Friday, May 25, 2018

Current GK Rajasthan 25 May 2018

निपाह वायरस (nipah virus )

  • केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है 
  • यह वायरस सबसे पहले वर्ष 1998 में मलेशिया में सामने आया था 
  • इसके बाद 2004 में बांग्लादेश में भी इस वायरस के मामले सामने आये थे 
  • यह एक ऐसा इंफेक्शन है जो फ्रूट बेट्स के जरिये मनुष्यों तथा जानवरों को अपनी चपेट में लेता है 
  • निपाह वायरस मनुष्यों के संक्रमित सुअर, चमगादड़ या अन्य संक्रमित जीवों से संपर्क में आने से फैलता है 
  • इसकी चपेट में आने बाद व्यक्ति को इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार ) हो जाता है इसके साथ ही सिरदर्द ,उलटी ,चकर आना तथा कमजोरी जैसे लक्षण देखे जा सकते है 
  • यह एक संक्रामक बीमारी है जो एक व्यक्ति के दूसरे से संपर्क में आने से फैलती है 
  • For More information :-Click Here


दक्षिण अफ्रीका 

  • दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहते हुए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है 
  • डिविलियर्स रिकॉर्ड तीन बार 'ICC वनडे क्रिकेट ऑफ़ द ईयर' का ख़िताब भी जीत चुके है


स्वास्थ्य देखभाल 

  • स्वास्थ्य देखभाल की पहुँच व् गुणवत्ता के मामले में भारत 145 वे नंबर पर है 

एच डी कुमार स्वामी 
  • जेडीएस नेता एच डी कुमार स्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के 18 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की 
  • उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायीं है 
  • कर्नाटक चुनाव में जेडीएस को 37 तथा कांग्रेस को 78 सीटें मिली थी 
  • एच डी कुमार स्वामी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवगौड़ा के पुत्र है 
  • वर्ष 2006  में भी एच डी कुमार स्वामी भाजपा के साथ गठबंधन वाली सरकार से कर्नाटक के CM रह चुके है
  • For More Information :-Click Here 

Wednesday, May 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 May 2018

कर्नाटक चुनाव परिणाम 

  • कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटें है 
  • बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 112 सीटें चाहिए होती है 
  • जिनमे से भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है
  • 78 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है 
  • 37 सीटें जेडीएस  को मिली है 
  • 3 सीटें अन्य 
  • For More Information:-Click here


अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् 

  • शशांक मनोहर दूसरी बार ICC (अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
  • पहली बार वह 2016 में अध्यक्ष चुने गए थे 


राजस्थान में लागु होगा इंट्रा स्टेट ई-वे बिल 

  • केंद्र सरकार ने 20 मई से राज्य में  इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागु करने का एलान किया है 
  • For More Information:-Click Here

Monday, May 14, 2018

Current Gk Rajasthan 14 May 2018

बिहारी पुरस्कार 

  • के के बिड़ला फाउंडेशन,नई दिल्ली  की और से दिया जाने वाला साहित्यिक सम्मान पुरस्कारों की श्रृंखला में राजस्थान के हिंदी /राजस्थानी लेखकों को दिया जाने वाला बिहारी पुरस्कार इस वर्ष राज्य के साहित्यकार विजय वर्मा को दिया जाएगा 
  • उनको यह सम्मान साहित्यिक निबंध संग्रह 'लोकावलोकन 'के लिए दिया जाएगा 
  • अपनी इस नयी कृति में विजय वर्मा ने राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के अनेक प्रासंगिक पक्षों पर विस्तार से विवेचन प्रस्तुत किया है 


राष्ट्रपति का राजस्थान दौरा 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 व् 14 मई दो दिवसीय राज्य दौरे पर है 
  • राष्ट्रपति द्वारा दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय योजना व् पूर्व राज्य पाल सुन्दर सिंह भंडारी ईसीबी स्वरोजगार योजना की  शुरुआत करेंगे 
For More Information:-Click Here


देश का दूसरा सबसे लम्बा सड़क रेल पुल

  • असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचलप्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाले देश के दूसरे सबसे लम्बे सड़क व् रेल पुल का कार्य लगभग पूरा हो गया है 
  • यह एशिया का दूसरा सबसे लम्बा पुल होगा 
  • इस पुल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है 
  • इसका डिजाइन डेनमार्क -स्वीडन पुल के जैसा बनाया गया है 
  • खासियतें :-03 लेन का सड़क मार्ग 
  • 02 रेलवे ट्रेक 
  • 4.94 किलोमीटर लम्बा 
  • ब्रह्मपुत्र नदी से 32 मीटर ऊंचाई पर बना है 
  •  एशिया का सबसे लंबा पुल धौला-सादिया है जो असम में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना है 


26 साल पहले भारत ने लिट्टे पर पाबन्दी लगा दी थी 

  • 14 मई 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संघटन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम ) पर प्रतिबन्ध लगा दिया था 
  • संयुक्त राष्ट्र सहित 32 देशों ने लिट्टे को आतंकी संघठन घोषित कर दिया था 
  •  एक अलगाववादी संगठन है जो औपचारिक रूप से उत्तरी श्रीलंका में स्थित है
  • यह संघठन  उत्तर और पूर्वी श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल राज्य की स्थापना करना चाहते थे  
  • 5 मई 1976 को वेलुपिल्लई प्रभाकरन द्वारा लिट्टे की स्थापना की गयी थी 

Friday, May 11, 2018

Current GK Rajasthan 11 May 2018


मलेशिया में शपथ ग्रहण आज 

  • 92 वर्ष के महातिर मोहमद बनेंगे मलेशिया के प्रधानमंत्री 
  • मलेशिया के आम चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए है जिसमे महातिर मोहमद के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है 
  • इनके गठबंधन को 222 संसदीय सीटों में 112 सीटें  मिली है 
  • इसके साथ ही 6 दसक पुराने नेशनल फ्रंट का शासन समाप्त हो गया है 


कानपूर की आयुध फैक्ट्री में बनेंगी असाल्ट राइफल 

  • दुनिया की सभी फोजों की पहली पसंद असाल्ट राइफल एके -47 का निर्माण अब भारत की आयुध फैक्ट्रियों में होगा 
  • इसके लिए  भारत का रूस के साथ करार हो चूका है 

For More Information :-Click Here

सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बने कोविंद 

  • डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति है 
  • सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला (कश्मीर ) में स्थित है 


PM मोदी का नेपाल दौरा 

  • PM मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय नेपाल दौरे पर जा रहे है 
  • मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है 
  • इस दौरान मोदी जनकपुर ,काठमांडू तथा मुक्तिनाथ जायेंगे 
















































































Thursday, May 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 May 2018

नरेंद्र मोदी 

  • प्रतिष्ठित पत्रिका फ़ोर्ब्स की नयी सूची में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 ताकतवर लोगों की सूची में 9 वे नंबर पर है 
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले नंबर पर है 


थार शोभा 

  • केंद्रीय शुष्क उद्यानिकी संस्थान बीकानेर ने खेजड़ी की विश्व में पहली प्रजाति 'थार शोभा ' विकसित की है 
  • यह किस्म सांगरी के व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार की गयी है 
  • मरुस्थल का कल्प वृक्ष maani जाने वाली खेजड़ी की थार शोभा किस्म खेतों में फसलों के साथ लगाईं जा सकती है 


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 

  • प्रति वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1993  में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी 
  • 2018 की थीम :-शक्ति पर नियंत्रण :मिडिया ,न्याय और कानून का शासन 
  • भारत 180 देशों में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 138 वे पायदान पर है 


विश्व रेड क्रॉस दिवस 

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट, रेड क्रॉस के संस्थापक थे तथा इनके जन्म दिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • रेडक्रॉस (Red Cross) एक संस्‍था है जो युद्ध में घायल लोंगों, आकस्मिक दुघर्टनाओं तथा आपातकाल में मदद करती है और लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करती है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट काे अपनी मानव सेवा के लिए वर्ष 1901 में शांति का पहला नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था


Wednesday, May 2, 2018

Current GK Rajasthan 2 May 2018

इंदु मल्होत्रा 

  • इंदु मल्होत्रा ने 29 अप्रेल को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी 
  • सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में वे पहली महिला है जो वकील से सीधे जज बनी है 
  • इनका कार्यकाल तीन साल का होगा 


अन्तर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस 

  • 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • इसकी शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी जब अमेरिकी मजदुर संघों द्वारा 8 घंटे से अधिक काम करने से मना कर दिया था तथा इसके विरुद्ध हड़ताल की थी 
  • इस हड़ताल के दौरान शिकागो के हेमाक्रेट में एक बेम विस्फोट हुआ जिसमे कई लोग घायल हो गए ।
  • इस घटना की प्रतिक्रिया में पुलिस द्वारा मजदूरों पर गोलिया चलाई गयी जिससे कई मजदूरों की मोत हो गयी 
  • अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मलेन में 1889 में  हेमाक्रेट हत्याकांड में मारे गए मजदूरों की याद में 1 मई को मजदुर दिवस मनाने का निर्णय किया गया 
  • भारत में इसकी शुरुआत 1 मई 1923 को मद्रास (मद्रास दिवस के रूप में )में हुई थी 
  • लेबर किशन पार्टी ऑफ़ हिन्दुस्थान द्वारा इसकी शुरुआत की गयी 


आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग 

  • कोरिया के चांगवान में हाल ही में सम्पन हुए विश्व कप में भारत के एकमात्र पदक विजेता शहजार रिजवी मंगलवार को जारी आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बन गए है 


पवन कुमार चामलिंग 

  • पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री है 
  •  पवन कुमार चामलिंग के नाम सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकार्ड है
  •  1994 से अब तक वे सिक्किम के मुख्यमंत्री है इनके कार्यकाल को 23 साल 4 महीने से ज्यादा हो गया है 
  •  चामलिंग राजनैतिक दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष है


लाल किला 

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत के ऐतिहासिक विरासत लालकिले को भारत सरकार ने डालमिया भारत ग्रुप को गोद दे दिया है 
  • 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने पुरातत्व विभाग के साथ मिल कर एक योजना शुरू की जिसका नाम था 'अडॉप्ट अ हेरिटेज-अपनी धरोहर अपनी पहचान' 
  • इसके तहत कंपनियों को धरोहरों को गोद लेकर इन धरोहरों की सफाई, सार्वजनिक सुविधाएं देने, वाई-फाई की व्यवस्था करने और इससे गंदा होने से बचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया था