पीवी सिंधु ने जीता इंडिया ओपन का खिताब
- रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बेडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता
- सिंधु ने पहली बार इंडिया ओपन का खिताब जीता
- फाइनल में सिंधु ने स्पेन की केरोलिना मारिन(रियो गोल्ड मेडलिस्ट)को 21 -19,21 -16 से हराया
देश का सबसे बड़ा सोलर थर्मल पावर प्लांट "इंडिया वन"
- यह राजस्थान में अरावली पर्वत की तलहटी में ब्रह्माकुमारी शांतिवन परिसर के नजदीक है
- जर्मनी के सहयोग से बने इस पावर प्लांट को फंड नविन एवं निवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मुहैया करवाया गया है
- इस प्लांट में टरबाइन जनरेटर व रिफ्लेक्टर ग्लास को छोड़कर सभी स्वदेसी वस्तुओं का इस्तेमाल हुआ है
- यह 10000 हजार लोगों को प्रतिदिन रोशनी तथा 35000 हजार लोगों के लिए खाना बनता है
GST में शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा तथा धार्मिक यात्राओं पर नहीं लगेगा टैक्स
भारतीय मूल के रंगभेद विरोधी नेता अहमद कथरादा का निधन
- SOUTH AFRICA में रंगभेद विरोधी संघर्ष में नेल्सन मंडेला के साथ भाग लेने वाले भारतीय मूल के कथरादा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया
- इन्हें मंडेला के साथ उम्र कैद की सजा हुई थी परंतु 60 साल की उम्र में तब रिहा हो गए जब South Africa को रंगभेद से मुक्ति मिली
हाफ मैराथन
- केन्या की जॉयक्लाइन जैपकोसगेई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर प्राग हाफ मैराथन जीती
- इन्होंने 21.5 K.m. की रेस 1 घंटे 4 मिनट 52 सेकण्ड में पूरी कर 10,15,20 k.m. रेस के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े
पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री का सफर(3 April 1984)
- भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा का शुभारम्भ 3 April 1984 से किया था
- भारत और सोवियत संघ के संयुक्त दल का हिस्सा बने राकेश शर्मा सोयूज 1 टी -11 यान से अंतरिक्ष गए थे
राजस्थान की 173 निकायों को मिलेगा मास्टर प्लान का अधिकार
- राजस्थान में 191 नगरीय निकाय तथा 3 विकाश प्राधिकरण है
- 173 नगरपालिकाओं व नगर परिषदों को मास्टर प्लान तैयार करने के अधिकार मिलेंगे
- अभी मास्टर प्लान नगर सुधार अधिनियम 1959 में अधिसूचित है इसके तहत विकाश प्राधिकरण तथा नगर निगम में ही यह लागू है
- मास्टर प्लान नगर पालिका अधिनियम में अधिसूचित हो जायेगा तो नगरीय निकाय खुद के स्तर पर मास्टर प्लान विकसित कर सकेंगे तथा उसमें संशोधन भी कर सकेंगे
भारत के सबसे लंबे सुरंग मार्ग का उद्घाटन
- जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु NH 44 पर निर्मित 'चेनानी-नाशरी सुरंग'का उद्घाटन 2 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया
- 9 K.M. लंबी इस सुरंग का लागत मूल्य 2521 करोड़ रूपए है
राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स
- राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन राजस्थान के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक सहित कुल 7 पदक जीते
- साधना मलिक,सुमन ढाका व रणजीतसिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते
- जीतू व संतोष ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते
- टूर्नामेंट में हरियाणा 20 पदक के साथ पहले नंबर पर है
SBI ने की 5 मोबाइल ATM van की सुरुआत
- SBI में SBBJ के विलय के अवसर पर SBI द्वारा 5 मोबाइल ATM van का शुभारम्भ किया गया
- यह van अजमेर,अलवर,बीकानेर,जोधपुर तथा कोटा में ग्राहकों को ATM द्वारा अविरल बैंकिंग सुविधाओं का अनुभव देंगी
राज्य के सबसे बड़े बैंक SBBJ का SBI में विलय
- राज्य का सबसे बड़ा व 54 साल पुराना स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर आज से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में मर्ज हो जायेगा
- 1050 शाखाएं SBBJ की SBI में विलय तथा 120 शाखाएं राज्य में बंद होगी
- 1943 में बैंक ऑफ जयपुर लि.और 1944 में स्थापित बीकानेर बैंक लि.का 1 जनवरी 1963 को मिलकर SBBJ बना था
भारत स्टेज 3 (बीएस 3)मानक की गाड़ियों पर रोक
- सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल से भारत स्टेज 3 मानक की गाड़ियों पर रोक लगा दी है
- यूरोपीय देशों की तर्ज पर 1991 में केन्द्र ने वायु प्रदुषण करने वाले तत्वों पर रोक के लिए भारत स्टेज मानक की शुरुआत की थी
- इसके तहत वाहनों के इंजनों को BS मानकों के अनुसार तैयार करना था जिससे वायु प्रदुषण कम हो
मातृत्व अवकाश(संशोधन)विधेयक 2016
- विधेयक 2016 के अनुसार भारत में अब मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह की जगह 26 सप्ताह का होगा
- भारत मातृत्व अवकाश के मामले में तीसरे स्थान पर है
- 1 स्थान कनाडा (50 सप्ताह)तथा 2 स्थान पर नार्वे (44 सप्ताह)है
मलेशिया के प्रधानमंत्री का जयपुर दौरा
- मलेशिया के प्रधानमंत्री हाजी नजीब रज्जाक 2 अप्रैल को जयपुर आयेंगे
- पर्यटन व औधोगिक निवेश पर चर्चा हेतु मुख्यमंत्री से मिलेंगे