Tuesday, September 26, 2017

Current GK Rajasthan 17 September 2017






सरदार सरोवर बांध
  • 56 साल पहले नर्मदा नदी पर जिस सरदार सरोवर बांध की नींव रखी गई थी 16 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका उद्घाटन किया.

  • नर्मदा नदी पर कंक्रीट का बना ये बांध भारत का 2 सबसे बड़ा बांध है.

  • इसकी नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 5 अप्रैल, 1961 को रखी थी. 1987 में इसके निर्माण का काम शुरू हुआ.

  • 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभाई पटेल ने गुजरात में सिंचाई के संकट को देखते हुए नर्मदा पर बांध बनवाने की योजना बनाई थी 
  • 1959 में बांध के लिए औपचारिक प्रस्ताव बना.5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसकी आधारशिला रखी
  • राज्यों के बीच विवाद होने पर गुजरात एवं मध्य प्रदेश के बीच नवंबर 1963 में समझौता हुआ तथा सितंबर 1964 में डॉ एएन खोसला ने अपनी रिपोर्ट सौंपी.
  • जुलाई 1968 में गुजरात ने अंतर-राज्यीय जल विवाद कानून के तहत पंचाट गठित कराने की मांग की. अक्टूबर, 1969 में नर्मदा जल विवाद पंचाट बना.12 जुलाई, 1974 को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच बांध को लेकर समझौता हुआ
  • 12 सितंबर, 1979 को पंचाट का अंतिम निर्णय.अप्रैल, 1987 में बांध निर्माण का ठेका दिया गया. 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने बांध की ऊंचाई 80.3 मीटर से अधिक करने पर रोक लगाई.1998-99 में बांध को 85 मीटर तक ऊंचा बनाने की अनुमति दी गई.
  • सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर, 2000 में परियोजना के चरणबद्ध तरीके से तेजी से निर्माण की अनुमति दी. 2001 में बांध की ऊंचाई 90 मीटर कर दी गई.जून, 2004 तक बांध की ऊंचाई 110.4 मीटर की गई.
  • 8 मार्च, 2006 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध की उंचाई बढ़ाकर 121.92 मीटर करने की अनुम​ति दी
  • मार्च, 2008 में बांध से निकलने वाली मुख्य नहर राजस्थान तक पहुंची. 12, जून 2014 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध को पूरी ऊंचाई तक बनाने एवं गेट लगाने की अनुमति दी.
  • 10 जुलाई, 2017 को बांध के सभी 30 गेट लगाए गए. सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी, 2017 को परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के काम को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया.
  • सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण

Current GK Rajasthan 16 September 2017



Current GK rajasthan 15 September 2017

दूरदर्शन प्रसारण 

  • 15 सितम्बर 1959 को भारत में दूरदर्शन प्रसारण की शुरुआत हुई थी 
  • एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में दिल्ली में प्रसारण केंद्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी चैनल की नींव पड़ी 
  • दूरदर्शन में उपग्रह तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम 1975 -1976 में प्रारम्भ हुआ 
  • दूरदर्शन को स्वायत्तता देने के उद्देश्य से प्रसार भर्ती का गठन किया गया 


प्रतापगढ़ 

  • 26 जनवरी  2008 में तीन जिलों से अलग होकर प्रतापगढ़ राजस्थान का 33 वा जिला बना 
  • प्रतापगढ़ जिला समुद्रतल से औसतन 580 मीटर की ऊंचाई पर बसा है 
  • ऊंचाई की दृष्टि से राजस्थान में माउंट आबू के बाद यह जिला आता है 
  • छोटी सादड़ी , प्रतापगढ़ , अरनोद , पीपलखूंट तथा धरियावद पांच उपखण्ड है प्रतापगढ़ में 
  • प्रतापगढ़ विशिष्ट हस्तकला 'थेवा कला' के लिए प्रसिद्ध है जिसमे कांच पर बारीक़ मीनाकारी कर आभूषण तैयार किये जाते है 
  • यहाँ सीता माता वन्य जिव अभ्यारण्य स्थित है 
  • यहाँ की स्थानीय ग्रामीण बोली कांठळी है 
  • जाखम नदी प्रतापगढ़ में बहती है 
  • गोतमेश्वर तीर्थ आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है