Friday, May 11, 2018

Current GK Rajasthan 11 May 2018


मलेशिया में शपथ ग्रहण आज 

  • 92 वर्ष के महातिर मोहमद बनेंगे मलेशिया के प्रधानमंत्री 
  • मलेशिया के आम चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए है जिसमे महातिर मोहमद के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है 
  • इनके गठबंधन को 222 संसदीय सीटों में 112 सीटें  मिली है 
  • इसके साथ ही 6 दसक पुराने नेशनल फ्रंट का शासन समाप्त हो गया है 


कानपूर की आयुध फैक्ट्री में बनेंगी असाल्ट राइफल 

  • दुनिया की सभी फोजों की पहली पसंद असाल्ट राइफल एके -47 का निर्माण अब भारत की आयुध फैक्ट्रियों में होगा 
  • इसके लिए  भारत का रूस के साथ करार हो चूका है 

For More Information :-Click Here

सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बने कोविंद 

  • डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति है 
  • सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला (कश्मीर ) में स्थित है 


PM मोदी का नेपाल दौरा 

  • PM मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय नेपाल दौरे पर जा रहे है 
  • मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है 
  • इस दौरान मोदी जनकपुर ,काठमांडू तथा मुक्तिनाथ जायेंगे 
















































































Thursday, May 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 May 2018

नरेंद्र मोदी 

  • प्रतिष्ठित पत्रिका फ़ोर्ब्स की नयी सूची में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 ताकतवर लोगों की सूची में 9 वे नंबर पर है 
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले नंबर पर है 


थार शोभा 

  • केंद्रीय शुष्क उद्यानिकी संस्थान बीकानेर ने खेजड़ी की विश्व में पहली प्रजाति 'थार शोभा ' विकसित की है 
  • यह किस्म सांगरी के व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार की गयी है 
  • मरुस्थल का कल्प वृक्ष maani जाने वाली खेजड़ी की थार शोभा किस्म खेतों में फसलों के साथ लगाईं जा सकती है 


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 

  • प्रति वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1993  में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी 
  • 2018 की थीम :-शक्ति पर नियंत्रण :मिडिया ,न्याय और कानून का शासन 
  • भारत 180 देशों में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 138 वे पायदान पर है 


विश्व रेड क्रॉस दिवस 

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट, रेड क्रॉस के संस्थापक थे तथा इनके जन्म दिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • रेडक्रॉस (Red Cross) एक संस्‍था है जो युद्ध में घायल लोंगों, आकस्मिक दुघर्टनाओं तथा आपातकाल में मदद करती है और लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करती है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट काे अपनी मानव सेवा के लिए वर्ष 1901 में शांति का पहला नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था


Wednesday, May 2, 2018

Current GK Rajasthan 2 May 2018

इंदु मल्होत्रा 

  • इंदु मल्होत्रा ने 29 अप्रेल को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी 
  • सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में वे पहली महिला है जो वकील से सीधे जज बनी है 
  • इनका कार्यकाल तीन साल का होगा 


अन्तर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस 

  • 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • इसकी शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी जब अमेरिकी मजदुर संघों द्वारा 8 घंटे से अधिक काम करने से मना कर दिया था तथा इसके विरुद्ध हड़ताल की थी 
  • इस हड़ताल के दौरान शिकागो के हेमाक्रेट में एक बेम विस्फोट हुआ जिसमे कई लोग घायल हो गए ।
  • इस घटना की प्रतिक्रिया में पुलिस द्वारा मजदूरों पर गोलिया चलाई गयी जिससे कई मजदूरों की मोत हो गयी 
  • अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मलेन में 1889 में  हेमाक्रेट हत्याकांड में मारे गए मजदूरों की याद में 1 मई को मजदुर दिवस मनाने का निर्णय किया गया 
  • भारत में इसकी शुरुआत 1 मई 1923 को मद्रास (मद्रास दिवस के रूप में )में हुई थी 
  • लेबर किशन पार्टी ऑफ़ हिन्दुस्थान द्वारा इसकी शुरुआत की गयी 


आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग 

  • कोरिया के चांगवान में हाल ही में सम्पन हुए विश्व कप में भारत के एकमात्र पदक विजेता शहजार रिजवी मंगलवार को जारी आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बन गए है 


पवन कुमार चामलिंग 

  • पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री है 
  •  पवन कुमार चामलिंग के नाम सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकार्ड है
  •  1994 से अब तक वे सिक्किम के मुख्यमंत्री है इनके कार्यकाल को 23 साल 4 महीने से ज्यादा हो गया है 
  •  चामलिंग राजनैतिक दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष है


लाल किला 

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत के ऐतिहासिक विरासत लालकिले को भारत सरकार ने डालमिया भारत ग्रुप को गोद दे दिया है 
  • 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने पुरातत्व विभाग के साथ मिल कर एक योजना शुरू की जिसका नाम था 'अडॉप्ट अ हेरिटेज-अपनी धरोहर अपनी पहचान' 
  • इसके तहत कंपनियों को धरोहरों को गोद लेकर इन धरोहरों की सफाई, सार्वजनिक सुविधाएं देने, वाई-फाई की व्यवस्था करने और इससे गंदा होने से बचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया था