Monday, July 31, 2017

Current GK rajasthan 31 July 2017

स्विट्जरलैंड 

  • स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है 
  • जिसे यूरोप ब्रिज के नाम से जाना जाता है 
  • यह ब्रिज अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है 
  • यह स्विट्जरलैंड के दो पहाड़ी गावों जर्मेट व ग्रेशेन को जोड़ता है 


आईसीआईजे (इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ़ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट )

  • आईसीआईजे की नींव वाशिंगटन डीसी में पत्रकार चक लुईस ने 1997 में रखी थी 
  • आईसीआईजे एक वैश्विक नेटवर्क है जिसमें 70 से ज्यादा देशों के 200 से ज्यादा खोजी पत्रकार जुड़े हुए है 
  • आईसीआईजे की स्थापना देशों की सीमा से परे सीमा पार अपराध , भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग के खिलाफ काम करने वाले परियोजना के रूप में की गयी थी जो सेंटर फॉर पब्लिक इंटिग्रिटी नामक संस्था का एक प्रोजेक्ट है 
  • आईसीआईजे ने पनामा पेपर का खुलासा किया था 
  • आईसीआईजे फरवरी 2017 से एक स्वतंत्र मिडिया संघटन के रूप में काम करने लगा 


केरल

  • केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। 
  • मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। 
  • केरल में 14 जिले है तथा यहाँ के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है 
  • केरल में 9 राज्य सभा सीटें तथा 20 लोकसभा सीटें है 
  • 140 सीटें केरल में विधानसभा की है 
  • भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है 
  • अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। 
  • अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है।
  •  स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था।
  •  नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। 
  •  केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।
  •   यह यूनिसेफ (UNICEF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व का प्रथम शिशु सौहार्द राज्य (Baby Friendly State) है।


Saturday, July 29, 2017

Current GK Rajasthan 29 July 2017

बिहार 

  • विधानसभा में नीतीश कुमार ने जीता विश्वास मत 
  • नीतीश के पक्ष में 131 वोट पड़े तथा 108 वोट विरोध में पड़े 
  • अब नीतीश बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे 
  • नीतीश कुमार की JDU (जनता दल यूनाइटेड ) तथा लालू प्रसाद यादव की RJD (राष्ट्रीय जनता दल ) वाली महागठबंधन की सरकार से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था 


पाकिस्तान 

  • पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर लीक मामले में नवाज शरीफ को आय से अधिक सम्पति का दोषी पाया व प्रधानमंत्री पद छोड़ने को कहा
  • कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया 
  • नवाज शरीफ बतौर प्रधानमंत्री कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके 


Friday, July 28, 2017

Current GK Rajasthan 28 July 2017

हेपेटाइटिस 

  • हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता प्रसारित करने , रोकथाम और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है 
  • हेपेटाइटिस संक्रामक बीमारियों का समूह है जिसे ए ,बी ,सी ,डी व ई के रूप में जाना जाता है 
  • 28 जुलाई बारूल ब्लूमबर्ग का जन्मदिन है जिन्होंने हेपेटाइटिस वायरस की खोज की थी 
  • हेपेटाइटिस एक वायरल रोग है जिसे सामान्य भाषा में पीलिया या जॉन्डिस भी कहा जाता है 
  • यह लिवर का एक खतरनाक रोग है 
  • इनमें सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी होता है 

ओडिसा 

  • ए पी जे अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी (27 जुलाई )पर ओडिसा सरकार ने व्हीलर आइलैंड को कलाम द्वीप का नाम दिया 
  • यह भारतीय मिसाइलों के परीक्षण का लांचिंग पैड है जिसे चांदीपुर के नाम से जाना जाता है 

ब्रिक्स

 

  • ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है।
  •  इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों B, R, I, C व S से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है। मूलतः,2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे "ब्रिक" के नाम से जाना जाता था।
  •  रूस को छोडकर ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 
  • ये राष्ट्र क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। 
  • वर्ष 2013  तक, पाँचों ब्रिक्स राष्ट्र दुनिया के लगभग 3 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक अनुमान के अनुसार ये राष्ट्र संयुक्त विदेशी मुद्रा भंडार में 4 खरब अमेरिकी डॉलर का योगदान करते हैं।
  •  इन राष्ट्रों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद 15 खरब अमेरिकी डॉलर का है।[3] वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करता है।




Friday, July 21, 2017

Current GK Rajasthan 21 July 2017


रामनाथ कोविंद
  • रामनाथ कोविंद देश के 14 वें राष्ट्रपति होंगे 
  • रामनाथ कोविंद को 65.65 प्रतिशत वोट मिले


फतहसागर झील
  • 1678 में उदयपुर की फतहसागर झील का निर्माण मेवाड़ के शासक जयसिंह ने करवाया था 
  • जिसका पुनर्निर्माण महाराणा फतेहसिंह द्वारा करवाया गया था। यह झील पिछोला झील से जुड़ी हुई है।
स्वाइन  फ्लू 


Thursday, July 20, 2017

Current GK Rajasthan 20 July 2017

जेलियांग नागालैंड के नए मुख्यमंत्री 

  • नागालैंड में बुधवार को राज्यपाल पीबी आचार्य ने मुख्यमंत्री शूरहोजेली लिजित्सु की सरकार को बर्खास्त कर दिया 
  • इसके बाद नगा पीपुल्स फ्रंट के वरिष्ठ नेता टी. आर जेलियांग ने राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली 

आनासागर झील 


  • यह झील अजमेर शहर के मध्य में स्थित है जो एक कृत्रिम झील है 
  •  इस झील का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के पितामह अर्णोराज या आणाजी चौहान ने बारहवीं शताब्दी के मध्य (1137 -1150 ईस्वी) करवाया था। आणाजी द्वारा निर्मित करवाये जाने के कारण ही इस झील का नामकरण आणा सागर या आना सागर प्रचलित माना जाता है। 

अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (20 जुलाई )

  • 1994 में आज ही के दिन हुई थी अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज फेडरेसन की स्थापना 
  • 178 देशों में मनाया जाता है शतरंज दिवस 
  • शतरंज में भारत :- 1988 में विश्वनाथ आनंद भारत से ग्रैंडमास्टर व दो बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके है 
  • 16 वर्षीय आर्यन चोपड़ा इसी साल ग्रैंड मास्टर बने है वे अभी तक दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर है 



Wednesday, July 19, 2017

Current GK Rajasthan 19 July 2017






ओड़िशा,
  • जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है।

  • ओड़िशा राज्य कि राजधानी भुवनेश्वर है

  • नवीन पटनायक ओड़िशा के मुख्यमंत्री है 

  • राज्य सभा सीटें =10 

  • लोकसभा सीटें =21 

  • विधान सभा सीटें =147 

  • राज्य पाल =एस. सी. जमीर 

  • ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।

  • यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। 

  • आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है।

  • क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है।

  • ओड़िआ भाषा राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

  • भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटानागपुर का पठार है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, सालंदी और बैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा देवमाली, राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है।

  • ओड़िशा के संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है।

  • ओड़िशा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल स्थित हैं जिनमें, पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर सबसे प्रमुख हैं और जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है।

  • ब्रह्मपुर के पास जौगदा में स्थित अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण हैं।

  • 1994 में अमृता देवी वन्य जीव पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी 
  • वन विकास एवं वन्य जीव सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है 




Tuesday, July 18, 2017

Current GK Rajasthan 18 July 2017

वेंकैया नायडू 

  • भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को चुना है
  • वेंकैया नायडू का जन्म स्थान आंध्रप्रदेश है  
  • वेंकैया नायडू राजस्थान से राज्यसभा सांसद है 
  • यदि वह उपराष्ट्ति चुने जाते है तो भैरोंसिंह शेखावत के बाद राजस्थान से दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे 

बास्केटबॉल 

  • बास्केटबॉल को 1948 में राज्य खेल का दर्जा दिया गया 
  • बास्केटबॉल एक टीम खेल है, जिसमें 5 सक्रिय खिलाड़ी वाली दो टीमें होती हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ़ एक 10 फुट (3,048 मीटर) ऊंचे घेरे (गोल) में, संगठित नियमों के तहत एक गेंद डाल कर अंक अर्जित करने की कोशिश करती हैं। बास्केटबॉल, विश्व के सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से देखे जाने वाले खेलों में से एक है।[1]

गिलूण्ड

  •  गिलूण्ड राजसमन्द ज़िले का एक गाँव है जो बनास नदी के किनारे स्थित ताम्रयुगीन सभ्यता का प्रमुख केन्द्र है।



Monday, July 17, 2017

Current GK Rajasthan 17 July 2017

देश का पहला 'लेडीज स्पेशल ' रेलवे स्टेशन बना माटुंगा 

  • मध्य रेलवे ने उपनगर माटुंगा (मुंबई ) को देश का पहला 'लेडीज़ स्पेशल' स्टेशन बना दिया है 
  • इस स्टेशन पर केवल महिला कर्मचारी ही काम करेंगी 
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गयी है 

विंबलडन कप

  •  स्विट्जरलैंड के रोज़र फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को रविवार को 6 -3 ,6 -1 ,6 -4 से हराकर रिकॉर्ड 8 वीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का पुरुष एकल का ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया 
  • रॉजर फेडरर 8 बार विंबलडन जितने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है 

दक्षिण कोरिया 

  • दक्षिण कोरिया में संविधान 17 जुलाई को मनाया जाता है 
  • इस दिन 1948 में दक्षिण कोरिया का संविधान घोषित किया गया था 

राष्ट्रपति चुनाव आज 

  • देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज मतदान होंगे 
  • इसके लिए भाजपा की तरफ से रामनाथ कोविंद तथा विपक्ष की तरफ से मीरा कुमार मैदान में है 

 चिंकारा

  • 1981 में चिंकारा को राज्य पशु घोषित किया गया था 
  • यह एंटीलोप प्रजाति का एक मुख्य जीव है 


Friday, July 14, 2017

Current Gk Rajasthan 14 July 2017



मोसुल
  • मोसुल: इस्लामिक स्टेट के गढ़ रहे मोसुल शहर पर इराकी सेना ने अपने देश का ध्वज फहरा दिया है. इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी ने 'मुक्त' कराए गए मोसुल में जीत की घोषणा की. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए यह करारी हार है. उन्होंने अपनी सेना को आईएस के खात्मे के लिए बधाई दी. तीन साल पहले जिहादियों ने मोसुल पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद पिछले लगभग नौ महीनों से सेना और आतंकियों में संघर्ष जारी था. इस युद्ध में मोसुल शहर लगभग पूरी तरह से तबाह हो गया. एक लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर वहां से जाना पड़ा. 
  • मोसुल उत्तरी इराक़ का एक शहर है और उस देश के नीनवा प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से 400 किमी पश्चिमोत्तर में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है। नदी की पश्चिमी तरफ़ प्राचीन असीरियाई साम्राज्य के नीनवा शहर के खँडहर मौजूद हैं। आधुनिक मोसुल शहर नदी के दोनों तरफ़ विस्तृत है और पाँच पुलों से जुड़ा हुआ है। आबादी के हिसाब से बग़दाद के बाद यह इराक़ का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।मोसुल में अरब, कुर्द, आशूरी (असीरियाई) और इराक़ी तुर्कमान लोगों का मिश्रण रहता है। अरबी भाषा में मोसुल के निवासियों को 'मसलावी' कहा जाता है। अंग्रेज़ी में मलमल के कपड़े को 'मसलिन' (muslin) कहा जाता है, जिसका नाम मोसुल पर पड़ा है।


लियु सियाओबो
  • चीन के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मानवाधिकारवादी नेता लियु सियाओबो का गुरुवार को निधन हो गया 
  • चीन में तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण सियाओबो को कई बार जेल जाना पड़ा 
  • सियाओबो काफी समय से चीन में लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठा रहे थे 

कनिका
  • राजस्थान की कनिका रॉय को 15 से 18 जुलाई को हांगकांग में होने वाली एशियन जूनियर महिला हैण्डबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चुना गया है 













Wednesday, July 12, 2017

Current GK Rajasthan 12 July 2017















Current GK Rajasthan 11 July 2017




















Current GK Rajasthan 10 July 2017








Current GK Rajasthan 9 July 2017

 श्री लंका 
1. मध्य 1600 से डच ने कैंडी को छोड़कर इस पुरे द्वीप पर शासन किया था।
2. प्राचीन श्री लंका की पहली राजधानी अनुराधापुरा थी और प्राचीन समय में वह अनुराधापुरा साम्राज्य के नाम से जानी जाती थी।

3. यह वह समय था जब बुद्धा के कुछ अवशेष भारत से अनुराधापुरा आये थे। तभी से लंका के लोग बुद्धा के अनुयायी बनने लगे थे।

4. इस युग की समाप्ति तब हुई जब दक्षिण भारतीय राजा ने आक्रमण कर इस साम्राज्य पर हमला कर दिया था। इसके बाद श्री लंका को राजधानी को पोलोंनारुवा में स्थानांतरित कर दिया

5. इसके बाद तक़रीबन 150 सालो बाद, पोलोंनारुवा को छोटे-छोटे टुकडो में बाटकर पाँच छोटे साम्राज्यों का निर्माण किया गया।

6. लंका की ताकतों को श्री जयवार्दनापुरा कोट्टे में ले जाया गया, जो कोलंबो से कुछ ही दुरी पर स्थित है।

7. तक़रीबन 4 शताब्दी के बाद पुर्तगाल के लोगो ने कोलंबो में व्यापार बंदरगाह स्थापित किया और अपनी राजधानी को कैंडी भेज दिया।

8. 150 साल बाद, ब्रिटिशो ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया और 1815 में उन्होंने अंततः कैंडी को जीत ही लिया।

9. चाय, कॉफ़ी और नारियल की खेती में काम करने के लिए ब्रिटिशो ने तमिल लोगो का आयात किया।

10. 1948 में श्री लंका को ब्रिटिशो से पूरी आज़ादी मिली।

11. 1983-2009 तक श्री लंका सिविल वॉर चला।

12. 1972 तक श्री लंका का नाम सीलोन था।

13. श्री लंका का आकर आँसू की बूंद के समान है। इसीलिए अक्सर श्री लंका को भारतीय महासागर का मोती भी कहा जाता है।

14. श्री लंका एक द्वीप है जो पश्चिम में भारतीय महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है।

15. इस द्वीप पर 13,640 किलोमीटर का समुद्र तट है।

16. 2004 में सुनामी के समय में श्री लंका सबसे ज्यादा प्रभावित देशो में से एक था।
17. श्री लंका का अधिकारिक नाम “डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ़ श्री लंका” है।
18. यहाँ का सरकारी सिस्टम अर्ध-राष्ट्रपति गणतंत्र पर आधारित है।
19. श्री लंका को दो अधिकारिक भाषा है – सिंहाला और तमिल।
20. महिंदा राजपक्सा श्री लंका के वर्तमान राष्ट्रपति है।
21. 2012 में श्री लंका की जनसँख्या तक़रीबन 20 मिलियन थी।
22. श्री के किसी भी व्यक्ति को श्री लंकन या सिर्फ लंकन कहा जाता है। उन्हें कभी भी उनकी जाती से नही बुलाया जाता।
23. 70 % श्री लंकन बुद्धिस्ट है।
24.भारतीयों की तरह श्री लंकन लोग भी हाँथो से ही खाते है।
25. श्री लंका में 12% हिन्दू, 9% मुस्लिम और 7% क्रिस्चियन रहते है।
26. श्री लंका की मुद्रा श्री लंकन रूपया है।
27. इस द्वीपीय राष्ट्र का जीडीपी 143 बिलियन है।
28. जीडीपी पर कैपिटा के हिसाब से यह दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे समृद्ध राष्ट्र है।
29. सीलोन चाय श्री लंका से सर्वाधिक निर्यात किये जाने वाले उत्पादों में से एक है।
30. संस्कृत में श्री लंका शब्द का अर्थ “देदीप्यमान द्वीप” से है।
31. सिंहाला शब्द का अर्थ “शेर के खून” से है।
32. बुद्धा के टूथ अवशेष वर्तमान में कैंडी के मंदिर में स्थापित किये हुए है।
33. भारत की तरह श्री लंका के लोग भी क्रिकेट के दीवाने है।
34. भारतीय महाकाव्य रामायण में, जिसने दुष्ट राजा ने सीता को बंदी बनाया था, वह श्री लंका से ही आया था।
35. भारत के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या LTTE ने की थी।
36. श्री लंका में एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो कोलंबो में है।
37. श्री लंका में सबसे प्रसिद्ध शराब अर्रैक है, जो फल, नारियल, चावल या गन्ने के विक्षोभन से बनायी जाती है।
38. श्री लंका में तक़रीबन 20,000 हाँथी है।
39. श्री लंका के कोलंबो में कैसिनो है।
40. यहाँ के नारियल का आकर काफी बड़ा होता है।
41. यदि आपको श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय कॉल करना है तो फ़ोन लगाते समय पहले +94 लगाए और फिर डायल करे।
42. श्री लंका में कुल 8 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है 
44. कोलोनियल शासक गर्मियों में अक्सर नुवारा एलिया में रहते थे।
45. दम्बुल्ला गुफा मंदिर के टॉप से हम सिगिरिया को भी देख सकते है।
46. KFC को गेल्ले में हॉट पैक के नाम से भी जाना जाता है।
47. अनुराधापुरा में बहुत ज्यादा बन्दर पाये जाते है।

Monday, July 10, 2017

Current GK Rajasthan 8 July 2017



राजस्थान के संभाग

  • जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू

  • जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर

  • भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर

  • अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर

  • कोटा संभाग- कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़

  • बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू

  • उदयपुर संभाग- उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग- बीकानेर व जोधपुर

  • सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर

  • न्युनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग-बीकानेर

  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय-बीकानेर

  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय -जोधपुर

  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग- जोधपुर

  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- बीकानेर


अंतर्राज्यीय सीमा

  • अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले संभाग-सात

  • सर्वाधिकअंतर्राज्यीय  सीमा बनाने वाला सम्भाग- उदयपुर

  • न्युनतम अंतर्राज्यीय  सीमा सीमा बनाने वाला संभाग- अजमेर

  • अंतर्राज्यीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय- भरतपुर

  • अन्तर्राज्जीय सीमा से दुर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर

  • अंतर्राज्यीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग -जोधपुर

  • अंतर्राज्यीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- भरतपुर

  • दो बार अंतर्राज्यीय  सीमा बनाने वाला संभाग- उदयपुर(चित्तौड़गढ़ के दो भाग)

  • राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग- अजमेर

  • सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग- अजमेर


  • सर्वाधिक नदियों वाला अंतर्राज्यीय संभाग-कोटा(नदियांे वाला जिला- चित्तौड़गढ़)

  • सबसे कम नदियों वाला अंतर्राज्यीय  संभाग- बीकानेर(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)
संभागीय व्यवस्था
  • राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई।अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
  • 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना। 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।
  • भरतपुर संभाग दो संभागों से अलग होकर बना जो निम्न है।
  • जयपुर संभाग से भरतपुर व धौलपुर लिये गये तथा कोटा संभाग से सवाई माधोपुर व करौली लिये गये।
वर्तमान राजस्थान
  • राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप 1 नवम्बर 1956 को आया। वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2संभाग(जोधपुर व उदयपुर) है तथा 5 जिलों वाला संभाग एक जयपुर है।तथा 4 जिलों वाले संभाग(बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर)4है।
  • 4 जुन, 2005 से पुर्व 7 जिलों वाला संभाग- जयपुर, 6जिलों वाला संभाग- जोधपुर व कोटा,5 जिलों वाला संभाग उदयपुर, 4जिलों वाला संभाग 2(बीकानेर व अजमेर) थे।

Friday, July 7, 2017

Current GK Rajasthan 7 July 2017

राजस्थान 

  • राजस्थान में 4 व 5 अगस्त को एजुकेशन फेयर लगेगा 
  • राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जहा एजुकेशन फेयर लगेगा 


देश में वन्य जीव संरक्षण की शुरुआत 

  • विलुप्त होती वन्य जीव प्रजातियों को बचाने के लिए और वन्य जीव संरक्षण हेतु जनता को जागरूक करने के लिए भारत में 7 जुलाई 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया 
  • भारत सरकार ने निर्णय लिया की वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए प्रति वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा 


अचल कुमार ज्योति ने पद संभाला 

  • अचल कुमार ज्योति ने भारत के 21 वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में गुरुवार को पदभार संभल लिया है 


राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 

  • पुणे में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतोयोगिता में राजस्थान (भीलवाड़ा ) की फिरदोस कायमखानी ने स्वर्ण पदक समेत तीन पदक जीते 
  • फिरदोस ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक ,400 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता 
  • फिरदोस तीन पदक जितने वाली राजस्थान की पहली महिला तैराक बन गयी है 


Thursday, July 6, 2017

Current GK Rajasthan 6 July 2017

भारत और इजरायल के बीच हुए 7 करार
  • 1. भारत-इजरायल के बीच इंडस्ट्रियल आर एंड डी और टेक्नोलॉजी इनोवेशन फंड। यह फंड 26 अरब का होगा।
  • 2.वाॅटर कन्जरवेशन 
  • 3. भारत में स्टेट वाॅटर यूटिलिटी रिफॉर्म 
  • 4. एग्रीकल्चर
  • 5. एटॉमिक क्लॉक्स 
  • 6. जीईओ-एलईओ ऑप्टिकल लिंक में कोऑपरेशन
  • 7. स्पेस सेक्टर
  • .नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को हाइफा शहर जाएंगे। वहां जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। 
  • 99 साल पहले भारतीय सैनिकों ने इस शहर को तुर्काें से आजाद कराया था। 
  • मोदी इस युद्ध में शहीद हुए 44 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। 
  • भारतीय घुड़सवार सैनिकों की यह बहादुरी इजरायल के स्कूलों में भी पढ़ाई जाती है

रेबीज़

  • रेबीज़ (अलर्क, जलांतक) एक विषाणु जनित बीमारी है जिस के कारण अत्यंत तेज इन्सेफेलाइटिस (मस्तिष्क का सूजन) इंसानों एवं अन्य गर्म रक्तयुक्तजानवरों में हो जाता है।प्रारंभिक लक्षणों में बुखार और एक्सपोजर के स्थल पर झुनझुनी शामिल हो सकते हैं।
  • इन लक्षणों के बाद निम्नलिखित एक या कई लक्षण होते हैं: हिंसक गतिविधि, अनियंत्रित उत्तेजना, पानी से डर, शरीर के अंगों को हिलाने में असमर्थता, भ्रम, और होश खो देना।
  • लुई पाश्चर ने 6 जुलाई 1885 को रेबीज के टिके का आविष्कार किया 
  • रेबीज से प्रतिवर्ष 26,000 से 55,000 हजार लोगों की मृत्यु हो जाती है 
  • इनमें 95% से अधिक मौतें एशिया तथा अफ्रीका में होती है 
  • रेबीज़ इंसानों में अन्य जानवरों से संचारित होता है। जब कोई संक्रमित जानवर किसी अन्य जानवर या इंसान को खरोंचता या काटता है तब रेबीज़ संचारित हो सकता है।
  • किसी संक्रमित जानवर के लार से भी रेबीज़ संचारित हो सकता है यदि लार किसी अन्य जानवर या मनुष्य के श्लेष्मा झिल्ली (Mucous Membrane) के संपर्क में आता है
  • मनुष्यों में रेबीज़ के अधिकतर मामले कुत्तों के काटने से होते हैं।
  • उन देशों में जहाँ कुत्तों में आम तौर पर रेबीज़ होते हैं, रेबीज़ के 99% से अधिक मामले कुत्तों के काटने से होते हैं
  • अमेरिका में, मनुष्यों में रेबीज़ संक्रमण का सबसे आम स्रोत चमगादड़ का काटना है, और 5% से कम मामले कुत्तों से होते हैं।
  • रेबीज़ वायरस परिधीय तंत्रिकाओं (peripheral nerves) के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुँचता है। रोग की पहचान केवल लक्षणों की शुरुआत के बाद ही की जा सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी देश की नंबर 1 कंपनी

  • मार्केट कैप्टिलाइजेसन के हिसाब से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर देश की नंबर 1 कंपनी बन गयी है 
  • रिलायंस इंडस्ट्री ने टाटा कंसलटेंसी को पछाड़ते हुए यह तमगा हासिल किया 
जम्मू -कश्मीर
  • जम्मू -कश्मीर विधानसभा में GST बिल पास हो गया है 
















Current GK Rajasthan 5 July 2017












Tuesday, July 4, 2017

Current Gk Rajasthan 4 July 2017

PM नरेंद्र मोदी आज से 3 दिवसीय इजराइल दौरे पर 

  • प्रधानमंत्री 4 से 6 जुलाई तक इजराइल दौरे पर रहेंगे 
  • भारत व इजराइल रक्षा क्षेत्र में सहयोगी है 
  • इज़राइल राष्ट्र दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है।
  • मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रो में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के उपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई।
  • यरूशलम इजराइल की राजधानी है 
  •  यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है।
  • सरकार संसदीय लोकतन्त्र
  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

प्रेमसिंह मेहरा 

  • राज्य सरकार ने 1987 बैच के IAS अधिकारी प्रेमसिंह मेहरा को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है 
  • पहले यह वित्त विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत थे 

इंटरनैशनल ट्यूरिज्म 


 ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की रश्मि बुंटवाल को मिस इंटरनेशनल ट्यूरिज्म चुना गया है

कनफेडरेशन कप
  • वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में चिली को 1 -0 से हराकर पहली बार फीफा कनफेडरेशन कप का ख़िताब जीत लिया है


Monday, July 3, 2017

Current GK Rajasthan 3 July 2017



राजस्थान
  • श्री अशोक जी जैन को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है 

राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती की मेजबानी करेगा जयपुर 
  • जयपुर का सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम अगले वर्ष चार से सात जनवरी तक राष्ट्रीय जूनियर बालक व बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा 

मुख्य चुनाव आयुक्त
  • देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति होंगे 
  • वह मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की जगह लेंगे जो 6 जुलाई को रिटायर्ड होंगे 

शिमला समझौता

  • भारत -पाकिस्तान युद्ध के बाद 3 जुलाई 1992 को शिमला में संधि पर हस्ताक्षर हुए ,जिसे शिमला समझौता कहा जाता है 

  • इसमें भारत की तरफ से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान की तरफ से तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो शामिल थे 

  • दोनों देश इस पर सहमत हुए की भारत -पाकिस्तान संबंध केवल द्विपक्षीय बातचीत से तय होंगे 
GST (गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स )
  • भारत में GST (28%) दर दुनिया में सबसे ज्यादा है 
  • दुनिया के 140 देशों में GST लागू है
  • कनाडा तथा ब्राजील में GST का दोहरा मॉडल है 
  • भारत में संघीय व्यवस्था होने के कारण कनाडा का मॉडल अपनाया गया है 

सिलीसेढ़


  •  सिलीसेढ़ झील अलवर की सबसे प्रसिद्ध और सुन्दर झील है।
  •  इसका निर्माण महाराव राजा विनय सिंह ने 1845 में करवाया था।
  •  इस झील से रूपारेल नदी की सहायक नदी निकलती है। मानसून में इस झील का क्षेत्रफल बढकर 10.5 वर्ग किलोमीटर हो जाता है।
  •  झील के चारों तरफ हरी-भरी पहाडियां और आसमान में सफेद बादल मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं।