -मोधेरा -पाटन को 7.9 करोड़ रूपये की लागत से हेरिटेज ट्यूरिज़्म सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा
  • वडनगर रेलवे स्टेशन पर ही PM ने बचपन में चाय बेची थी 

राष्ट्रीय स्तर पर छाया डूंगरपुर का सोलर लैम्प प्रोजेक्ट 

  • प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पुरस्कार की थीम 'making for new idea' पर इस पुरस्कार के लिए देश के 599 जिलों में से डूंगरपुर के सोलर लेम्प प्रोजेक्ट को नवाचार के लिए चुना गया है 

युवा मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण 

  • मनरेगा में 100 दिन की मजदूरी पूरी करने वाले युवा श्रमिकों को उनकी पसंद के अनुसार निःशुल्क कौसल प्रशिक्षण दिया जाएगा 
  • इसके लिए सरकार ने सर्वे कर डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों को चुना है 
  • लाइवलीहुड इन फूल इम्पॉयमेंट प्रोजेक्ट (LIFE)के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा 

Saturday, April 22, 2017

Current GK Rajasthan 22 April 2017

राजस्थान से शुरू होंगी डाक की रियल टाइम ट्रेकिंग 

  • स्मार्ट फोन के द्वारा अब डाकिय की लोकेशन ट्रेस होंगी 
  • डाकिय को स्मार्ट फ़ोन दिए जायेंगे जिससे डाक बुक होने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक हर समय नजर रहेंगी 
  • यह ट्रेकिंग जयपुर ,अजमेर कोटा, उदयपुर तथा अलवर से शुरू की जाएँगी 
विश्व पृथ्वी दिवस आज (22 अप्रैल )

  • पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है 
  • 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है 
  • 193 से अधिक देश पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम मनाते है 
  • अर्थ दे 2016 :-22 अप्रैल 2016 को 120 देशों ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसमें 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा गया 
  • वर्ष 2017 की थीम :-एन्वायरन्मेंट एन्ड क्लाइमेट लिटरेसी है जिसमे बच्चों को इससे जोड़ना है क्योंकि वे भविष्य के लीडर है  

Current GK Rajasthan 21 April 2017

चार दिवसीय राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो 21 अप्रैल से 

  • घर खरीददारों के लिए 650 प्रॉजेक्ट्स 
  • 5 लाख से 5 करोड़ की प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी 
  • मुख्यमंत्री के सबके घर के सपने को पूरा करने के लिए यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है
  • इसमें मुख्यमंत्री जन आवास योजना से सम्बंधित सभी लाभ होंगे 

सिविल सर्विस दे (21 अप्रैल )

  • सिविल सर्विस दे प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है 
  • सिविल सर्विस दे पर प्रत्येक वर्ष सौर ऊर्जा का उपयोग करने व इसे बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाता है 
  • इस बार प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए देश भर में राजस्थान का डूंगरपुर व छत्तीसगढ़ का दंतेवादा का चयन किया गया है 
  • IAS इंद्रजीत ने पहले डूंगरपुर व वर्तमान में चितोड़गढ़ के कलेक्टर रहते हुए सौर ऊर्जा का उपयोग नवाचार में लागू किया 

Thursday, April 20, 2017

Current GK Rajasthan - 20 April 2017

1 मई से राष्ट्रपति, पीएम  समेत किसी को लाल बत्ती नहीं 
  • VIP संस्कृति के खिलाफ केंद्र ने लिया बड़ा फैसला 
  • अब देश में कोई भी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा 
  • नीली बत्ती सिर्फ एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं पर लगेगी 
  • राजस्थान में भी तत्काल इसे लागू किया गया हैं 
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हब 
  • एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हब झालावाड़ में बनेगा 
  • राज्य सरकार ने निजी कंपनी श्रीवल्लभ पित्ती ग्रुप के साथ MOU किया हैं 
  • एयरक्राफ्ट की मेंटेनेंस, रिपेयरिंग, ओवरहॉल हब बनेगा 
  • 3 फेज में बनेगा प्रोजेक्ट
स्लिम्स नदी 
  • कनाडा में बहने वाली 150 मीटर चौड़ी स्लिम्स नदी सिर्फ 4 दिन में सूख गयी 
  • इतिहास में पहली बार हैं की 4 दिन में सेकड़ो साल से बह रही नदी गायब हो गयी 
  • ग्लोबल वार्मिंग की वजह से का प्रवाह बदल गया हैं 
  • अब नई नदी इस नदी के विपरीत अलास्का की खाड़ी की ओर बहती हैं, पहले प्रशांत महासागर में मिलती थी 



Current GK Rajasthan - 19 April 2017

CBSC स्कूलों में 10 वीं तक हिन्दी अनिवार्य 
  • संसदीय समिति की सिफारिसों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी देने के बाद CBSC की स्कूलों व केंद्रीय विद्यालयों में हिंदी विषय को 10 वीं तक अनिवार्य कर दिया गया है 
भारत ने 19 अप्रैल 1975 को अपना पहला उपग्रह छोड़ा 
  • इसका नाम प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था 
  • सोवियत संघ के सहयोग से छोड़े गए उपग्रह के साथ भारत उपग्रह छोड़ने वाले चंद देशों में शामिल हुआ 
बोस्टन मैराथन 
  • दृष्टिबाधित धावक 31 वर्षीय सागर बहेती ने सबसे मुश्किल मानी जाने वाली बोस्टन मैराथन को पूरा कर इतिहास रचा 
  • 121 वीं मैराथन में 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया 
  • 2017 मैराथन इस दशक का दूसरा सबसे गर्म मैराथन था 
रियल एस्टेट बिल(रेरा ) 1 मई से लागू
  • रेरा लागू होने पर घर खरीददारों को पूर्ण सुरक्षा मिलेंगी 
  • सभी राज्यों को रेगुलेटर बनाना होगा जो उस राज्य में चल रहे आवासीय व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की निगरानी से लेकर शिकायतों का निपटारा करेगा 
  • प्रॉपर्टी ब्रोकरों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा  


Current GK Rajasthan 18 April 2017

बाड़मेर में देश का पहला रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल काम्प्लेक्स 

  • बाड़मेर में रिफाइनरी बनाने के लिए राजस्थान सरकार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि.के बिच एम. ओ. यु.पर हस्ताक्षर हुए 
  • इससे मरू क्षेत्र का विकाश होगा तथा सहायक उद्योग बढ़ेंगे 

विश्व विरासत दिवस (18 अप्रैल )

  • पहला वर्ल्ड हेरिटेज डे 18 अप्रैल 1982 को ट्यूनीसिया में इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ़ मोनुमेंट्स एंड साइट्स की और से मनाया गया 
  • संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने 1983 में इसे मान्यता दी 
  • 1983 से पहले यह विश्व स्मारक व पुरातत्व दिवस के रूप में मनाया जाता था 

भारत बांग्लादेश सीमा 

  • भारत - बांग्लादेश के बीच सीमा  की लम्बाई 4096.7 किलोमीटर है 
  • यह सीमा  भारत की जमीनी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में सबसे लम्बी है 
  • इस सिमा से भारत के 5 राज्यों की सीमा लगती है (पश्चिम बंगाल ,असम ,मेघालय ,त्रिपुरा व मिजोरम )
  • मानव व जानवरों की अधिक तस्करी होने के कारण यहाँ पर अतिरिक्त सीमा  सुरक्षा चौकिया बनाई जाएगी 

टाइम मैगज़ीन रीडर पोल 

  • फिलिफिंस के राष्ट्रपति रोड्रिग दुतरते को 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूचि में पहला स्थान मिला है 



Wednesday, April 19, 2017

Current GK Rajasthan 17 April 2017

सिंगापुर ओपन 

  • वी साई प्रणीत ने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब जीता 
  • फाइनल में प्रणीत ने किदांबी श्रीकांत को हराया 
  • इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने प्रणीत 
  • पहली बार दो भारतीय पुरुष खिलाड़ी सुपर सीरीज फाइनल में आपस में भिड़े 

सर्वपल्ली राधाकृष्णन 

  • भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का  निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ 
  • शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने 1931 में उन्हें 'सर' की उपाधि से सम्मानित किया 
  • स्वतंत्रता पश्चात उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया 

तुर्की में राष्ट्रपति प्रणाली 

  • तुर्की में संसदीय शासन प्रणाली व राष्ट्रपति शासन प्रणाली को लेकर जनमत संग्रह हुआ जिसमें राष्ट्रपति प्रणाली वाले आगे रहे
  • एर्दोगन :-एक दशक तक तुर्की के प्रधानमंत्री रहने के बाद एर्दोगन 2014 में राष्ट्रपति बने थे 
  • राष्ट्रपति प्रणाली :-राष्ट्रपति के पास होंगी सभी कार्यकारी शक्तियां 
  • अब राष्ट्रपति किसी भी राजनीतिक पार्टी का सदस्य हो सकता है 
  • 13 में से 5 सुप्रीम कोर्ट सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी 
  • 1923 में तुर्की के गठन के बाद सबसे बड़ा संविधान संशोधन होगा 

तेलंगाना विधानसभा में मुस्लिमों का आरक्षण बढ़ाने वाला बिल पास 

  • पिछड़े मुस्लिमों के लिए 12% व  जनजाति के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान वाला बिल तेलंगाना विधानसभा में पास हो गया 



 

Current GK Rajasthan 16 April 2017

विद्या देवी भंडारी 

  • विद्या देवी भंडारी नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति है 
  • अभी विद्या देवी 5 दिन के भारत दौरे पर है 
  • 2015 में पदभार सँभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है 

विस्टाडोर कोच वाली ट्रेन 

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आंध्रप्रदेश में एसी विस्टाडोर कोच वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई 
  • यह देश की पहली विस्टाडोर कोच ट्रेन होंगी  
  • यह विशाखापट्नम से किरंदुल के बिच चलेंगी 
  • इसमें आटोमेटिक स्लाइडिंग डोर और GPS बेस्ड इन्फ़ोर्मेंट सिस्टम लगाया गया है 

हमारा कैंसर प्लान 

  • राजस्थान में 21 अप्रैल से 'हमारा कैंसर प्लान' लागू होगा 
  • वर्तमान में इसे 3 राज्यों के 32 जिलों में संचालित किया जा रहा है 
  • यह प्लान सर्वप्रथम उज्जैन (मध्यप्रदेश) से शुरू किया गया था  


Current GK Rajasthan 15 April 2017

गुरु नानक 

  • सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को हुआ था
  • तलवंडी के रायभोय (पाकिस्तान) नामक स्थान पर हुआ 
  • इस दिन को सिख धर्म के अनुयायी गुरु पर्व के नाम से मनाते है 
  • गुरु नानक सिखों के 10 गुरुओं में से पहले गुरु थे 
  • इनके धार्मिक विचार सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में अंकित है 

मालदीव 

  • समुद्र तल से सबसे कम ऊँचा देश है मालदीव 
  • मालदीव 1192 टापुओं से बना देश है 
  • क्षेत्र और आबादी दोनों तरीके से मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है 
  • सुन्दर शहर होने के कारण यहाँ पर्यटन उद्योग काफी समृद्ध है 
  • समुद्र तल के लगातार बढ़ने से इसके डूबने का खतरा है इसलिए यहाँ के प्रशासन ने 2019 तक कार्बन -उदासीन देश बनाने का लक्ष्य रखा है  

Tuesday, April 18, 2017

Current GK Rajasthan 14 April 2017

8 राज्यों के 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे 

  • 5 सीटें भाजपा जीती  =
  • (1). भोरंज (हिमाचलप्रदेश )
  • (2). धेमाजी (असम )  
  • (3). राजौरी गार्डन (दिल्ली )
  • (4). धौलपुर (राजस्थान )
  • (5) बांधवगढ (मध्यप्रदेश )
  • 3 सीटें कांग्रेस जीती =
  •  (1) अटेर (मध्यप्रदेश )
  •  (2) नंजनगढ़ (कर्नाटक )
  •  (3) गूंदलूपेट  (कर्नाटक )
  • 1 सीट तृणमूल कांग्रेस जीती(पश्चिम बंगाल से )
  • 1 सीट झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी जीती (झारखण्ड से ) 


पंडित विश्व मोहन भट्ट को पदम् भूषण 

  • राजस्थान के विख्यात मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट को कला एवं संगीत के क्षेत्र में पदम् भूषण दिया गया 
  • किशनगढ़ शैली के चित्रकार तिलक गीताई को कला एवं पेंटिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए पदम् श्री से सम्मानित किया गया 


समरसता दिवस (14 अप्रैल )

  • यह दिवस बी. आर.अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है
  •  महू (मध्यप्रदेश) अंबेडकर की जन्म भूमि है 
  • महू (मध्यप्रदेश) रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बी.आर. अंबेडकर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है 
  • भीम आधार ऐप =प्रधानमंत्री द्वारा व्यापारियों के लिए इस ऐप का शुभारम्भ नागपुर में किया गया 
  • वर्ष 2015 से अम्बेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है 



                                   

Thursday, April 13, 2017

Current GK Rajasthan 13 April 2017

वैशाखी 

  • प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को वैशाखी मनाई जाती है 
  • पंजाब में नई फसलों के आने की खुशी के रूप में वैशाखी मनाई जाती है 
  • इस दिन से इतिहास की कई घटनाए जुड़ी है 
  • इसी दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंत की स्थापना की थी 
  • 13 अप्रैल 1919 में ब्रिटिश राज में अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ था 

भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता का निधन 

  • 56 साल की उम्र में भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता का कल लखनऊ में निधन हो गया 
  • वे मनमोहन सरकार में इस्पात मंत्री रह चुके है 
  • अखिलेश up के पूर्व मुख्यमंत्री /स्वतंत्रता सेनानी बाबू बनारसी दास के पुत्र थे 

वन्य जीवों के लिए बनेगा झालाना -नाहरगढ़ कॉरिडोर 

  • जयपुर के समीप के वन क्षेत्रों से सड़कों पर पैंथर व अन्य जीवों को आने से रोकने के लिए वन विभाग द्वारा झालाना से नाहरगढ़ तक वन्यजीव कॉरिडोर विकसित किया जायेगा 

आधार -पे 

  • आधार -पे द्वारा कहीं भी उंगली से पेमेंट कर सकेंगे इसके लिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए 
  •  पेमेंट करने के लिए कैश /डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरुरत नहीं होगी 
  • आधार -पे की शुरुआत कल अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा नागपुर में की जाएगी  

पायलट प्रोजेक्ट 

  • यह योजना सरकार द्वारा उदयपुर सहित देश के 5 शहरों में शुरू की जा रही है 
  • इस योजना के तहत सरकारी पेट्रोलियम कम्पनियाँ 1 मई से पेट्रोल ,डीजल के दामों में रोज बदलाव करेंगी 
  • शहर :-(1)उदयपुर (2)झारखण्ड का जमशेदपुर (3)आंध्रप्रदेश का विशाखापट्नम व(4) पुडुचेरी (5)चंडीगढ़ 


Wednesday, April 12, 2017

Current GK Rajasthan 12 April 2017

एक दिन में मिल सकेगा पेन और टैन 

  • आयकर विभाग ने 31 मार्च तक 19704 नई कंपनियों को एक दिन में पेन जारी किये 
  • पेन कार्ड के साथ विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक पेन कार्ड भी दिए इसे लोगों के ईमेल पर भेजा जा रहा है 
  • इन कंपनियों को पेन के साथ टैन (टेक्स डिडक्शन अकॉउंट नंबर )भी जारी किये 
  • अब आवेदक पेन व टैन के लिए एक साथ साझा फॉर्म भर सकता है 
  • इससे आवेदकों के लिए व्यवस्था सरल हुई है 
  • इससे 'इज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग' पर अच्छा असर पड़ेगा 
  • यह रैंकिंग वर्ल्ड बैंक देता है 
  • भारत 190 देशों में 130 वी रैंकिंग पर है 

हैंडीक्राफ्ट निर्यात में भारत नंबर वन 

  • बेहतर क्वालिटी ,नए अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मिलने और कम कीमत की वजह से भारत चीन को पछाड़ हैंडीक्राफ्ट निर्यात में नंबर वन बन गया है 

सुमित्रा महाजन की पुस्तक का विमोचन 

  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'मातोश्री' का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया 
  • यह पुस्तक आहिल्या बाई होल्कर की जिंदगी से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है 

जोनास सॉल्क की पोलियों वैक्सीन की खोज 12 अप्रैल 1955 को 

  • 1955 में आज ही के दिन पोलियों वैक्सीन को सुरक्षित व प्रभावी घोषित किया गया था 
  • इसकी खोज जोनास सॉल्क ने की थी 
  • इस वैक्सीन में निष्क्रिय पोलियोवायरस की खुराक होती है 
  • भारत 2016 में पोलियों मुक्त घोषित हो चूका है 

 

Tuesday, April 11, 2017

Current GK Rajasthan 11 April 2017

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मेलकम टर्नबुल भारत दौरे पर 

  • 2015 में पद संभालने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टर्नबुल पहली बार 4 दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे 
  • PM नरेंद्र मोदी उन्हें दिल्ली मेट्रो से अक्षरधाम ले गए 
  • दोनों देशों के बीच 6 समझौते हुए:- 
  • (1)अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद और सीमापार संघटित अपराध से मुकाबले में सहयोग  
  • (2)नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सुरक्षा में सहयोग को प्रोत्साहन और विकाश 
  • (3)पर्यावरण ,जलवायु व वन्यजीव के क्षेत्र में सहयोग 
  • (4)खेलों में सहयोग 
  • (5)स्वास्थ्य एंव औषधि क्षेत्र में सहयोग 
  • (6)पृथ्वी की निगरानी एंव उपग्रह संचालन के क्षेत्र में इसरो और जियो साइंस ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग 

भारतीय महिलाओं को हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड 2 का खिताब 

  • भारतीय सीनियर महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड 2 के मुकाबले में चिली को पेनल्टी शूटआउट में 3 -1 से हराकर यह ख़िताब जीता  

धनराज एशियाई टेट के कोषाध्यक्ष 

  • भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के पूर्व महासचिव धनराज चौधरी को एशियाई टेबल टेनिस यूनियन का कोषाध्यक्ष चुना गया है 
  • अध्यक्ष चीन के चाए झेन को चुना गया है 

मोटर वाहन संशोधन बिल लोकसभा में पास 

  • मोटर वाहन संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा में पास हो गया है 
  • इसके प्रावधान निम्न है:-
  • तीन दिन में मिलेगा लाइसेंस 
  • ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन को आधार से जोड़ा जायेगा 
  • वाहन डिज़ाइन में खराबी के कारण दुर्घटना होने पर कंपनी पर जुर्माना 
  • सड़क पर गड्ढे होने पर ब्लैक लिस्ट होंगे कॉन्ट्रेक्टर 
  • बीमा सेटलमेंट 4 महीनें में 
  • मदद करने वालों पर मुकदमा नहीं चलाया जायेगा  

ILO (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन )

  • इसकी स्थापना 11 अप्रैल 1919 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में की गयी थी 
  • संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध इस संघटन को सदस्य देशों में श्रम व श्रमिकों की दशा सुधारने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था 

Monday, April 10, 2017

Current GK Rajasthan 10 April 2017

अनुजा लंदन में पहली भारतवंशी महिला जज 

  • भारतीय मूल की अनुजा लंदन के ओल्ड बेले कोर्ट की पहली गैर -श्वेत महिला जज बनी

विश्व रैंकिंग में टॉप 10 पहलवानों में साक्षी 

  • ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 पहलवानों में 5 वे नंबर पर 
  • संदीप तौमर भी शीर्ष 10 में शामिल 

'हैकाथन' में भीलवाड़ा के टेक्सटाइल कॉलेज  की दो टीमों के आईडिया सेलेक्ट 

  • राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार हुई तकनीकी मीट 'हैकाथन 'में भीलवाड़ा के एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज की टीमों के आईडिया सेलेक्ट हुए है 
  • एक टीम ने सैनिकों के मेडिकल सुविधा एंड्रॉयड एप और वेबसाइट के सुझाव दिए व अन्य टीम ने दिव्यांगों की सहायता हेतु सुझाव दिए 

मलेशिया ओपन 

  • विश्व नम्बर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ताई जु यिंग ने मलेशिया ओपन का ख़िताब जीता 
  • फाइनल में उन्होंने कैरोलिना मारिन को हराया 

आर्य समाज की स्थापना( 10 अप्रैल 1875 )

  • हिन्दू धर्म में सुधार हेतु 10 अप्रैल 1875 को स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी 
  • इसमें छुआछूत व जातिगत भेदभाव का विरोध किया गया तथा स्त्रियों व शूद्रों को भी यज्ञोपवीत धारण करने व वेद पढ़ने का अधिकार दिया गया   

Sunday, April 9, 2017

Current GK Rajasthan - 09 April 2017

रुर्बन मिशन 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 सितम्बर 2015 को 5142 करोड़ रूपये के खर्च से  इस योजना का अनुमोदन किया 
  • इसके तहत सभी राज्यों में रुर्बन क्लस्टर के नाम से 300 विकाश कलस्टरों को विकसित किया जाना है 
  • केंद्र की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना अब राजस्थान में शुरू होगी 
  • राजस्थान में चुने गए 5 कलस्टरों को मंजूरी दे दी गयी है 
  • इन कलस्टरों में शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा 
  • क्लस्टर :-
  • गैर जनजातीय =1 सालावास क्लस्टर (जोधपुर )
  •  2 माजीवाला क्लस्टर (बाड़मेर )
  •  3 जुरहेरा क्लस्टर (भरतपुर )
  •  4 बूड़सू क्लस्टर (नागौर )
  • जनजातीय= 5 गोगुन्दा क्लस्टर (उदयपुर )

सबसे कम उम्र की यूएन शांतिदूत बनी मलाला 

  • नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को सयुंक्त राष्ट्र का शांतिदूत चुना गया 
  • 19 वर्षीय मलाला यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनेगी 
  • 2012 में मलाला द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए किये गए प्रयास के विरोध में तालिबान आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी 
आइसलैंड 
  • यह यूरोपीय देश है 
  • यहाँ दुनिया के बड़े हिमनद है यहाँ का सबसे बड़ा हिमनद वातनाजोकुल है जिसकी मोटाई लगभग 1 किलोमीटर है
  • पर्यटक :-यहाँ ज्वालामुखी ,हिमनद तथा गर्म पानी के झरने आदि है 
  • ग्रीष्मकाल में यहाँ मध्यरात्रि तक सूरज दिखता है 
  • राजधानी :-रेक्जाविक 
  • अर्थव्यवस्था :-मछलीपालन व पर्यटन 
  • भाषा :-यहाँ की अधिकारिक भाषा आइसलैंडी है  



                     

Saturday, April 8, 2017

Rajasthan Current GK - 08 April 2017


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा


फीचर फिल्म-

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
  • सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- एंथा पक्कम (दर्मा दुरई) और तुमी जाके भालो बाशो (प्रकटन)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- अदिश प्रवीन (कुंजू दाइवम), नूर इस्लाम और सामीउल आलम (सहज पाथेर गप्पो), मनोहरा (रेलवे चिल्ड्रन)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- जायरा वसीम (दंगल)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- मनोज जोशी (दशक्रिया)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरभि सीएम (मिन्नामिनुंगू द फायरफ्लाय)
  • सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता- अक्षय कुमार (रुस्तम)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- राजेश मपुस्कर
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- महायोद्धा राम
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- जोकर
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- रॉन्ग साइड राजू
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- पेली चुपलू
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- दशकरिया
  • सर्वश्रेष्ठ मलायमल फिल्म- माहेशिंटे प्राथिकारम,
  • सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म- के सेरा सेरा- घोडपचेन घोड्डटेलेम
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- रिजर्वेशन
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- बिसर्जन
  • सर्वश्रेष्ठ असम फिल्म- मारज राटी केटेकी
  • स्पेशल मेंशन- कड़वी हवा
  • स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन
  • स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन और माज राति केकेकी
  • स्पेशल मेंशन- नीरजा (सोनम कपूर)
गैर फीचर फिल्म-
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक- तनुज टीकू (लीचेस)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन(एडिटिंग)- जीशू सेन (गूढ)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी- अलपेश नागर और विशान संगवाई (इन रिटर्न जस्ट ए बुक)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- हम चित्र बनाते हैं
  • सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट- शि वाय
  • सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- इमान चक्रबर्ती
  • सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- सुंदरय्यर
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर- राजेश मपुस्कर( वेंटिलेटर(मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ चिंड्रन फिल्म- धनक
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑन सोशल इश्यू- पिंक

राजस्थान में 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, 13 अप्रैल तक होगी आयोजित
  • परीक्षा को जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मुल्यांकन नाम दिया गया है.

स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी का सरचार्ज

  • अब राजस्थान में रहने वाले लोगों को अपनी संपत्ति, रेंट एग्रीमेंट में लगने वाले स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी का सरचार्ज गायों की सुरक्षा और देखभाल के लिए देना होगा।
  • राजस्थान के बजट 2017-18 के भाषण के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि गौशालाओं को और बेहतर बनाने के लिए ये सरचार्ज वसूला जाएगा।
  • राजस्थान स्टाम्प अधिनियम 1998 के तहत गौपालन विभाग को स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी सेस वसूलने का अधिकार मिला है जिसका इस्तेमाल सरकार गायों की सुरक्षा और उनकी बेहतर देखभाल के लिए करेगी।

Friday, April 7, 2017

Current GK Rajasthan 7 April 2017

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पीवी सिंधु 2 नंबर पर

  • ओलम्पिक रजत पदक विजेता व इंडिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में पहली बार ख़िताब जितने के बाद ताजा जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पीवी सिंधु दूसरे स्थान पर पहुंची 
  • चीनी ताइपे की ताई जू यिंग रैंकिंग में 1 नम्बर पर है 
  • 3 नम्बर पर कैरोलिना मारिन है 

चिड़ियाघर का नाम अब पक्षीकक्ष जंतुआलय 

  • जयपुर चिड़ियाघर का नाम अब पक्षीकक्ष जंतुआलय कर दिया गया है 
  • इसके साथ प्रवेश की दरें भी 50%घटा दी गयी है जिससे पर्यटकों की आवक में वृद्धि होगी 

गंगा नदी पर नए पूल का शिलान्यास 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साहेबगंज (झारखण्ड )में गंगा नदी पर फोरलेन पूल का शिलान्यास किया 
  • फोरलेन पूल =साहेबगंज (झारखण्ड )से शुरू होकर कटिहार (बिहार )के मनिहारी तक है 
  • पूल की लागत =2200 करोड़ रूपये है 

देवनानी राष्ट्रीय सिंधी भाषा परिषद् के सदस्य 

  • केंद्र सरकार ने शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी को नेशनल कौंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ सिंधी लैंग्वेज का सदस्य मनोनीत किया है 
  • मानव संसाधन विकाश मंत्रालय द्वारा गठित इस परिषद् के अध्यक्ष प्रकाश जावड़ेकर (मानव संसाधन विकाश मंत्री ) है 

विश्व स्वास्थ्य दिवश आज (7 april )

  • 7 अप्रैल 1948 को स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य संघटन का गठन किया गया इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवश के रूप में मनाया जाता है 

फुटबॉल में भारत 21 साल की बेस्ट रैंकिंग पर 

  • गुरुवार को जारी फीफा रैंकिंग में भारत 132 वे स्थान से 101 स्थान पर पंहुचा 
  • एशिया में 11वे स्थान पर है भारत 
  •  एशिया में 1 नंबर पर ईरान है  


Thursday, April 6, 2017

Current GK Rajasthan 6 April 2017

आईएनएसटीसी (अंतराष्ट्रीय उत्तर- दक्षिण परिवहन गलियारा )

  • यह समझौता भारत,ईरान तथा रूस के बीच हुआ 
  • यह रुट समुद्र,रेल और सड़क मार्ग का संयोजन है 
  • इस समझौते का उद्देश्य ईरान से यूरोप और उत्तर एशिया क्षेत्र तक बेहतर संपर्क स्थापित करना है 
  • इस कोरिडोर से भारत मुम्बई के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह से जुड़ा है 
  • 7200 k.m. लंबा है यह गलियारा 
  • 30 दिनों में मुम्बई से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक हो सकेंगी माल दुलाई 
  • इससे स्वेज नहर पर दबाव कम होगा

प्रदेश के हर शहर में बनेंगे बेटी गौरव गार्डन 

  • प्रदेश के हर शहर में 5 -7 एकड़ जमीन पर बेटी गौरव गार्डन बनाये जायेंगे 
  • इनमें देश का नाम रोशन करने वाली उन बेटियों के फोटो के साथ उनकी खूबियां और अन्य जानकारी देने वाली गैलरी भी होगी जिससे अन्य बेटियां प्रेरणा ले सके 
  • उद्देश्य =बेटी बचाओं का सन्देश ,बेटियों का गौरव बढ़ाना व शहरों में बढ़ते कंकरीट को कम कर हरियाली को बढ़ावा देना है
  • इन गार्डन की सुरुआत विकाश प्राधिकरण वाले 3 शहरों जयपुर ,जोधपुर तथा अजमेर से होगी 

विराट कोहली को विजडन ने चुना लीडिंग क्रिकेटर 

  •  भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन पत्रिका ने लीडिंग क्रिकेटर के रूप में चुना है 
  • विराट 2003 से शुरू हुए इस पुरस्कार को पाने वाले तीसरे भारतीय है 
  • सहवाग व सचिन इस पुरस्कार को जीत चुके है 

अंबेडकर फैलोशिप योजना शुरू 

  • अनुसूचित जाती वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को PHD व अनुसंधान के लिए अंबेडकर फैलोशिप योजना के तहत सहायता दी जाएगी 
  • प्रथम चरण में 2.50 लाख वार्षिक आय तक के परिवारों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा 

 

Wednesday, April 5, 2017

Current GK Rajasthan 5 april 2017

अब राजस्थान में सरकार ढूंढेंगी 'हैप्पी सिटी '
सयुंक्त राष्ट्र की तर्ज पर राजस्थान में 'हैप्पी सिटी 'चुनी जाएगी
स्वायत शासन विभाग द्वारा यह कार्य किया जायेगा
इसमें सफाई,शिक्षा,बिजली,पानी -आपूर्ति,खेल मनोरंजन,सार्वजनिक परिवहन से लेकर सामाजिक सद्भाव सहित अन्य सुविधाओं का आकलन होगा
इन सब के लिए मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है

जोधपुर में फोर्टम कंपनी का सौर ऊर्जा प्लांट 

  • फोर्टम कंपनी ने जोधपुर के भाडला सौर ऊर्जा पार्क में 70 मेगावाट का सौर ऊर्जा सयंत्र लगाया 
  • यह कंपनी का सबसे बड़ा व तीसरा सयंत्र  है 
  • इस सयंत्र के साथ भारत में फोर्टम की ऊर्जा क्षमता 85 मेगावाट हो जाएगी 
  • कंपनी के 3 सोलर प्लांट राजस्थान व मध्यप्रदेश में है 

आईडीबीआई  बैंक 

  • महेश जैन आईडीबीआई बैंक के नए एमडी /सीईओ बने 
  • इससे पूर्व वे इंडियन बैंक के सीईओ के रूप में कार्यरत थे 

शिरडी -वाराणसी -मुम्बई जुड़ेंगे सुपर लग्जरी राजस्थान रोडवेज बस से 

  • राजस्थान रोडवेज प्रशासन अब कई नए शहरों को जोड़ने की तैयारी कर रहा है 
  • इसमें शिरडी, वाराणसी ,मुम्बई ,अमृतसर ,चंडीगढ़ तथा गोरखपुर शामिल है

मध्यप्रदेश के मदरसों में पढ़ाई जाएगी PM मोदी की जीवनी 

  • मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अब प्रदेश के मदरसों में प्रधानमंत्री की जीवनी पढ़ाएगी 
  • सिलेबस में संक्षिप्त जीवनी के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद को सामिल किया गया है 

बर्फीले पहाड़ों पर पहली महिला गाइड 

  • 32 साल की जुलियाना गार्सिया लेटिन अमेरिका में इंटरनेशनल फेडरेसन ऑफ माउंटेन गाइड एसोसिएशन की और से आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड पहली गाइड बन गई है 

दांडी यात्रा (5 अप्रैल )

  • आज के दिन महात्मा गाँधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने दांडी पहुंचे थे 
  • इन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 12 मार्च को अहमदाबाद से की थी
  • इसके बाद 6 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से नमक बनाकर कानून तोडा    

 

Tuesday, April 4, 2017

Current GK Rajasthan 4 April 2017

बाड़मेर के पचपदरा में लगेगी रिफाइनरी 

  • मुख्यमंत्री ने विधान सभा में बाड़मेर में रिफाइनरी लगाने की घोषणा की
  • यह रिफाइनरी बाड़मेर के पचपदरा क्षेत्र में सांभरा गाँव में लगाई जाएगी  
  • रिफाइनरी क्षमता =  9 मिलियन मेट्रिक टन 
  • HPCL की हिस्सेदारी = 74%,राज्य की हिस्सेदारी 26%
  • भूमि =12500 बीघा,कच्चे तेल व उत्पादों की 50 -60 k.m. लंबी पाइप लाइनें बिछाई जाएगी 

 शीर्ष 100 विश्व विद्यालयों में राजस्थान की 4 यूनिवर्सिटी

  • केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 100 शीर्ष यूनिवर्सिटीज में राजस्थान की 4 यूनिवर्सिटी शामिल है 
  • बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजि एंड साइंस (पिलानी ) रैंक = 13 
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटेनरी एंड एनिमल साइंस (बीकानेर ) रैंक = 53 
  • वनस्थली विद्यापीठ (निवाई टोंक ) रैंक =68 
  • राजस्थान विश्व विद्यालय (जयपुर ) रैंक =79 

किशोरी अमोनकर का निधन 

  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के ख्याल अंग की मल्लिका किशोरी अमोनकर का 84 वर्ष की आयु में निधन 
  • किशोरी संगीत के जयपुर अतरौहा घराने से सम्बन्ध रखती थी 
  • इन्होंने फिल्म "गीत गया पत्थरों ने "व  "दृष्टि"में आवाज दी 
  • इन्हें पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चूका है

अंडरटेकर ने की सन्यास की घोषणा 

  • प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी चैम्पियनशिप WWE के सबसे बड़े स्टार अंडरटेकर ने की सन्यास की घोषणा 
  • अमेरिका के अंडरटेकर ने 2275 में से 1717 मुकाबले जीते 
  • 25 की उम्र में WWE में एंट्री तथा 52 की उम्र में सन्यास 
  • रोमन रेंस के खिलाफ रेसलमेनिया 33 में हार के बाद सन्यास की घोषणा 

रोजर फेडरर ने जीता मियामी ओपन का ख़िताब 

  • मियामी ओपन के फाइनल में स्विस स्टार रोजर फेडरर ने नडाल को लगातार सेटों में 6 -3,6 -4 से हराकर मियामी ओपन का ख़िताब जीता 

इक्वाडोर में वामपंथी मोरेना बने राष्ट्रपति 

  • लैटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर में सत्तारूढ़ वामपंथी पार्टी के लेनिन मोरेना राष्ट्रपति पद का चुनाव जीते 
  • उन्होंने कंजर्वेटिव बैंकर गुइलेर्मो लासो को हराया     

Monday, April 3, 2017

Current GK Rajasthan 3 April 2017

पीवी सिंधु ने जीता इंडिया ओपन का खिताब 

  • रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बेडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता 
  • सिंधु ने पहली बार इंडिया ओपन का खिताब जीता 
  • फाइनल में सिंधु ने स्पेन की केरोलिना मारिन(रियो गोल्ड मेडलिस्ट)को 21 -19,21 -16 से हराया 

देश का सबसे बड़ा सोलर थर्मल पावर प्लांट "इंडिया वन"

  • यह राजस्थान में अरावली पर्वत की तलहटी में ब्रह्माकुमारी शांतिवन परिसर के नजदीक है 
  • जर्मनी के सहयोग से बने इस पावर प्लांट को फंड नविन एवं निवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मुहैया करवाया गया है 
  • इस प्लांट में टरबाइन जनरेटर व रिफ्लेक्टर ग्लास को छोड़कर सभी स्वदेसी वस्तुओं का इस्तेमाल हुआ है 
  • यह 10000 हजार लोगों को प्रतिदिन रोशनी तथा 35000 हजार लोगों के लिए खाना बनता है 

GST में शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा तथा धार्मिक यात्राओं पर नहीं लगेगा टैक्स 

भारतीय मूल के रंगभेद विरोधी नेता अहमद कथरादा का निधन 

  • SOUTH AFRICA में रंगभेद विरोधी संघर्ष में नेल्सन मंडेला के साथ भाग लेने वाले भारतीय मूल के कथरादा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया 
  • इन्हें मंडेला के साथ उम्र कैद की सजा हुई थी परंतु 60 साल की उम्र में तब रिहा हो गए जब South Africa को रंगभेद से मुक्ति मिली 

हाफ मैराथन 

  • केन्या की जॉयक्लाइन जैपकोसगेई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर प्राग हाफ मैराथन जीती 
  • इन्होंने 21.5 K.m. की रेस 1 घंटे 4 मिनट 52 सेकण्ड में पूरी कर 10,15,20 k.m. रेस के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े 

पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री का सफर(3 April 1984)

  • भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा का शुभारम्भ 3 April 1984 से किया था
  •  भारत और सोवियत संघ के संयुक्त दल का  हिस्सा बने राकेश शर्मा सोयूज 1 टी -11 यान से अंतरिक्ष गए थे   


Current GK Rajasthan 2 April 2017

राजस्थान की 173 निकायों को मिलेगा मास्टर प्लान का अधिकार 

  • राजस्थान में 191 नगरीय निकाय तथा 3 विकाश प्राधिकरण है 
  • 173 नगरपालिकाओं व नगर परिषदों को मास्टर प्लान तैयार करने के अधिकार मिलेंगे 
  • अभी मास्टर प्लान नगर सुधार अधिनियम 1959 में अधिसूचित है इसके तहत विकाश प्राधिकरण तथा नगर निगम में ही यह लागू है 
  • मास्टर प्लान नगर पालिका अधिनियम में अधिसूचित हो जायेगा तो नगरीय निकाय खुद के स्तर पर मास्टर प्लान विकसित कर सकेंगे तथा उसमें संशोधन भी कर सकेंगे 

भारत के सबसे लंबे सुरंग मार्ग का उद्घाटन 

  • जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु NH 44 पर निर्मित 'चेनानी-नाशरी सुरंग'का उद्घाटन 2 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया
  • 9 K.M. लंबी इस सुरंग का लागत मूल्य 2521 करोड़ रूपए है

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स 

  • राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप  के दूसरे दिन राजस्थान के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक सहित कुल 7 पदक जीते 
  • साधना मलिक,सुमन ढाका व रणजीतसिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते 
  • जीतू व संतोष ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते 
  • टूर्नामेंट में हरियाणा 20 पदक के साथ पहले नंबर पर है 

SBI ने की 5 मोबाइल ATM van की सुरुआत 

  • SBI में SBBJ के विलय के अवसर पर SBI द्वारा 5 मोबाइल ATM van का शुभारम्भ किया गया 
  • यह van अजमेर,अलवर,बीकानेर,जोधपुर तथा कोटा में ग्राहकों को ATM द्वारा अविरल बैंकिंग सुविधाओं का अनुभव देंगी 


 

Saturday, April 1, 2017

Current GK Rajasthan - 01 April 2017

राज्य के सबसे बड़े बैंक SBBJ का SBI में विलय 

  • राज्य का सबसे बड़ा व 54 साल पुराना स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर आज से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में मर्ज हो जायेगा 
  • 1050 शाखाएं SBBJ की SBI में विलय तथा 120 शाखाएं राज्य में बंद होगी 
  • 1943 में बैंक ऑफ जयपुर लि.और 1944 में स्थापित बीकानेर बैंक लि.का 1 जनवरी 1963 को मिलकर SBBJ बना था 

भारत स्टेज 3 (बीएस 3)मानक की गाड़ियों पर रोक

  • सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल से भारत स्टेज 3 मानक की गाड़ियों पर रोक लगा दी है 
  • यूरोपीय देशों की तर्ज पर 1991 में केन्द्र ने वायु प्रदुषण करने वाले तत्वों पर रोक के लिए भारत स्टेज मानक की शुरुआत की थी 
  • इसके तहत वाहनों के इंजनों को BS मानकों के अनुसार तैयार करना था जिससे वायु प्रदुषण कम हो 

मातृत्व अवकाश(संशोधन)विधेयक 2016 

  • विधेयक 2016 के अनुसार भारत में अब मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह की जगह 26 सप्ताह का होगा 
  • भारत मातृत्व अवकाश के मामले में तीसरे स्थान पर है 
  • 1 स्थान कनाडा (50 सप्ताह)तथा 2 स्थान पर नार्वे (44 सप्ताह)है 

मलेशिया के प्रधानमंत्री का जयपुर दौरा 

  • मलेशिया के प्रधानमंत्री हाजी नजीब रज्जाक 2 अप्रैल को जयपुर आयेंगे 
  • पर्यटन व औधोगिक निवेश पर चर्चा हेतु मुख्यमंत्री से मिलेंगे