Friday, June 30, 2017

Current GK Rajasthan 30 June 2017

जीएसटी ( वस्तु एवं सेवा कर )

  • आज (30 जून ) मध्य रात्रि को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी का एप लांच किया जाएगा 
  • 1 जुलाई 2017 से पुरे देश में( जम्मू -कश्मीर व केरल को छोड़कर ) वस्तु एवं सेवा कर एक कर कानून के रूप में लागु हो जाएगा 

हांगकांग

  • ब्रिटेन के कब्जे में करीब 150 वर्ष तक रहने के बाद 30 जून ,1997 को हांगकांग को ब्रिटिश राज से मुक्ति मिली 
  • ब्रिटेन- चीन के बिच हुए समझौते के बाद हांगकांग को आजाद किया गया 
  • इस समझौते में तय किया गया की हांगकांग में 50 वर्षो तक पूंजीवादी व्यवस्था बनी रहेगी और शासन लोकतांत्रिक प्रणाली से संचालित होगा 
  •  आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है,
  •  इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है।
  •  "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है।
  •  हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं।

जंतर मंतर जयपुर 

  • जयपुर की जंतर मंतर वैधशाला देश की सभी 5 वेधशालाओं  में सबसे बड़ी है 
  • इसका निर्माण 1724 से 1734 ई. के बिच सवाई जयसिंह द्वारा करवाया गया था 
  •  जयपुर स्थित जंतर-मंतर को सन 2010 में विश्व विरासत का दर्जा प्राप्त हुआ। विश्व विरासत में अपना नाम शामिल कराने वाला जंतर-मंतर राजस्थान का पहला और भारत की 23वीं सांस्कृतिक धरोहर है

  •  सीएसटी 
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनस  का मान बदलकर अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कर दिया गया है 

राजस्थान 

  • राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा आज रिटायर होंगे 
  • सवाई माधोपुर इनका मूल निवास स्थान है 


Thursday, June 29, 2017

Current GK Rajasthan 29 June 2017



सिक्किम
  • भारत का एक पर्वतीय राज्य है। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है।
  •  सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण 1975 में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया 

  • अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है।
  •  भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।
  • अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है।
  •   हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं।
  •  गंगटोक , सिक्किम  की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है।
  • अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी को प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है।
  •  साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है।


Tuesday, June 27, 2017

Current GK Rajasthan 27 June 2017

प्रो. सुरेश कुमार 

  • केंद्र सरकार ने हैदराबाद  विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर  सुरेश कुमार को अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा  विश्व विद्यालय का कुलपति बनाया गया है 
  •  किसी केंद्रीय विश्व विद्यालय के कुलपति बनने वाले पहले दलित 
  • आंध्रप्रदेश के वारंगल जिले के रहने वाले है सुरेश कुमार 
  • 27 साल का शैक्षणिक अनुभव तथा 20 साल का प्रशासनिक सेवा का अनुभव है उन्हें 

ल्यूपिन के फाउंडर का निधन 

  • दुनिया की बड़ी फार्मा कम्पनियों में से एक ल्यूपिन के फाउंडर और चेयरमैन देशबंधु गुप्ता (79 ) का कल मुंबई में निधन हो गया 
  • इनका जन्म 1938 में राजस्थान के अलवर में हुआ था 
  • इन्होंने राजस्थान के बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एन्ड साइंस, पिलानी में अपने करियर की शुरुआत एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में की थी 

फेमिना मिस इंडिया 2017 

  • हरियाणा की मनुषी चिल्लर फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता रही 

केंद्रीय मानव संसाधन विकाश मंत्रालय 

  • देश की नई शिक्षा निति को तैयार करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकाश मंत्रालय ने  समिति का गठन कर दिया है 
  • पदम् विभूषण से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरी रंगन को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है 


Monday, June 26, 2017

Current GK Rajasthan 26 June 2017

अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ निरोधक दिवस (26 जून )

  •  संयुक्त राष्ट्र की मादक पदार्थ और अपराध निरोधक संस्था की और से प्रतिवर्ष 26 जून को पूरी दुनिया में मादक पदार्थ निरोधक दिवस मनाया जाता है 
  • दुनिया भर में नशे की लत को सामाजिक व आर्थिक समस्या माना जाता है 
  • इस दिन मादक पदार्थ से संघर्ष में आने वाली चुनौतियों को दूर करने व इस संबंध में सही उपाय किये जाने पर चर्चा की जाती है 

प्रधानमंत्री तीन देशों की विदेश यात्रा पर 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल के बाद अमेरिका पहुंचे 
  • मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने अमेरिका में टॉप 21 सीईओ के साथ गोलमेज बैठक की 
  • मोदी - ट्रंप की वार्ता के एजेंडे में हिन्द प्रशांत महासागर में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना व आतंक के खिलाफ लड़ाई तथा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का मुद्दा शामिल है 

ऑट्रेलिया ओपन 

  • इंडोनेशिया ओपन जितने के बाद भारत के स्टार सटलर किदाम्बी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का ख़िताब जीता 
  • फाइनल में श्रीकांत ने चीन के चेन लोंग को लगातार गेमों में 22 -20 ,21 -16 से हराया 
  • लगातार 02 सुपरसीरीज जितने वाले पहले भारतीय बने श्रीकांत 

स्किल इंडिया 

  • अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भारत सरकार के स्किल इंडिया कैंपेन का ब्रैंड अंबेसडर चुना गया है 
  • वह जल्द ही स्किल इंडिया का प्रचार करने के साथ ही युवाओं को प्रेरित करती नज़र आएंगी 

ईद 

  • हिजरी कैलेंडर शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है ईद -उल -फितर 
  • हजरत मुहम्मद ने मक्का छोड़ मदीना कूच (हिजरत ) किया उस दिन से हिजरी संवत की शुरुआत हुई 
  • रमजान 9 वां महीना है हिजरी कैलेंडर का  


Friday, June 23, 2017

Current GK Rajasthan 23 June 2017

आधार कार्ड 

  • राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है 
  • आधार कार्ड से लिंक बच्चों को ही दोपहर का भोजन मिलेगा साथ ही छात्रवृति ,निःशुल्क पुस्तकें व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी आधार कार्ड वालों को ही मिलेगा 
  • 30 जून तक अनिवार्य रूप से आधार कार्ड पंजीयन करवाना होगा 
  • शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर सरकारी विधालयों में निःशुल्क सीट पर अध्यनरत बालक -बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है 

मीरा कुमार 

  • विपक्ष की तरफ से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है 
  • मीरा कुमार राजनीति में आने से पहले भातीय विदेश सेवा की अधिकारी थी 
  • 2009 में वह देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी 
  • वह बिहार से है 

प्रभारी राज्यपाल 

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के प्रभारी राज्यपाल की शपथ ली 
  • बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बीजेपी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया 



Thursday, June 22, 2017

Current GK Rajasthan 22 June 2017

1570 में mugal बादशाह अकबर ने अजमेर दुर्ग स्थित अकबर का किला बनवाया 

कोटा मंडल की तीन ट्रेनें बनी पर्यावरण फ्रेंडली 

  • कोटा से चलने वाली कोटा -उधमपुर एक्सप्रेस ,कोटा -इंदौर इंटरसिटी तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह पर्यावरण फ्रेंडली बन गयी है 
  • इन ट्रेनों में नयी तकनीक के बायो टॉयलेट लगाए गए है इस प्रणाली में मानव का अपशिष्ट एनोरबिक बैक्टीरिया के संपर्क में आता है इससे अपशिष्ट का बायो डाइजेशन हो जाता है फिर यह अपशिष्ट, गैस व पानी में बदल जाता है

जीएसटी  

  • अमिताभ बच्चन को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर ) का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है 

ब्रह्मपुत्र

  • ब्रह्मपुत्र एक नदी है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है।
  •  ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।
  •  इसकी लंबाई लगभग 2700 किलोमीटर है। इसका नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है।
  •  यह नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। 
  • सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि ब्रह्मपुत्र की उपनदियां हैं। 
  • ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित शहरों में प्रमुक हैं डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी।
  •  डिब्रूगढ तथा लखिमपुर जिले के बीच नदी दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है। असम में ही नदी की दोनो शाखाएं मिल कर मजुली द्वीप बनाती है जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप है।

Wednesday, June 21, 2017

Current GK Rajasthan 21 June 2017

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज (21 जून )

  • 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है तथा साल का सबसे बड़ा दिन भी 21 जून को होता है ,इस दिन सूर्य कर्करेखा पर लंबवत चमकता है
  • इस साल लखनऊ (उत्तरप्रदेश ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 55 हजार लोगों के साथ खुद योग करेंगे 
  • योग दिवस पर पाकिस्तान सहित 180 देशों में कार्यक्रम हो रहे है 
  • संयुक्त राष्ट्र संघटन की घोषणा के बाद 21 जून 2015 से प्रत्येक वर्ष योग दिवस के रूप में मनाया जाता है 

अभिमन्यु पुनिया 

  • भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघटन (एनएसयूआई ) के चुनावों में अभिमन्यु पुनिया प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है 
  • अभिमन्यु ने अभिषेक चौधरी को 1158 वोटों से हराया 

सरदारशहर -रतनगढ़ रेल सेवा का उद्घाटन 

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ब्रांडगेज में बदली सरदारशहर -रतनगढ़ लाइन पर रेल सेवा का उद्घाटन किया 
  • पांच साल में पूरी हुयी इस योजना पर 78. 89 करोड़ रुपये खर्च हुए है 

टीआईआर कन्वेंशन से जुड़ा भारत 

  •  भारत संयुक्त राष्ट्र के टीआरआई कन्वेंशन से जुड़ने वाला 71 वां देश बन गया है 
  • अब 70 देशों की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से व्यापर करने के लिए भारत को कर नहीं देने होंगे 
  • इससे भारत को दक्षिण एशिया व इससे बाहर व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेंगी 
  • वैश्विक माल परिवहन के लिए टीआईआर मानक है जिसका प्रबंधन विश्व सड़क परिवहन संघटन करता है  



Tuesday, June 20, 2017

Current GK Rajasthan 20 June 2017

ओडिशा 

  • ओडिशा ,प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली(DWDS )का सञ्चालन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य होगा  
  • इस प्रणाली द्वारा आपदा की चेतावनी दी जाएगी जिससे तूफान व सुनामी के समय लोगों की मदद हो सके 

रामनाथ कोविंद 

  • रामनाथ कोविंद को भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है 
  • वर्तमान में रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल है 

जर्मनी  

  • पश्चिमी जर्मनी की अंतरिम राजधानी 1949 में बॉन को बनाया गया 
  • 20 जून 1991 को एकीकृत जर्मनी की राजधानी  बर्लिन ले जाने पर संसद में मतदान हुआ
  • फैसला होने के 8 साल बाद 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन चली गयी   

Current GK Rajasthan 19 June 2017

'गगन' से उड़ान भरेंगे विमान 

  • नए साल से देश में सभी विमान स्वदेशी नौवहन प्रणाली 'गगन' से उड़ान भर सकेंगे 
  • इसरो तथा भारतीय विमान पतन प्राधिकरण की और से संयुक्त रूप से लगभग 774 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह प्रणाली उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार है 
  • भारत विश्व का चौथा देश है जो अपने उड़ान सुचना क्षेत्र में उपग्रह आधारित संवर्धित प्रमाणित सेवाएं दे सकता है 
  • गगन से विमान कंपनिया अपनी क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल कर सकेंगी तथा ईंधन भी बचेगा 
  • गगन प्रणाली से विमान का सञ्चालन ज्यादा आसान व सटीक हो जाएगा 
  • इसके उपयोग से उड़ानों के लिए सीधा वायुमार्ग चुनना संभव होगा 


राजस्थान 

  • पेंशन योजनाओं को ऑनलाइन करने में अग्रणी रहने,भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी व सुगम बनाने ,आधार व भामाशाह योजना से लिंक कर अपग्रेडेशन के मामले में अन्य राज्यों के आगे रहने पर राजस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया


इंडोनेशिया ओपन 

  • भारत के किदांबी श्रीकांत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जापान के काजुमासा सकई को 21 -11 ,21 -9 से हराकर पहली बार इंडोनेशिया सुपर सीरीज बैडमिंटन ख़िताब जीता 


हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल 

  • भारत की 61 साल में बड़ी जीत 
  • सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 7 -1 से हराया  


Monday, June 19, 2017

Current GK Rajasthan 18 June 2017

राज्य के 11 जिलों में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र

  •  अभी राज्य में राजधानी जयपुर सहित 9 जिला मुख्यलयों पर पासपोर्ट बनाने की सुविधा है 
  • अब राज्य के 11 जिलों नागौर ,श्रीगंगानगर ,हनुमानगढ़, चूरू, धौलपुर ,करौली ,अजमेर ,पाली ,बांसवाड़ा, डूंगरपुर व अलवर में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र 
  • विदेश मंत्रालय व डाक विभाग ने मिलकर पासपोर्ट से सम्बंधित सेवाओं के विस्तार का निर्णय लिया 

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा 

  • पहाड़ी इलाकों के स्कूलों में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा बांग्ला भाषा अनिवार्य किये जाने को लेकर शुरू हुआ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा अब हिंसक रूप ले रहा है

युवराज सिंह 

  • 7 ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल ) खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने युवराज सिंह 

केरल 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्ची में केरल की पहली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया 
  • कोच्ची देश का पहला शहर होगा जहा वाटर मेट्रो होगी, जो 10 द्वीपों को बोट ट्रांसपोर्ट्स से जोड़ेंगी 
  • इस मेट्रो में 80 महिला कर्मचारी होंगे  
  •   

Friday, June 16, 2017

Current GK Rajasthan 16 June 2017

जस्टिस पीएन भगवती 

  • भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीएन भगवती का कल दिल्ली में निधन हो गया 
  • वे 95 वर्ष के थे 
  • भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान जनहित याचिका(पीआईएल ) है
  • जनहित याचिका का अधिकार 1986 में मिला था जिसने न्यायिक सक्रियता के युग की शुरुआत की 


रॉल्ड 

  • रॉल्ड अमंडसेन ने 16 जून ,1903 को कनाडा के द्वीपों को पार कर अटलांटिक व प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की थी 
  • इस रास्ते को नार्थवेस्ट पैसेज कहते है वे दक्षिणी ध्रुव पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे 


मेन बुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार 

  • इजरायली लेखक डेविड ग्रॉसमैन को इस साल का प्रतिष्ठित मेन बुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है 
  • यह पुरस्कार उनके अंग्रेजी में लि
  • खे उपन्यास 'ए हॉर्स वॉक्स इन टू ए बार' के लिए दिया गया है 


राज्य के तीन शहरों में 1 जुलाई से हवाई सेवा शुरू

  • प्रदेश के कोटा ,जैसलमेर व किशनगढ़ में एक जुलाई से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी 
  • इसके लिए राज्य सरकार ने निजी एयरलाइंस को स्वीकृति जारी कर दी  


Thursday, June 15, 2017

Current GK Rajasthan 15 June 2017

भारत-PAK के बीच US-मैक्सिको बॉर्डर की तरह लगाई जाएगी ड्रैगन फेंसिंग

  • थार के रेगिस्तान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 32 किलोमीटर लम्बे इलाके में अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर की तर्ज अब ड्रैगन फेंसिंग की जाएगी। 
  •  थार के रेगिस्तान में जैसलमेर जिले के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में रेत के टीले आंधियों की वजह से रातों-रात गायब हो जाते हैं। ऐसे में वहां फेंसिंग हमेशा गिर जाती है। इस वजह से यहां से घुसपैठ रोकने में बीएसएफ को मुश्किल होती है।

  • - बॉर्डर सिक्युरिटी से जुड़ी पार्लियामेंटरी कमेटी ने पिछले साल इस इलाके का जायजा लिया था। कमेटी का मानना है कि शाहगढ़ बल्ज इलाके के 32.5 किलोमीटर के बॉर्डर एरिया में मौजूदा फेंसिंग कारगर नहीं है।
  • - पी. चिदंबरम की अगुआई वाली इस कमेटी ने हाल ही राज्यसभा में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें इस इलाके में ड्रैगन फेंसिंग की सलाह दी गई थी। 
  • - ऐसी ही फेंसिंग अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर के रेगिस्तानी इलाके में भी लगाई जा रही है।
  • - केंद्र ने पार्लियामेंटरी कमेटी की रिपोर्ट पर सहमति जताई है। सरकार ने सीपीडब्ल्यूडी के एक्सपर्ट्स से इस तरह की फेंसिंग की स्टडी कर इसे यहां लगाने के तरीकों पर विचार करने को कहा है।

  • राजस्थान की पाकिस्तान से सटे 1037 किलोमीटर लंबे बॉर्डर को 1996 में फेंसिंग करके सील किया जा चुका है, लेकिन शाहगढ़ बल्ज इलाके में यह कारगर नहीं हो पाई है।

क्या है सैंड ड्रैगन

  • - शिफ्टिंग फेंसिंग को सेंड ड्रैगन कहा जाता है। इसमें 15 फीट ऊंची फेंसिंग की जाती है। 
  • - इसमें जमीन के अंदर कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जाता है। पूरी फेंसिंग हवा में खड़ी रहती है, लेकिन सतह को हमेशा छूती रहती है। 
  • - इसके नीचे से निकलना बेहद मुश्किल है। रेतीले टीलों के शिफ्ट होने पर कई बार यह फेंसिंग उनके साथ ही शिफ्ट होती रहती है।
  • - अगर फेंसिंग शिफ्ट नहीं होती तो इसे मशीन की मदद से रेत के नए टीलों पर आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। 
  • - अमेरिका ने मेक्सिको से सटे अपने बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लम्बे रेगिस्तानी इलाके में ऐसी फेंसिंग का काम शुरू किया है।

PAK से किस राज्य की कितनी सीमा

  • 3323 km - लंबा टोटल भारत- पाकिस्तान बॉर्डर
  • 1225 km - जम्मू-कश्मीर-पाक बॉर्डर (LoC शामिल)
  • 1037 km - राजस्थान-पाक बॉर्डर 
  • 553 km - पंजाब-पाक बॉर्डर
  • 508 km - गुजरात-पाक बॉर्डर







Wednesday, June 14, 2017

Current GK Rajasthan 14 June 2017




राजस्थान के पोकरण में 'नाग' का सफल परीक्षण
  • रक्षा अनुसन्धान एवं विकाश संघटन (डीआरडीओ ) द्वारा निर्मित उन्नत मिसाइलों एवं आयुधों का राजस्थान के पोकरण में चार दिवसीय परीक्षण कल शुरू हुआ 
  • इस कार्यक्रम के पहले डीआरडीओ ने टैंक भेदी मिसाइल 'नाग'का सफल परीक्षण किया 
  • यह मिसाइल लक्ष्य का पीछा करके उसे नष्ट करने में सक्षम है यह तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल है 



आईसीसी वनडे रैंकिंग
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है

25 जून को मोदी जायेंगे अमेरिका
  • डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अमेरिका जा रहे है 
  • यह PM का चौथा अमेरिका दौरा होगा 



Current GK Rajasthan 13 June 2017



निशानेबाजी विश्वकप (राइफल /पिस्टल चरण )
  • भारत के निशानेबाज जीतू राय व हिना सिद्धू ने निशानेबाजी विश्वकप में मिश्रित टीम एयर पिस्टल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता 
  • इस प्रतियोगिता के फाइनल में जीतू व हिना ने रूस को 7-6 से हराया 

राजस्थान में जिला स्तर पर अव्वल छात्राओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार
  • बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए राजस्थान सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8 ,10 व 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 2017 -2018 से पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान करेंगी 
  • पुरस्कार राशि:-
  • कक्षा 8 =40000 रुपये
  • कक्षा 10 =75000 रुपये 
  • कक्षा 12 =100000 रुपये 

'हम है राजस्थान पुलिस' गीत सुनाई देगा नए अंदाज में

  • 'हम है राजस्थान पुलिस' गीत में 20 साल बाद बदलाव किया जा रहा है 

एम एस स्वामिनाथन

  • एम एस स्वामिनाथन (जन्म: 7 अगस्त 1925, कुम्भकोणम, तमिलनाडु) पौधों के जेनेटिक वैज्ञानिक हैं
  • जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है।
  • उन्होंने1966 में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के संकर बीज विकिसित किए। उन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन1972 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • 'हरित क्रांति' कार्यक्रम के तहत ज़्यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज ग़रीब किसानों के खेतों में लगाए गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्न की सर्वाधिक कमी वाले देश के कलंक से उबारकर 25 वर्ष से कम समय में आत्मनिर्भर बना दिया था।
  • उस समय से भारत के कृषि पुनर्जागरण ने स्वामीनाथन को 'कृषि क्रांति आंदोलन' के वैज्ञानिक नेता के रूप में ख्याति दिलाई।
  • एम. एस. स्वामीनाथन को 'विज्ञान एवं अभियांत्रिकी' के क्षेत्र में 'भारत सरकार' द्वारा सन 1967 में 'पद्म श्री', 1972 में 'पद्म भूषण' और 1989 में 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था। 


Monday, June 12, 2017

Current GK Rajasthan 10 June 2017


भारत व पाकिस्तान को SCO की पूर्णकालिक सदस्यता मिली
  • कज़ाकस्तान की राजधानी अस्ताना में हुए सम्मेलन में भारत व पाक को स्थाई सदस्य बनाया गया 
  • जून 2001 में चीन, रूस और चार मध्य एशियाई देशों कज़ाकस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान के नेताओं ने शंघाई सहयोग संगठन शुरू किया और नस्लीय और धार्मिक चरमपंथ से निबटने और व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए समझौता किया
  • . शंघाई फ़ाइव के साथ उज़बेकिस्तान के आने के बाद इस समूह को शंघाई सहयोग संगठन कहा गया.
  • रूस, चीन, कज़ाकस्तान, किर्गिस्तान, तज़ाकिस्तान और उज़बेकिस्तान एससीओ के स्थायी सदस्य देश हैं.(अब भारत व पाकिस्तान भी )
  • शंघाई सहयोग संगठन के छह सदस्य देशों का भूभाग यूरेशिया का 60 प्रतिशत है. यहाँ दुनिया के एक चौथाई लोग रहते हैं.





Current GK Rajasthan 9 June 2017

राष्ट्रपति 

  • राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल इस साल 24 जुलाई को ख़त्म हो रहा है
  • राष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 324 और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम 1952 के तहत  है
  •   संसद =राष्ट्रपति +लोकसभा +राज्यसभा  


  • राष्ट्रपति का चुनाव :-लोकसभा,राज्यसभा तथा राज्यों की विधानसभाओं के सदस्य करते है राष्ट्रपति का चयन
  • राष्ट्रपति की और से नामांकित सांसद नहीं दाल सकते वोट 
  • राज्य विधान परिषदों के सदस्यों को भी नहीं है वोटिंग का अधिकार


  • मत का मूल्य :-वोट डालने वाले सांसदों व विधायकों के वोट का मूल्य अलग -अलग होता है इसे आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था कहते है
  • विधायकों के वोट का मूल्य 1971 की जनगणना के आधार पर तय होता है 2026 तक इसी जनगणना के आंकड़े मान्य होंगे
  • उत्तरप्रदेश के मतों का मूल्य सबसे ज्यादा है तथा सिक्किम के मतों का मूल्य सबसे कम

  • राष्ट्रपति की शपथ व इस्तीफा :-राष्ट्रपति को पद व गोपनीयता की शपथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलाते है
  • तथा समय से पूर्व अपना पद छोड़ने पर स्थिति में राष्ट्रपति अपना लिखित त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को देते है

  • महाभियोग :-राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 61 के तहत महाभियोग की प्रक्रिया से पद से हटाया जा सकता है

  • पुनर्निर्वाचन :-संविधान के अनुच्छेद 57 के तहत राष्ट्रपति पुनर्निर्वाचन के पात्र है


  • राष्ट्रपति की शक्तियां 
  • कार्यपालिका की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है इसमें केंद्र सरकार का संचालन,विदेश नीति का निर्धारण तथा राज्य का कामकाज चलाना प्रमुख है 
  • राष्ट्रपति को अनेक अधिकार है लेकिन इसका उपयोग आपातकाल में करते है इन शक्तियों का वास्तविक प्रयोग प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद करते है 

हस्तांतरणीय मत प्रणाली 

  • राष्ट्रपति चुनाव में हस्तांतरणीय मत प्रणाली का उपयोग किया जाता है वोटर एक ही वोट देता है लेकिन प्राथमिकता में पहली,दूसरी तथा तीसरी पसंद बताता है 



Thursday, June 8, 2017

Current GK Rajasthan 8 June 2017

  विश्व महासागर दिवस (8 जून )

  • 2009 में पहला विश्व महासागर दिवस मनाया गया 
  • 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दी इसे अधिकारित मान्यता 
  • उद्देश्य :-दुनिया में महासागरों के महत्व व उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना 
  • थीम :-2017 के लिए हमारे महासागर ,हमारा भविष्य की थीम रखी गयी है 
  • पृथ्वी का 71% भाग महासागरों से घिरा है तथा पृथ्वी के कुल जल का 97% महासागरों में उपलब्ध है 

एयर इंडिया 

  • भारतीय विमान सेवा एयर इंडिया की स्थापना सन 1932 में उद्योगपति जेआरडी टाटा द्वारा टाटा सर्विसेज के रूप में की गयी थी 
  • सन 1953 में भारत सरकार ने एयर कारपोरेशन अधिनियम पारित कर विमानन सेवाओं का राष्ट्रीयकरण कर दिया 
  • इसके पश्चात 8 जून को इस एयरलाइन का अधिकारित नाम एयर इंडिया कर दिया गया 

नेपाल 

  • शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने 
  • कल राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उन्हें शपथ दिलाई 

सरल अल्टीका 

  • यह एक उपग्रह है जो इसरो तथा फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के सहयोग से 2013 में प्रक्षेपित किया गया था 
  • इसकी मदद से जल सुरक्षा एवं जल प्रबंधन के लिए नदियों और जलाशयों के जल स्तर पर नज़र रखी जा सकती है 




Wednesday, June 7, 2017

Current GK Rajasthan 7 June 2017

केन्द्र सरकार का ऑनलाइन पोर्टल
  • किसी भी कारण से पढ़ाई से वंचित छात्र पढ़ाई नि:शुल्क जारी रख सकते हैं। इसके लिए केन्द्र सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकेगी। इस योजना की खास बात ये है कि ये पढ़ाई नि:शुल्क होगी। यानी इसके लिए छात्रों को कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा 
  • स्वयं.गव.इन नामक इस पोर्टल पर छात्र मैनेजमेंट कोर्सेज समेत किसी भी विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां घर बैठे पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। यहां से मैनेजमेंट स्टडीज, अंडर-ग्रेजुएट विषय, इंजीनियरिंग, पोस्ट ग्रेजुएट विषय पढ़े जा सकेंगे। साथ ही स्कूल एजुकेशन के सभी विषय भी उपलब्ध होंगे। 

  • इन पाठ्यक्रमों को करने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलेगा, वो किसी भी यूनिवर्सिटी और सरकारी ऑफिस में मान्य होगा। यहां देश के नामी-गिरामी प्रोफेसर पढ़ाते हैं। पोर्टल पर जितने भी मैनेजमेंट कोर्सेज हैं, वो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलूरु करवा रहा है। 

  • इस योजना के तहत एनपीटीईएल की तरफ से इंजीनियरिंग कोर्सेज करवाए जा रहे हैं। पीजी कोर्सेज को यूजीसी, यूजी कोर्सेज को सीईसी, स्कूल से जुड़े कोर्सेज को एनसीईआरटी और मैनेजमेंट स्टडीज कोर्सेज को आईआईएमबी करवा रहा है। इग्नू की तरफ से भी यहां कोर्सेज कराए जाएंगे।

Tuesday, June 6, 2017

Current GK Rajasthan 6 June 2017



बिम्सटेक
  • बिम्सटेक का हिंदी में नाम:- बंगाल की खाड़ी बहु -क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम है 

  • यह बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपवर्ती देशों का एक अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संघटन है 

  • इसकी स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक (थाईलैंड ) में हुई थी 

  • सात देश :-भारत ,बांग्लादेश ,भूटान ,बर्मा ,श्रीलंका ,नेपाल व थाईलैंड इसके सदस्य है 

चीनी एलिवेटर

  • चीन ने जापानी कंपनी हिताची की मदद से दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार वाली स्वचालित सीढ़ी बनाई है 

  • यह एलिवेटर 1260 मीटर प्रति मिनट की रफ़्तार से चलेगा 
केन -बेतवा लिंक
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं में पहला बड़ा प्रोजेक्ट है,
  • जिसके तहत मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में केन नदी पर बांध बनेगा, जिससे छह जिलों की 6 लाख हेक्टेयर
  • से अधिक ज़मीन को सींचा जाना है। इन छह जिलों में पन्ना, छत्तरपुर और टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में हैं। बाकी तीन ज़िले बांदा, महोबा और झांसी यूपी के हैं।

  • इस प्रोजेक्ट को लेकर चले आ रहे विवाद के केंद्र में पन्ना टाइगर रिज़र्व है, जिसका करीब 4000 हेक्टेयर इलाका डूब जाएगा। कुल 9000 हेक्टेयर ज़मीन डूबेगी जिसमें से करीब 5000 हेक्टेयर वन भूमि है। 

Monday, June 5, 2017

Current GK Rajasthan 5 June 2017

GSLV मार्क -3 का सफल प्रक्षेपण 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघटन (इसरो )ने अपने सबसे भारी रॉकेट GSLV मार्क -3 का सफल प्रक्षेपण किया 
  • GSLV मार्क -3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसेट -19 को लेकर उड़ान भरी 
  • इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र (आंध्रप्रदेश ) से किया गया 
  • 640 टन वजन ,स्वदेसी तकनीक से निर्मित क्रायोजनिक इंजन तथा इसरो द्वारा निर्मित अब तक का सबसे बड़ा व वजनी रॉकेट 
  • रूस ,अमेरिका व चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में अपनी जमीन से मानव भेजने वाला चौथा देश बनेगा 
  • 1984 में सोवियत मिशन में भारत के राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय बने 
  • 1995 में इसरो द्वारा अपने प्रथम स्वदेश निर्मित उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था 

रियल मेड्रिड फिर बनी चैंपियन 

  • गत चैंपियन रियल मेड्रिड ने चैम्पियन लीग के फाइनल में जुवेटस को 4 -1 से हराकर लगातार दूसरे साल ख़िताब अपने नाम किया 

सरकारी स्कूलों में नियुक्त होंगे काउंसलर 

  • राजस्थान की सरकारी स्कूलों में जल्द ही काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी 
  • यह काउंसलर बच्चों व अभिभावकों को सही दिशा निर्देश /राय देंगे 
  •  काउंसलर स्कूलों के टीचर्स में से ही चुने जायेंगे 



Current GK Rajasthan 4 June 2017

भारतीय मूल के लियो वरदकर आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे 

  • यूरोप के सबसे रूढ़िवादी देश आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री भारतीय मूल के 38 वर्षीय लियो वरदकर होंगे 
  • यह आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे 
  • इनका चुनाव अभियान सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहा है 
अफ्रीकी देश लेसोथो 

  • अफ्रीकी देश लेसोथो की 15-49 वर्ष की आबादी में 25%लोग HIV संक्रमित है 
  • यहाँ राजतन्त्र है लेकिन सत्ता का संचालन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार करती है 
  • यह देश 1966 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था 
  • इसकी राजधानी मासेरु है जो यहां का सबसे बड़ा शहर है 
  • यह देश राष्ट्रमंडल का सदस्य है 
  • यहां की 40%आबादी अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है 
  • 80% आबादी ईसाई धर्म को मानती है 
  • इस देश की पूर्वी सीमा पर द्रखन्सबर्ग पठार है जहां से ऑरेंज नदी निकलती है 


Current GK Rajasthan 3 June 2017


राजस्थान क्रिकेट एसोसियसन (RCA )

  • कांग्रेस के डॉ सीपी जोशी बने RCA के अध्यक्ष 
  • जोशी 2 बार राजस्थान क्रिकेट एसोसियसन के अध्यक्ष का पद ग्रहण करेंगे 

प्रधानमंत्री का रूस दौरा 

  • प्रधानमंत्री के रूस दौरे के अंतर्गत दोनों देशों के बिच कई समझौते हुए जिनमे सबसे महत्वपूर्ण है एस -400 त्रिउंफ डिफेंस सिस्टम 
  • एस -400 त्रिउंफ एक विमान भेदी मिसाइल है 
  • यह रूस की नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है जो २2007 में रूसी सेना में तैनात की गयी थी 
  • यह सिस्टम एक साथ 36 मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है
  • इन डिफेंस सिस्टम के द्वारा विमानों ,क्रूज ,बैलिस्टिक मिसाइलों तथा जमीनी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है  

पेरिस जलवायु समझौते से हटा अमेरिका 

  • पेरिस जलवायु समझौते का मकसद ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की कमी लाकर पृथ्वी को संकटों से बचाना है 
  • तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है ताकि पृथ्वी का तापमान बढ़ने से रोका जा सके व जलवायु में हो रहे घातक बदलाव को कम किया जा सके 
  • दुनिया में सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाले देश अमेरिका व चीन है 
  • डेढ़ वर्ष पूर्व ही अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये थे 
  • इसमें 191 देश शामिल है 
  • अब अमेरिका अपने औद्योगीकरण के चलते इस समझौते से हट गया है 

माउंटबेटन योजना 

  • 3 जून 1947 को भारत को दो देशों में विभाजित करने की योजना का खाका पेश किया गया था 
  • यह योजना भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड माउंटबेटन द्वारा पेश की गयी थी जो थर्ड जून प्लान व बाद में माउंटबेटन योजना के नाम से जानी गयी 
  • इसी दस्तावेज को भारत स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के रूप में ब्रिटेन ने मान्यता दी थी  


Friday, June 2, 2017

Current GK Rajasthan 1 June 2017

रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून) वेबसाइट का उद्धघाटन 

  •  रेरा लागू होने के 1 माह बाद 1 जून को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राज्य द्वारा इसकी वेबसाइट का उद्धघाटन किया गया 
  • इसमें बिल्डर पंजीकरण करा सकेंगे तथा इसी के जरिए आवेदन लेने से लेकर स्वीकृति देने से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूर्ण होगी 

कोटा को राष्ट्रीय पुरस्कार 

  • महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015 -2016 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजस्थान के कोटा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है
  • यह सम्मान केंद्रीय ग्रामीण विकाश मंत्रालय द्वारा 19 जून को दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा 

भारत व स्पेन के बीच हुए 7 करार 

  • 30 वर्ष बाद भारत के प्रधानमंत्री का स्पेन दौरा,इससे पहले 1988 में राजीव गाँधी स्पेन गए थे 
  • PM मोदी v स्पेन के PM मारियानो राजोय के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए :-
  • 1. साइबर सुरक्षा 2. नवीनीकरण ऊर्जा 3. अंग प्रत्यारोपण 4. नागरिक उड्डयन में प्रौद्योगिकी सहयोग 5. फॉरेन सर्विस ऑफ़ इंडिया तथा डिप्लोमेटिक अकादमी ऑफ़ स्पेन के बीच हुआ समझौता 6. दो समझौते कोर्ट से सजा पाए लोगों के स्थानांतरण तथा राजनयिक पासपोर्ट धारक को वीजा में छूट प्रदान करने को लेकर है