Friday, March 30, 2018

Current GK Rajasthan 30 March 2018

इसरो के जीसेट 6ए सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग 

  • इसरो ने गुरुवार को कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसेट 6 ए की सफल लॉन्चिंग की 
  • सेटेलाइट को श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश ) के शतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्चपैड- 2 से शाम 4 बजकर 56 मिनट पर लॉन्च किया गया 
  • इस सेटेलाइट का मुख्य कार्य देश के मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करना है तथा साथ ही सेना के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी इस सेटेलाइट का फायदा मिलेगा 
  • यह साल 2015 में लॉन्च हुए सेटेलाइट जीसेट 6 को सपोर्ट देगा 
  • सेटेलाइट का जीवनकाल 10 साल का होगा 
  • इसे जीएसएलवी एफ o8 के जरिए अंतरिक्ष में स्थापित किया गया 


पुष्कर झील 

  • यह झील अजमेर से 11 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में अजमेर -नागौर मार्ग   (राष्ट्रीय राजमार्ग 89 ) पर स्थित है 
  • झील के किनारे कुल 52 घाट बने हुए है जिनमे सबसे बड़ा महात्मा गाँधी घाट है 
  • झील के किनारे ब्रह्माजी का प्रशिद्ध (भारत में एकमात्र मंदिर )मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही बुड्ढा पुष्कर तथा कनिष्ट पुष्कर तीर्थस्थल स्थित है 
  • पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय मेला भरता है 
  • इसी समय यहाँ विशाल पशु मेला भी आयोजित होता है 
  • कनाडा के सहयोग से इस झील को स्व्च्छ रखने की योजना चल रही है 


फॉयसागर झील (अजमेर )

  • 1891 -92 में अकाल राहत कार्यों के लिए एक अंग्रेज अभियंता श्री फॉय ने बाणडी नदी पर बांध बनाकर फॉयसागर झील का निर्माण करवाया था 
  • जो वर्तमान में एक सुन्दर पिकनिक स्थल है 


सिलीसेढ़ झील (अलवर )

  • यह चारों तरफ से अरावली पर्वत मालाओं से घिरी है 
  • यह लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैली है 
  • इस झील के किनारे 1845 ई.में अलवर के महाराजा विनयसिंह ने अपनी रानी शिला के लिए एक शाही शिकारगाह एवं 6 मंजिला सुन्दर महल बनवाया 
  • अब इस महल में होटल लेक पैलेस चलाया जा रहा है 


उत्तरप्रदेश में अब बाबा साहेब अंबेडकर का नाम होगा भीमराव 'रामजी 'अंबेडकर 

  • उत्तरप्रदेश के सभी रिकॉर्ड्स में अब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ा जाएगा 




Thursday, March 29, 2018

Current GK Rajasthan 29 March 2018

राजस्थान दिवस 

  • प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • 30 मार्च 1949 को जोधपुर ,जयपुर ,जैसलमेर तथा बीकानेर रियासतों का विलय संयुक्त राजस्थान में होकर वृहद राजस्थान बना 
  • राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ ,मत्स्य संघ से लेकर वर्तमान राजस्थान बनने में 8 वर्ष ,7 माह तथा 14 दिन का समय लगा  
  • वर्तमान राजस्थान 1 नवंबर 1956 को अस्तित्त्व में आया 


महावीर जयंती (चैत्र शुक्ल 13 )

  • महावीर स्वामी की जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है 
  • महावीर स्वामी को जैन धर्म में 24 वे तीर्थकर के रूप में पूजा जाता है 
  • इनका जन्म 599 ईसा पूर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 वी तिथि को हुआ था 
  • महावीर स्वामी के तीन सिद्धांत :-अहिंसा ,अपरिग्रह व अनेकांत 
  • केवल्य ज्ञान की प्राप्ति :-वैशाख शुक्ल दशमी को ऋजुबालिका नदी के किनारे 
  • निर्वाण :-कार्तिक मास की अमावस्या को 


नक्की झील 

  • राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर (1300 मी.) स्थित नक्की झील सिरोही जिले में आबू पर्वत पर स्थित है 
  • झील के किनारे टॉड रोक ,नन रोक पैरट रोक , रघुनाथ जी का मंदिर ,हाथी गुफा तथा चंपा गुफा स्थित है 
  •  नक्की झील के बारे में एक पौराणिक गाथा है कि एक देवता ने अपने नाखूनों से इस झील का निर्माण किया था, इसलिए इसे नक्की झील कहा जाता है


आनासागर झील (अजमेर )

  • यह झील अजमेर के निकट नागपहाड़ी की तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण पृथ्वी राज चौहान के पिता आनाजी ने 1137 ई. में करवाया था 
  • इस झील से अजमेर नगर को पेयजल उपलब्ध होता है, जब यह झील भर जाती है तो इसका पानी अजमेर नगर में ही स्थित झील 'फॉय सागर'  में छोड़ दिया जाता है
  •  इस झील को लूनी नदी से विकसित किया गया था
  •  सन् 1637 में शाहजहां द्वारा लगाया गया दौलत बाग इस झील के सौंदर्य को बढ़ा देता है।


Wednesday, March 28, 2018

Current GK Rajasthan 28 March 2018

RBI  जल्द जारी करेगा 350 रुपये का सिक्का 

  • रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही लिमिटेड एडीशन वाला 350 रुपये का सिक्का जारी करेगा 
  • यह गुरु गोविन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव पर जारी किया जाएगा 
  • इसमें 50% चाँदी,40% तांबा,5% निकेल तथा 5% जिंक होगा 
  • इस सिक्के में एक तरफ अशोक स्तम्भ तथा दूसरी तरफ पटना के श्री हरी मंदिर साहिब का चित्र होगा 


पिछोला झील (उदयपुर )

  • 14 वीं शताब्दी में राणा लाख के शासन काल में इस झील का निर्माण एक बंजारे ने करवाया था
  • इसकी मरम्मत महाराणा उदय सिंह ने करवाई थी 
  • इस झील में दो टापू (द्वीप) है जिनमें एक टापू पर जगमंदिर तथा दूसरे टापू पर जगनिवास बना हुआ है 
  • जगमंदिर का निर्माण जगतसिंह प्रथम ने करवाया तथा जगनिवास का निर्माण जगतसिंह द्वितीय ने करवाया था 
  • जगनिवास में होटल लेक पैलेस बनी हुई है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है 
  •  महाराणा कर्णसिंह के समय जगमंदिर में मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपने पिता से विद्रोह कर शरण ली थी 
  • पिछोला झील के किनारे चामुंडा माता का मंदिर स्थित है जिसके पदचिन्हो को पूजा जाता है 


फ़तेहसागर झील (उदयपुर)

  • उदयपुर नगर के उत्तेर में स्थित यह कृत्रिम झील एक नहर द्वारा पिछोला झील से जुड़ी हुयी है 
  • इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह में 1687 ई. में करवाया था तथा भारी वर्षा के कारण नष्ट होने पर इसका पुर्निर्माण महाराणा फ़तेह सिंह ने करवाया था 
  • कनॉट के ड्यूक, जो महारानी विक्टोरिया का बेटा था , ने इस झील की नींव रखी थी इसलिय इस झील को कनॉट बांध के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस झील में एक टापू पर नेहरू पार्क तथा दूसरे पर सौर वेधशाला स्थित है 
  • फतेहसागर झील के किनारे महाराणा प्रताप की चेतक के साथ धातु की प्रतिमा लगी हुई है 






Tuesday, March 27, 2018

Current GK Rajasthan 27 March 2018

राजस्थान की झीलें 

  • राजस्थान में दो तरह की झीलें है ;-1 खारे पानी की झीलें तथा मीठे पानी की झीलें 
  • मीठे पानी की झीलें :-

  • जयसमंद झील :-
  • यह उदयपुर में स्थित है 
  • इसका निर्माण मेवाड़ के महाराणा जयसिंह द्वारा 1685 ई. में गोमती नदी पर बांध बनाकर करवाया गया था 
  • यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम मीठे पानी की झील है 
  • इसे स्थानीय भाषा में ढेबर झील कहते है 
  • इस झील में कुल सात टापू है जिन पर भील व् मीणा जनजाति के लोग निवास करते है 
  • इस झील के सबसे बड़े टापू का नाम बाबा का भागड़ा है जिस पर आइलैंड रिसोर्ट नमक होटल बानी हुई है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है 

  • राजसमंद झील 
  • यह झील राजसमंद जिले में स्थित है 
  • इस झील का निर्माण उदयपुर  के महाराणा राजसिंह ने 1662 ई. में छोटी गोमती नदी पर बांध बनवाकर करवाया था 
  • झील का उत्तरी भाग 'नौ चौकी' कहलाता है जहां पर सफ़ेद संगमरमर के 25 शिलालेखों पर मेवाड़ का इतिहास लिखा हुआ है जिसे 'राज प्रशस्ति' कहते है 
  • यह प्रशस्ति संस्कृत भाषा में लिखी गयी है 
  • 'राज प्रशस्ति महाकाव्य' की रचना महाराणा राजसिंह के दरबारी कवि 'रणछोड़ भट्ट' ने की थी 


ब्लादिमीर पुतिन 

  • रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुनः इस पद पर ब्लादिमीर पुतिन को चुना गया है 
  • उन्होंने अपनी पार्टी यूनाइटेड रसिया पार्टी की बजाय निर्दलीय के तोर पर चुनाव लड़ा था 
  • यह पुतिन का चौथा कार्यकाल होगा जो 2024 तक रहेगा 
  • 2008 में पुतिन रूस के प्रधानमंत्री भी बने थे  

Monday, March 26, 2018

Current GK Rajasthan 26 March 2018

वर्ल्ड टीबी दे ( 24 मार्च )

  • प्रतिवर्ष 24 मार्च को वर्ल्ड टीबी दे मनाया जाता है 
  • टीबी (टयूबरकलोसिस) रोग माइकोबैक्टीरियम टयूबरकलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है 
  •  सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी है लेकिन यह ब्रेन, यूटरस, मुंह, लिवर, किडनी, गला, हड्डी आदि शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है
  • इसके दो प्रकार है :-
  • पल्मोनरी टीबी :-इस प्रकार की टीबी में फेफड़े संक्रमित होते है 
  • फेफड़ो की टीबी में सांस लेने में कठिनाई ,साइन में दर्द लगातार खांसी व बलगम आना है 
  • एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी :-इस प्रकार की टीबी में फेफड़ो के अलावा शरीर के दूसरे अंग प्रभावित होते है
  • इस प्रकार की टीबी में जो अंग प्रभावित होता है लक्षण उसी प्रकार होते है जैसे :-रीढ़ की हड्डी में टीबी होने पर कमर दर्द ,किडनी की टीबी में यूरिन में रक्त आना ,दिमाग की टीबी से ीबी का दौरा ,बेहोसी ,मिर्गी तथा पेट की टीबी से पेट दर्द ,दस्त आदि   
  • लक्षण :-शारीरिक कमजोरी ,थकान,दर्द ,भूख न लगना,वजन में कमी तथा हल्का बुखार आदि सामान्य लक्षण है 
  • संक्रमण :-टीबी का संक्रमण रोगी के खांसने,छींकने तथा प्रयोग में ली गयी वस्तुओं से फैलता है 


पृथ्वी 

  • यह सूर्य से दुरी के क्रम में तीसरा ( बुध व शुक्र के बाद आता है) गृह है  तथा शुक्र व मंगल के बिच स्थित है 
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की और भ्रमण करती है जिसे पृथ्वी का घूर्णन या परिभ्रमण कहते है 
  • पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण दिन व रत बनते है इसलिय इस गति को दैनिक गति भी कहते है 
  • यह अपने अक्ष पर साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है तथा 365 दिन व 6 घंटे में सूर्य के एक चक्कर लगाती है,पृथ्वी की इस गति को परिक्रमण या वार्षिक गति कहते है  
  • चारों और मध्यम तापमान प्रचुर मात्रा में जल तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता के कारण यहाँ जीवन संभव है 
  • यह अंतरिक्ष से अधिक जल की उपलब्धता के कारण नीला दिखाई देता है ,इसलिय पृथ्वी को नीला गृह भी कहते है 
  • पृथ्वी जब सूर्य के सबसे निकट होती है तो इसे उपसौर कहते है ऐसा 3 जनवरी को होता है 
  • जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दुरी पर होती है तो इसे अपसौर कहते है ऐसा 4 जुलाई को होता है 



Friday, March 23, 2018

Current GK Rajasthan 23 March 2018


ब्रह्मोस 

  • राजस्थान के पोकरण में गुरुवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का स्वदेसी सिकर के साथ सफल परीक्षण किया गया 


गणित का नोबेल 

  • कनाडा के गणितज्ञ रॉबर्ट लॉन्ग लैंड्स को गणित के नोबेल कहे जाने वाले अबेल पुरस्कार से वर्ष 2018 के लिए सम्मानित किया गया है 
  • उनको यह सम्मान रिप्रजेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के लिए दिया जा रहा है 

  • शहीद दिवस (23 मार्च )
  • भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि देने और इनके बलिदानों को याद करने के लिये प्रतिवर्ष  23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संधू जाट सिक्ख परिवार में पंजाब के लायलपुर में 28 सितंबर 1907 को जन्में भगत सिंह भारतीय इतिहास के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे 
  • सुखदेव थापर का जन्म पंजाब के लुधियाना स्थित गोपरा में 15 मई 1907 को हुआ था 
  • राजगुरु का जन्म महाराष्ट्र के पुणे स्थित खेड़ा में 8 अगस्त 1908 को हुआ था 
  • भगत सिंह ने अपने साथियों राजगुरु, आजाद, सुखदेव, और जय गोपाल के साथ मिलकर लाला लाजपत राय पर लाठी चार्ज के खिलाफ लड़ाई की थी। 
  • इन्होने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए ब्रिटिश अधिकारी जेपी सांडर्स की ह्त्या कर दी थी 

विश्व जल दिवस (22 मार्च )

  • विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2018 की थीम:-नेचर फॉर वाटर 
  •  इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध करवाना है 
  • यह जल संरक्षण को महत्व देता है 





Monday, March 19, 2018

Current GK Rajasthan 19 March 2018

मंगला मणि 

  • इसरो वैज्ञानिक मंगला मणि दुनिया के सबसे ठंडे स्थान अंटार्कटिका में एक वर्ष से ज्यादा समय बिताने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है 
  • वह नंबर 2016 में अपनी टीम के साथ अंटार्कटिका स्थित भारतीय रिसर्च स्टेशन भारती पर सेटेलाइट के आंकड़े लेने गयी थी 
  • मंगला मणि 56 वर्ष की है तथा  अंटार्कटिका पर उन्होंने 403 दिन बिताये है 

नीदहास ट्रॉफी 

  • नीदहास ट्रॉफी टवेंटी 20 त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर नीदहास ट्रॉफी जीत ली है  

बुध गृह 

  • बुध सूर्य का सबसे निकटतम तथा सौरमंडल का सबसे छोटा गृह है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन लेता है 
  • वायु मंडल के अभाव के कारण बुध पर जीवन संभव नहीं है 
  • यहाँ दिन अति गर्म तथा रातें बर्फीली होती है 
  • बुध गृह का तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक है :-560 डिग्री सेल्सियस 
  • बुध का एक दिन पृथ्वी के 90 दिन के बराबर होता है 
  • बुध का कोई भी उपग्रह नहीं है 
  • नासा द्वारा वर्ष 2004 में बुध के लिए भेजा गया मानव रहित अंतरिक्ष यान 'मैसेंजर' 30 अप्रैल 2015 को बुध की सतह से टकराकर नष्ट हो गया 

शुक्र गृह 

  • बुध के बाद सूर्य के निकट दूसरा गृह शुक्र है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरी करता है 
  • यह पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थित है ,जो सूर्य व चन्द्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देता है 
  • इसे 'साँझ का तारा' या 'भोर का तारा' भी कहते है क्युकी यह शाम को पश्चिम दिशा तथा सुबह पूर्व दिशा में दिखाई देता है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा बाकि ग्रहों के विपरीत पूर्व से पश्चिम दिशा में करता है 
  • शुक्र के वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्ससाइड की मात्रा 90 से 95 प्रतिशत तक है इसलिय यहाँ प्रेशर कुकर की दशा उत्पन्न होती है 
  • शुक्र गृह का भी कोई उपग्रह नहीं है 
  •  



Friday, March 16, 2018

Current Gk Rajasthan 16 March 2018

सौरमंडल 

  • सूर्य व उसके चारों और भ्रमण करने वाले 8 ग्रह,172 उपग्रह ,धूमकेतु ,उल्काएँ एवं क्षुद्रग्रह संयुक्त रूप से सौरमंडल कहलाते है 
  • सूर्य सौर मंडल का जन्मदाता है जो एक तारा है तथा ऊर्जा व प्रकाश प्रधान करता है 
  • सूर्य की ऊर्जा का स्रोत ,उसके केंद्र में हाइड्रोजन परमाणुओं का नाभिकीय संलयन द्वारा हीलियम में बदलना है 
  • सूर्य की संरचना :-सूर्य का जो भाग हमें दिखाई देता है ,उसे प्रकाश मंडल कहते है 
  • सूर्य का सबसे बाहरी भाग जो हमें केवल सूर्य ग्रहण के समय दिखाई देता है , कोरोना कहलाता है 
  • ग्रह :-
  • सूर्य की परिक्रमा करने वाले प्रकाश रहित आकाशीय पिण्ड की ग्रह कहा जाता है 
  • इनका अपना प्रकाश नहीं होता तथा सूर्य से प्रकाश व ऊष्मा प्राप्त करते है 
  • सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा पश्चिम से पूर्व दिशा की और करते है लेकिन शुक्र व अरुण पूर्व से पश्चिम दिशा की और सूर्य की परिक्रमा करते है 
  • आंतरिक ग्रह :-आंतरिक ग्रहों के अंदर बुध ,शुक्र ,पृथ्वी तथा मंगल आते है 
  • सूर्य के निकट होने के कारण यह सभी भारी पदार्थों से बने हुए है 
  • बाह्र्य ग्रह :- बाह्र्य ग्रहों में बृहस्पति,शनि ,अरुण तथा वरुण आते है 
  • यह सभी ग्रह हलके पदार्थों से बने है 
  • आकर में बड़े होने के कारण सभी ग्रहों को ग्रेट प्लेनेट्स भी कहा जाता है 
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति तथा सबसे छोटा बुध है जो सूर्य के सबसे नजदीक स्थित है 



Thursday, March 15, 2018

Current GK Rajasthan 15 March 2018

मर्केल 

  • जर्मन संसद ने चौथी बार एंजेला मर्केल को चांसलर के लिए चुना है 
  • जर्मनी में चांसलर सबसे ऊँचा पद होता है 
  • संसद में 364 सांसदों में से 315 ने मर्केल को वोट किया 


स्टीफंस हॉकिंग

  • वैज्ञानिक स्टीफंस हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन 
  •  ब्रिटेन के केम्ब्रिज स्थित अपने घर में हॉकिंग ने आखिरी सांस ली 
  • जन्म :- 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में 
  • स्टीफंस को ब्लैक हॉल और रिलेटिविटी के सिद्धांत के महान कार्य के लिए जाना जाता है 
  • 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन नमक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हुए थे 
  • 1988 में उनकी पुस्तक 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम : फ्रॉम द बिग बैंग टू ब्लैक होल्स'


उत्तर प्रदेश ,बिहार उपचुनाव 

  • उत्तरप्रदेश तथा बिहार में 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे 
  • उत्तरप्रदेश के फूलपुर तथा गोरखपुर की लोकसभा सीटें समाज वादी(बसपा का समर्थन ) पार्टी ने जीती 
  • बिहार के अररिया की लोकसभा सीट राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने जीती 




Wednesday, March 14, 2018

Current GK Rajasthan 14 March 2018

एशिया  महाद्वीप 

  • एशिया शब्द हिब्रू भाषा के शब्द 'आशु' से बना हुआ है जिसका अर्थ सूर्य के उगने से है 
  • एशिया महाद्वीप जनसंख्या तथा क्षेत्रफल दोनों में सबसे बड़ा महाद्वीप है 
  • इस महाद्वीप पर विश्व की जनसंख्या का 60 % तथा क्षेत्रफल का 30 % भाग आता है 
  • यह महाद्वीप उत्तरी गोलार्थ में स्थित है ( इंडोनेसिया के कुछ द्वीपों को छोड़कर )
  • जनसंख्या के हिसाब से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है तथा दूसरे स्थान पर भारत है 
  • विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापूर (6600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर ) एशिया महाद्वीप में स्थित है 
  • प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता
  • एशिया महाद्वीप को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन देशों (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी स्थित है 
  • क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया महाद्वीप तथा विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है 
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव है जो हिंदमहासागर में भारत के नजदीक बसा है 
  • विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) नेपाल तिब्बत सिमा पर स्थित है तथा सबसे निकला भाग dead sea जो एक खरे पानी की झील है एशिया महाद्वीप में है 
  • एशिया महाद्वीप के देश 
  • भारत , भूटान , मलेशिया ,मंगोलिया ,मालदीव , म्यान्मार , इराक ,इज़राइल , ईरान ,उज़्बेकिस्तान ,उत्तर कोरिया, जॉर्जिया ,ताजिकिस्तान ,तुर्कमेनिस्तान , तुर्की ,थाईलैंड , दक्षिण कोरिया , नेपाल ,पाकिस्तान  ,फ़िलीपीन्स ,बहरीन , बांग्लादेश , ब्रुनेई , यमन , जार्डन ,रूस , लाओस , लेबनान , वियतनाम ,संयुक्त अरब अमीरात , साइप्रस , सउदी अरब ,सिंगापुर , सीरिया , श्रीलंका ,अज़रबैजान ,अफ़्गानिस्तान ,आर्मीनिया ,इण्डोनेशिया ,ओमान ,कज़ाख़िस्तान , क़तर ,कुवैत ,कम्बोडिया , किर्गिज़स्तान , चीन , जापान ,पूर्वी तिमोर 

Tuesday, March 13, 2018

Current Gk Rajasthan 13 March 2018

महाद्वीप 

  • पृथ्वी पर भूभाग की सबसे वृहद इकाई महाद्वीप कहलाती है पृथ्वी पर सात महाद्वीप स्थित है :-एशिया ,यूरोप ,अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका ,दक्षिणी अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों का क्रम :-एशिया (सबसे बड़ा ),अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका ,दक्षिणी अमेरिका ,अंटार्कटिका ,यूरोप एवं ऑस्ट्रेलिया
  • जनसँख्या की दृष्टि से :-एशिया (सर्वाधिक ),ऑस्ट्रेलिया (सबसे कम) तथा अंटार्कटिका (जनशून्य )

  • पनामा नहर :-उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों को पनामा नहर अलग करती है 
  • यह नहर मानव निर्मित एक जलमार्ग है जो पनामा में स्थित है और प्रशांत महासागर तथा (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • इस नहर का निर्माण 14 अगस्त 1914 को पूरा हुआ था 

  • यूराल पर्वत :-यह पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप से अलग करता हैLook The Map :- Click Here

  • जिब्राल्टर जल संधि :-अफ्रीका (मोरक्को ) महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप (स्पेन ) से अलग करता है 
  • जिब्राल्टर जल संधि  भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच में यातायात का एक सिकुड़ा हुआ बिन्दु है Look The Map:-Click Here

  • लाल सागर एवं अदन की खाड़ी :-लाल सागर एवं अदन की खाड़ी एशिया को अफ्रीका से अलग करते है Look The Map :-Click Here