Thursday, November 30, 2017

Current GK rajasthan 25 November 2017

सिंधु सभ्यता 

  • सिंधु सभ्यता भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता है जो नगरीय स्वरूप में थी 
  • इसे 'सैंधव सभ्यता' भी कहा गया है 
  • सिंधु सभ्यता मिश्र एवं मेसोपोटामिया जैसी विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं के समकालीन मानी जाती है 
  • इस सभ्यता की खोज 1921 ई. में दयाराम साहनी द्वारा की गयी थी 
  • इस सभ्यता में सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थल की खोज की गयी थी 
  • हड़प्पा के बाद 1922 ई. में राखल दास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो की खोज की 
  • बलूचिस्तान,उत्तर -पश्चिमी सीमांत ,सिंधु का मैदान ,पश्चिमी पंजाब , राजस्थान ,हरियाणा ,गंगा यमुना दोआब ,जम्मू ,गुजरात एवं उत्तरी अफगानिस्तान आदि क्षेत्रों से अभी तक सिंधु सभ्यता के 1000 से अधिक स्थल खोजे जा चुके है 
  • सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल मोहनजोदड़ो था तथा भारत में सबसे बड़ा सिंधु सभ्यता स्थल धोलावीरा था 
  • सिंधु सभ्यता का सबसे छोटा स्थल अल्लादिनोह था 



Friday, November 24, 2017

Current GK Rajasthan 23 November 2017

बिजोलिया किसान आंदोलन (1897 से 1941 ई.)

  • मेवाड़ राज्य में बिजोलिया (भीलवाड़ा )ठिकाने की स्थापना राणा सांगा के समय अशोक परमार द्वारा की गयी 
  • बिजोलिया आंदोलन राजस्थान का प्रथम संघठित किसान आंदोलन था तथा यह अहिंसात्मक था 
  • इस आंदोलन का कारण जागीरदार द्वारा अधिक लाग -बाग़ वसूलना था 
  • बिजोलिया की जनता से 84 प्रकार की लाग -बाग़ ली जाती थी 
  • इस आंदोलन में धाकड़ जाति के किसान सर्वाधिक संख्या में थे 
  • साधु सीताराम दास को बिजोलिया किसान आंदोलन का जनक कहा जाता है 
  • इस आंदोलन का नेतृत्व 1913 से 1916 ई. तक साधु सीताराम दास,1916 से 1927 ई. तक विजय सिंह पथिक बाद में जमनालाल बजाज व् बाद में हरिभाऊ उपाध्याय में किया