Saturday, January 27, 2018

Current GK Rajasthan 25 January 2018



ओम प्रकाश रावत

  • ओम प्रकाश रावत ने कल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला
  • रावत मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति की जगह लेंगे
  • मध्यप्रदेश कैडर के ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के रिटायर्ड आइएएस ऑफिसर हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले वह केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में अहम पद संभाल चुके हैं. जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव, जैसे पद भी शामिल हैं. इस पद पर वह 2004 से 2006 तक रहे थे
  • रावत का जन्म 2 दिसंबर 1953 मे उत्तर प्रदेश में हुआ था
अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस

  • अन्तर्राष्ट्रीय मानवता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है
  • इस दिन मानव एकता दिवस विविधता में एकता के रूप में मनाया जाता है तथा गरीबी उन्मूलन की दिशा में लोगों को एकजुटता के महत्त्व को बताता है



Friday, January 19, 2018

Current GK Rajasthan 19 January 2018

विराट कोहली 

  • भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्(ICC  )  ने 2017 का क्रिकेट ऑफ़ द इयर चुना है 
  • तथा साथ ही ICC वन डे तथा टेस्ट टीमों का कप्तान चुना है 
  • उन्हें इसके लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी गयी 


राजस्थान के व्यावसायिक लोकनृत्य 

  • भवाई लोक नृत्य :-यह नृत्य मेवाड़ की भवाई जाति द्वारा किया जाता है 
  • इसमें कलाकार सिर पर 7 - 8 मटके रखकर कलात्मक अदाकारियाँ करता है 
  • भवाई में वोरा -वोरि ,सूरदास ,शंकरिया ,ढोला मारु आदि प्रसंग होते है 


  • तेरहताली लोक नृत्य :-यह नृत्य मारवाड़ की कामड़ जाति द्वारा किया जाता है 
  • यह लोक नृत्य रामदेवजी के मेले में किया जाने वाला धार्मिक लोकनृत्य है जिसको कामड़ जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है 
  • यह नृत्य 13 मंजीरों से बैठे -बैठे किया जाता है इसलिय इसका नाम तेरहताली नृत्य है 

  • कच्छी घोड़ी लोकनृत्य :- यह नृत्य शेखावाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है 
  • यह पुरुषों द्वारा किया जाता है 
  • इस नृत्य में नृतक बांस की घोड़ी को अपनी कमर में बांधकर रंग -बिरंगे परिधान में आकर्षक नृत्य करता है 




Thursday, January 18, 2018

Current GK Rajasthan 18 January 2018

राजस्थान के क्षेत्रीय लोक नृत्य 

  • घूमर :-मारवाड़ तथा जयपुर में प्रसिद्ध है ,यह राजस्थान के लोक नृत्यों की आत्मा कहलाता है 
  • ढोल :-यह नृत्य जालौर में प्रशिद्ध है  इस नृत्य को  शादी के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप में किया जाता है  
  • चंग :-यह शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य है इसको होली पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • गीदड़ :-शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य तथा होली से पूर्व डांडा से होली के सप्ताह भर बाद तक चलता है 
  • घुड़ला :-जोधपुर में यह नृत्य प्रशिद्ध है तथा इस नृत्य में स्त्रियों द्वारा सिर पर छिद्र युक्त चरी में जलता दीपक रखकर नृत्य किया जाता है 
  • बिंदोरी :-यह नृत्य झालावाड़ में विवाह तथा होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • अग्नि नृत्य :-यह नृत्य बीकानेर के जसनाथी सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष जलते अंगारो पर नाचते है 
  • लांगुरिया नृत्य :-यह नृत्य करोली जिले में कैला देवी के मेले में किया जाने वाला नृत्य है 
  • बम:-यह नृत्य भरतपुर -अलवर में होली के अवसर पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य 
  • ढप:- यह नृत्य शेखावाटी क्षेत्र में बसंत पंचमी पर किया जाता है 



Wednesday, January 17, 2018

Current GK rajasthan 17 January 2018

राजस्थानी भाषा की बोलियां 
                                       

  • मारवाड़ी:- जोधपुर ,पाली ,नागौर ,एवं बाड़मेर में बोली जाती है 
  • थली:-जैसलमेर तथा बाड़मेर का उतरी क्षेत्र 
  • गोंडवाडी:-पाली जिले का दक्षिणी भाग (बाली,देसूरी )
  • जालौरी:-जालौर में 
  • देवड़ावाटि:-सिरोही जिला (आबू -पिंडवाड़ा के अलावा)
  • मेवाड़ी :-उदयपुर ,राजसमंद ,भीलवाड़ा ,प्रतापगढ़ व् चितौड़गढ़ में बोली जाती है 
  • वागड़ी:-डूंगरपुर व् बांसवाड़ा जिले में बोली जाती है 
  • ढूंढाड़ी :-जयपुर ,दौसा ,टोंक ,सवाईमाधोपुर एवं अजमेर में बोली जाती है 
  • मेवाती :-अलवर तथा भरतपुर 
  • हाड़ौती:-कोटा ,बूंदी ,बांरा झालावाड़ में 
  • मालवी :-झालावाड़ एवं चितौड़गढ़ में 
  • तोरावाटी :-सीकर ,अलवर 
  • अहीरवाटी :-अलवर तथा सीकर जिलों का हरियाणा का समीपवर्ती क्षेत्र 
  • कठेड़ा  :-टोंक क्षेत्र 
  • नागरचोल :-सवाईमाधोपुर 
  • रांगड़ी :-मेवाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में 
  • शेखावाटी :-सीकर ,झुंझुनू एवं चूरू जिले में बोली जाती है 




Tuesday, January 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 January 2018




Friday, January 5, 2018

Current GK Rajasthan 5 January 2018

भील जनजाति के नृत्य 

  • गवरी (राई):-गवरी उत्सव पार्वती की आराधना में 40 दिन चलता है 
  • इसमें शिव व भस्मासुर की कथा का अधिक प्रचलन है 
  • गैर :-होली के अवसर पर भील पुरुषों द्वारा किया जाने वाला सामूहिक वृताकार नृत्य 
  • नेजा :-होली व मांगलिक अवसरों पर भील स्त्रियों का सामूहिक खेल - नृत्य 
  • द्विचक्री :-इस नृत्य को विवाह व मांगलिक अवसरों पर किया जाता है 
  • इस नृत्य में पुरुष बाहरी व महिलाएं अंदर के वृत्त में नाचती है 
  • घुमरा :-इस नृत्य को मांगलिक अवसरों पर भील महिलाओं द्वारा ढोल व थाली पर किया जाता है 
  • हाथीमना:-यह विवाह के अवसर पर किया जाता है 
  • युद्ध नृत्य :-दो दलों द्वारा युद्ध का अभिनय करते हुए किया जाता है 


गरासिया जनजाति के नृत्य 

  • वालर :-यह नृत्य बिना किसी वाद्य यंत्र के स्त्री -पुरुषों द्वारा दो अर्धवृतों में धीमी गति से किया जाता है 
  • कूद :- यह नृत्य गरासिया स्त्री -पुरुषों द्वारा तालियों की ध्वनि पर किया जाता है 
  • जवारा:-यह नृत्य होली दहन के समय किया जाता है 
  • मोरिया :-विवाह के अवसर पर पुरुषों का सामूहिक नृत्य 
  • लूर:-लूर गौत्र की गरासिया स्त्रियों द्वारा वधु पक्ष से रिश्ते की मांग करने के लिए किया जाता है 
  • मांदल:-यह नृत्य मांगलिक अवसरों पर स्त्रियों द्वारा किया जाता है 
  • गौर :-गणगौर पर यह नृत्य स्त्री -पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • रायण:-मांगलिक अवसरों पर पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य 

Thursday, January 4, 2018

Current GK Rajasthan 4 January 2018

लुई ब्रेल 

  • लुई ब्रेल फ़्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक थे 
  • जिन्होंने नेत्रहीनो के लिए पढ़ने तथा लिखने की प्रणाली विकसित की 
  • यह प्रणाली ब्रेल लिपि के नाम से जानी जाती है
  • नेत्रहीनो की  पढ़ने की कठिनाई को मिटाने वाले लुई भी स्वयं नेत्रहीन थे 
  • इनका जन्म 4 जनवरी 1801 को हुआ था  


कन्हैयालाल सेठिया  (11 सितम्बर1919  से 11 नवम्बर2008
  • कन्हैयालाल सेठिया का जन्म 11 सितम्बर, 1919 को राजस्थान के चुरू ज़िले में सुजानगढ़ नामक स्थान पर हुआ था।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक थे।
  •  कन्हैयालाल सेठिया को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं लेखक के रूप में अनेक सम्मान, पुरस्कार एवं अलंकरण प्राप्त हए थे।
  •  भारत सरकार द्वारा इन्हें 2004 में  'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • धरती धोरा री,सबद , लीलटांस ,मायड़ रो हेलो ,रमणियां रा सोरठा, गळगचिया, मींझर, कूंकंऊ,धर कूंचा धर मंजळां, सबद, सतवाणी, अघरीकाळ, दीठ, क क्को कोड रो, लीकलकोळिया एवं हेमाणी आदि राजस्थानी रचनाएँ की थी 
  • इनको राजस्थानी भाषा का भीष्म पितामह कहा जाता है 
  • 1976 में राजस्थानी काव्यकृति 'लीलटांस' पर, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कृति के नाते पुरस्कृत।

Wednesday, January 3, 2018

Current GK Rajasthan 3 January 2018

सतीश धवन 

  • भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नयी उंचाईयों पर पहुंचाने वाले वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन 3 जनवरी 2002 को हुआ था 
  • वे इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन ) के अध्यक्ष भी रहे 
  • प्रो. धवन के नाम पर श्री हरी कोटा स्थित भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का पुनर्नामकरण,प्रो. सतीश धवन  उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र किया गया 

More Information:-Click Here

सिलिकॉसिस 

  • सिलिकॉसिस,सिलिका कणों और टूटे पत्थरों की धूल की वजह से होती है।
  •  धूल सांस के साथ फेफड़ों तक जाती है और धीरे-धीरे यह बीमारी फैलती है 
  •  यह पत्थर के खनन, रेत-बालू के खनन, पत्थर तोड़ने के क्रेशर, कांच-उद्योग, मिट्टी के बर्तन बनाने के उद्योग, पत्थर को काटने और रगड़ने जैसे उद्योगों के मजदूरों में पाई जाती है।
  •  यह एक लाइलाज बीमारी है।
  • यह कण  फेफड़ों की दीवारों पर धीरे-धीरे जम कर एक मोटी परत बना लेते हैं। इससे फेफड़े ठीक से फैलना और सिकुड़ना बंद कर देते हैं। इससे सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। 
  • धीरे-धीरे सांस लेने की पूरी प्रक्रिया को यह प्रभावित करता है