Current Affairs Rajasthan, Daily Rajasthan Current GK, Rajasthan News, Current GK of Rajasthan, 2017, Rajasthan GK, Rajasthan GK in Hindi, Exam Current GK
Showing posts with label September 2017. Show all posts
Showing posts with label September 2017. Show all posts
Friday, October 6, 2017
Current GK rajasthan 29 September 2017
अब राजधरा एप रखेगा राशन की निगरानी
ट्राइबल ट्यूरिज्म
नेशनल ओपन एथलेटिक्स
ह्रदय दिवस
- खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग बांसवाड़ा सहित पुरे प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली की निगरानी अब ' राजधरा एप ' द्वारा की जाएगी
- राजधरा एप में राशन का स्टॉक , डिपो होल्डर का नाम तथा डिपो का फोटो सहित अन्य कई विवरण ऑनलाइन किये जायेंगे
ट्राइबल ट्यूरिज्म
- राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्र को ट्राइबल ट्यूरिज्म प्रस्ताव भेजा है
- केंद्र द्वारा प्रस्ताव स्वीकार करते ही राजस्थान के वागड़ ( बांसवाड़ा , डूंगरपुर , उदयपुर , सिरोही तथा प्रतापगढ़ ) प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा वागड़ में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
- पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान को 9 सर्किटों में बांटा गया है उनमें एक यह आदिवासी वागड़ क्षेत्र भी है
नेशनल ओपन एथलेटिक्स
- चेन्नई में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की हेमर थ्रो स्पर्धा में राजस्थान के नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया
- नीरज ने 65.42 मीटर के थ्रो के साथ जीत दर्ज की
ह्रदय दिवस
- संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संघटन द्वारा प्रति वर्ष 29 सितम्बर को ह्रदय दिवस के रूप में मनाया जाता है
- अव्यवस्थित जीवन शैली तथा असंतुलित खानपान के चलते दुनिया भर में ह्रदय रोग के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है
- विश्व ह्रदय दिवस लोगों में ह्रदय की बिमारियों के प्रति सचेत रहने के लिए मनाया जाता है
Thursday, October 5, 2017
Current GK Rajasthan 28 september 2017
सुनील गावस्कर
लिपोसक्शन
लुई पाश्चर
- US में सुनील गावस्कर के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा जाएगा
- अमेरिका के लुइसवीले में इस स्टेडियम का उद्धघाटन वे खुद करेंगे
लिपोसक्शन
- मोटापा कम करने या शरीर से चर्बी घटने के लिए की जाने वाली सर्जरी को लिपोसक्शन कहा जाता है
लुई पाश्चर
- लुई पाश्चर प्रशिद्ध फ्रांसीसी वैज्ञानिक थे इन्होने पागल कुत्ते के काटने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए रेबीज के टीके का आविष्कार किया था
- 28 सितम्बर 1895 को इनका निधन हो गया , इसी दिन को वर्ल्ड रेबीज डे के रूप में मनाया जाता है
ऐस्ट्रोसैट
- खगोलीय पिंडों के अध्ययन के लिए स्थापित देश की पहली अंतरिक्ष खगोल वैधशाला एस्ट्रोसेट ने पृथ्वी की अपनी कक्षा में परिक्रमा करते हुए दो साल पुरे कर लिए है
- खगोलीय शोध को समर्पित भारत की पहली वेधशाला है ऐस्ट्रोसैट ।
- इसरो द्वारा इसका प्रक्षेपण 28 सितम्बर 2015 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी द्वारा किया गया।
- For More Information:- Click Here
Current GK Rajasthan 27 September 2017
हिट रिफ्रेश
कॉलिन गोंजाल्विस
- माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की आत्मकथा 'हिट रिफ्रेश' प्रकाशित
- सत्या की किताब का शीर्षक तकनिकी दुनिया से प्रेरित है यह कंप्यूटर के कीबोर्ड के 'एफ५' बटन से लिया गया है
- इस किताब की प्रस्तावना बिल गेट्स ने लिखी है
कॉलिन गोंजाल्विस
- भारतीय वकील कॉलिन गोंजाल्विस को अल्टरनेटिव नोबल ( राइट लाइवलीहुड ) अवार्ड दिया जाएगा
- गोंजाल्विस को भारत में हाशिये पर रहने वाले वंचित नागरिकों के लिए मौलिक मानवाधिकार हासिल करने के लिए जनहित याचिकाओं का अभिनव उपयोग करने को लेकर स्वीडन में प्रतिष्ठित यह मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है.
- सुप्रीम कोर्ट के वकील गोंजालविस यह पुरस्कार और 3,00,000 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दो अन्य हस्तियों अजरबेजान की खालिदा इस्मायिलोवा और अमेरिका के रॉबर्ट बिलोट के साथ साझा करेंगे
Wednesday, October 4, 2017
Current GK rajasthan 26 September 2017
लूणी नदी
आर्थिक सलाहकार परिषद् (ईऐसी )
- लूणी नदी का उद्गम अजमेर जिले में आनासागर के पास नाग पहाड़ियों से होता है
- राजस्थान में यह नदी अजमेर ,नागौर, पाली ,बाड़मेर ,जोधपुर तथा जालोर में बहती हुई अंत में कच्छ के रन में गिर जाती है
- लूणी नदी का जल बाड़मेर में बालोतरा तक मीठा तथा बालोतरा के बाद खारा हो जाता है
- लूणी नदी अरावली के पश्चिम में बहने वाली राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है
- लूणी की सहायक नदियाँ जोजड़ी , लीलड़ी ,सुकड़ी ,बांडी,सागी,गुहिया ,खारी तथा जवाई है
- लूणी नदी को सागरमति,सरस्वती ,मरुआशा तथा लवणी के नाम से जाना जाता है
आर्थिक सलाहकार परिषद् (ईऐसी )
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद् (ईऐसी ) का गठन किया है
- निति आयोग के सदस्य तथा अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय को इसका अध्यक्ष बनाया गया है
Current GK Rajasthan 25 September 2017
माही नदी
- माही नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के धार जिले में मेहद झील से होता है
- यह मध्यप्रदेश ,राजस्थान तथा गुजरात में बहती है
- इसकी कुल लम्बाई 576 किलोमीटर है तथा राजस्थान में माही की लम्बाई 171 किलोमीटर है
- राजस्थान में यह बांसवाड़ा जिले के खांडू गांव में प्रवेश करती है
- राजस्थान में यह बांसवाड़ा , डूंगरपुर तथा प्रतापगढ़ में बहती है
- इस नदी पर राजस्थान में दो बांध बनाए गए है माही बजाज सागर बांध तथा काग दी बांध
- गुजरात में माही नदी पर कडाना बांध बना हुआ है
- यह नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है
- आदिवासियों का प्रशिद्ध बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में स्थित है , यह त्रिवेणी संगम सोम , माही तथा जाखम नदियों के संगम से बनता है
- राजस्थान में माही नदी के प्रवाह क्षेत्र को छप्पन का मैदान कहते है
- बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर की सिमा को अलग करती है
- इसकी सहायक नदियाँ सोम , जाखम , इरु,अनास,हरण ,चाप ,एरण, मोरेन तथा भादर है
- माही नदी बांगड़ की गंगा , कांठल की गंगा तथा दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहलाती है
- गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अंत में खम्बात की खाड़ी में मिल जाती है
Tuesday, October 3, 2017
Current GK rajasthan 24 September 2017
प्रोफ़ेसर सीएनआर राव
साॅंम्भर (जयपुर)
- भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय वोन हिप्पल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
- पुरस्कार प्राप्त करने वाले राव एशिया के प्रथम वैज्ञानिक होंगे
- वोन हिप्पल को पदार्थ अनुसन्धान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है
- राव को बोस्टन में 29 नवंबर को एम्आरएस की बैठक में सम्मानित किया जाएगा
साॅंम्भर (जयपुर)
- यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है।
- बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चैहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
- यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है
- यहां मार्च से मई माह के मध्य नमक बनाने का कार्य किया जाता है
- यहां पर नमक, रेशता नमक तथा क्यार नमक दो विधियों से तैयार होता है
- यहां नमक केन्द्र सरकार के उपक्रम “हिन्दुस्तान साॅल्ट लिमिटेड” की सहायक कम्पनी ‘सांभर साल्ट लिमिटेड’ द्वारा तैयार किया जाता है
- भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत साॅंम्भर झील से उत्पादित होता है।
Monday, October 2, 2017
Current GK Rajasthan 22 September 2017
पृथ्वी
पृथ्वी सौरमंडल का एक गृह है
इसकी दो गतियाँ है
पृथ्वी सौरमंडल का एक गृह है
इसकी दो गतियाँ है
- 1. घूर्णन अथवा दैनिक गति:- पृथ्वी सदैव अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की और घूमती रहती है जिसे 'पृथ्वी का घूर्णन या परिभ्रमण' कहते है इसके कारन दिन व रात होते है , अतः इस गति को 'दैनिक गति ' भी कहते है
- 2. परिक्रमण अथवा वार्षिक गति:-पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने के साथ -साथ सूर्य के चारों और एक अंडाकार मार्ग पर 365 दिन तथा 6 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है , पृथ्वी की इस गति को परिक्रमण अथवा वार्षिक गति कहते है
- पृथ्वी के परिक्रमण की अवस्थाएं :-पृथ्वी के परिक्रमण में चार मुख्य अवस्थायें आती है तथा इन अवस्थावों में ऋतू परिवर्तन होते है
- 21 जून की िस्थती:-इस समय सूर्य कर्क रेखा पर लंबवत चमकता है इस िस्थति को ग्रीष्म अयनांत कहते है
- 22 दिसंबर की िस्थती:-इस समय सूर्य मकर रेखा पर लंबवत चमकता है, जिसे शीत अयनांत कहते है
- 21 मार्च व 23 सितम्बर की ेस्थतिया:-इन दोनों ेस्थतियों में सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत चमकता है अतः इस समय समस्त अक्षांश रेखाओं का आधा भाग सूर्य का प्रकाश प्राप्त करता है अतः सभी जगह दिन व रात की अवधि बराबर होती है 21 मार्च की िस्थती को बसंत विषुव तथा 23 सितम्बर की िस्थती को शरद विषुव कहा जाता है
- उपसौर :-पृथ्वी जब सूर्य के अत्यधिक पास होती है तो इसे उपसौर कहते है ऐसा 3 जनवरी को होता है
- अपसौर:-पृथ्वी जब सूर्य से अधिकतम दुरी पर होती है तब अपसौर होता है ऐसा 4 जुलाई को होता है
Friday, September 29, 2017
Current GK rajasthan 21 September 20117
अल्जाइमर रोग
- विश्व अल्जाइमर दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है
- अल्जाइमर रोग 'भूलने का रोग' है। इसका नाम अलोइस अल्जाइमर पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसका विवरण दिया था
- इस बीमारी के लक्षणों में याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आना तथा फिर इसकी वजह से सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की गंभीर स्थिति आदि शामिल हैं
- रक्तचाप, मधुमेह, आधुनिक जीवनशैली और सर में कई बार चोट लग जाने से इस बीमारी के होने की आशंका बढ़ जाती है
- 60 वर्ष की उम्र के आसपास होने वाली इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है
Wednesday, September 27, 2017
Current GK Rajasthan 19 September 2017
राजस्थान की अन्य राज्यों के साथ लगने वाली सीमाएं
- पंजाब ,हरियाणा ,उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश तथा गुजरात के साथ राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमाएं लगती है तथा पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सिमा लगती है
- पंजाब :- राजस्थान के दो जिलों ( श्री गंगानगर तथा हनुमानगढ़ ) की सिमा पंजाब से लगती है जिसकी लम्बाई 89 किलोमीटर है
- हरियाणा :- राजस्थान के सात जिलों( हनुमानगढ़ ,चूरू ,सीकर ,झुंझुनू ,जयपुर ,अलवर तथा भरतपुर ) की सीमा हरियाणा के साथ लगती है जिसकी लम्बाई 1262
- किलोमीटर है
- उत्तरप्रदेश :- राजस्थान के दो जिलों की सीमा (भरतपुर ,धौलपुर ) उत्तरप्रदेश के दो जिलों (मथुरा व आगरा ) से लगती है जिसकी लम्बाई 877 किलोमीटर है
- मध्यप्रदेश :- राजस्थान के 10 जिलों की सीमा (धौलपुर ,करोली, सवाईमाधोपुर , कोटा ,बारा, झालावाड़ , चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़,भीलवाड़ा तथा बांसवाड़ा ) मध्यप्रदेश से लगती है जिसकी लम्बाई १६०० किलोमीटर है
- गुजरात :- राजस्थान के 6 जिलों(बांसवाड़ा ,डूंगरपुर ,उदयपुर ,सिरोही , जालोर तथा बाड़मेर ) की सीमा गुजरात से लगती है जिसकी लम्बाई 1022 किलोमीटर है
- पाकिस्तान :- राजस्थान के चार जिलों की ( श्री गंगानगर ,बीकानेर ,जैसलमेर तथा बाड़मेर ) सीमा पाकिस्तान से लगती है जिसकी लम्बाई 1070 किलोमीटर है
- इस सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानते है
Tuesday, September 26, 2017
Current GK Rajasthan 17 September 2017
सरदार सरोवर बांध
- 56 साल पहले नर्मदा नदी पर जिस सरदार सरोवर बांध की नींव रखी गई थी 16 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका उद्घाटन किया.
- नर्मदा नदी पर कंक्रीट का बना ये बांध भारत का 2 सबसे बड़ा बांध है.
- इसकी नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 5 अप्रैल, 1961 को रखी थी. 1987 में इसके निर्माण का काम शुरू हुआ.
- 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभाई पटेल ने गुजरात में सिंचाई के संकट को देखते हुए नर्मदा पर बांध बनवाने की योजना बनाई थी
- 1959 में बांध के लिए औपचारिक प्रस्ताव बना.5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसकी आधारशिला रखी
- राज्यों के बीच विवाद होने पर गुजरात एवं मध्य प्रदेश के बीच नवंबर 1963 में समझौता हुआ तथा सितंबर 1964 में डॉ एएन खोसला ने अपनी रिपोर्ट सौंपी.
- जुलाई 1968 में गुजरात ने अंतर-राज्यीय जल विवाद कानून के तहत पंचाट गठित कराने की मांग की. अक्टूबर, 1969 में नर्मदा जल विवाद पंचाट बना.12 जुलाई, 1974 को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच बांध को लेकर समझौता हुआ
- 12 सितंबर, 1979 को पंचाट का अंतिम निर्णय.अप्रैल, 1987 में बांध निर्माण का ठेका दिया गया. 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने बांध की ऊंचाई 80.3 मीटर से अधिक करने पर रोक लगाई.1998-99 में बांध को 85 मीटर तक ऊंचा बनाने की अनुमति दी गई.
- सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर, 2000 में परियोजना के चरणबद्ध तरीके से तेजी से निर्माण की अनुमति दी. 2001 में बांध की ऊंचाई 90 मीटर कर दी गई.जून, 2004 तक बांध की ऊंचाई 110.4 मीटर की गई.
- 8 मार्च, 2006 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध की उंचाई बढ़ाकर 121.92 मीटर करने की अनुमति दी
- मार्च, 2008 में बांध से निकलने वाली मुख्य नहर राजस्थान तक पहुंची. 12, जून 2014 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध को पूरी ऊंचाई तक बनाने एवं गेट लगाने की अनुमति दी.
- 10 जुलाई, 2017 को बांध के सभी 30 गेट लगाए गए. सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी, 2017 को परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के काम को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया.
- सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण
Current GK rajasthan 15 September 2017
दूरदर्शन प्रसारण
प्रतापगढ़
- 15 सितम्बर 1959 को भारत में दूरदर्शन प्रसारण की शुरुआत हुई थी
- एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में दिल्ली में प्रसारण केंद्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी चैनल की नींव पड़ी
- दूरदर्शन में उपग्रह तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम 1975 -1976 में प्रारम्भ हुआ
- दूरदर्शन को स्वायत्तता देने के उद्देश्य से प्रसार भर्ती का गठन किया गया
प्रतापगढ़
- 26 जनवरी 2008 में तीन जिलों से अलग होकर प्रतापगढ़ राजस्थान का 33 वा जिला बना
- प्रतापगढ़ जिला समुद्रतल से औसतन 580 मीटर की ऊंचाई पर बसा है
- ऊंचाई की दृष्टि से राजस्थान में माउंट आबू के बाद यह जिला आता है
- छोटी सादड़ी , प्रतापगढ़ , अरनोद , पीपलखूंट तथा धरियावद पांच उपखण्ड है प्रतापगढ़ में
- प्रतापगढ़ विशिष्ट हस्तकला 'थेवा कला' के लिए प्रसिद्ध है जिसमे कांच पर बारीक़ मीनाकारी कर आभूषण तैयार किये जाते है
- यहाँ सीता माता वन्य जिव अभ्यारण्य स्थित है
- यहाँ की स्थानीय ग्रामीण बोली कांठळी है
- जाखम नदी प्रतापगढ़ में बहती है
- गोतमेश्वर तीर्थ आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है
Friday, September 22, 2017
Current GK rajasthan 14 september 2017
हिंदी दिवस (14 सितम्बर )
- हजार साल पुराना इतिहास है हिंदी भाषा का
- 1950 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था
- 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार हिंदी में सम्बोधन दिया था
- हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार है
- अमीर खुसरो ने लिखी थी हिंदी की पहली कविता
- प्रेम सागर को हिंदी में प्रकाशित पहली किताब माना जाता है
माण्डलगढ़ दुर्ग:
- यह मेवाड़ का प्रमु गिरी दुर्ग है।
- जो कि भीलवाड़ा क माण्डलगढ़ कस्बे में बनास, मेनाल नदियों के संगम पर स्थित है।
- इसकी आकृति कटारे जैसी है।
. कुचामन का किला:
- नागौर जिले की नावां तहसील के कुचामन में स्थित है
- मेडतिया शासक जालीम सिंह ने वनखण्डी महात्मा के आशीष से इस किले की नीवं रखी
- इस किले में सोने के बारीक काम के लिए सुनहरी बुर्ज प्रसिद्ध है
- तथा यहाँ पर स्थित हवामहल राजपूती स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है
- इसे जागीरी किलों का सिरमौर कहा जाता है
अचलगढ़ का किला:
- सिरोही जिले के माउण्ट आबू में इसका निर्माण परमार शासकों ने करवाया था
- तथा पुर्नउद्धार 1542 ई. में महाराणा कुम्भा द्वारा करवाया गया
- इस किले के पास ही माण्डू शासक द्वारा बनवाया गया पाश्र्वनाथ जैन मंदिर स्थित है
अकबर का किला:
- यह अजमेर नगर के मध्य में स्थित है जिसे मेगस्थनीज का किला तथा अकबर का दौलतखाना भी कहते है
- यह पूर्णतया मुस्लिम दुर्ग निर्माण पद्धति से बनाया गया है
- सर टोमस रॉ ने जहांगीर को यहीं पर अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था।
Current GK Rajasthan 13 September 2017
नदी जोड़ो अभियान
- नदी जोड़ो अभियान के तहत राजस्थान की 6 नदियों को जोड़ा जाएगा
- 5442 करोड़ की लगत से राजस्थान की चम्बल , ब्राह्मणी ,इरु, मांगली , भीमलत तथा मेज नदियों को जोड़ा जाएगा
- चरी नृत्य भारत में राजस्थान का आकर्षक व बहुत प्रसिद्ध लोक नृत्य है
- यह महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक लोक नृत्य है
- यह राजस्थान के अजमेर और किशनगढ़ में प्रचलित है
- चरी नृत्य राजस्थान में किशनगढ़ और अजमेर के गुर्जर और सैनी समुदाय की महिलाओं का नृत्य है
- चरी नृत्य राजस्थान में कई समारोहों, त्योहारों, लडके के जन्म पर, शादी के अवसरों के समय किया जाता है। फलकू बाई इसकी प्रसिद्ध नृत्यांगनाचरी नृत्य है
तेराताली नृत्य
- तेराताली राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
- यह कामड जाती द्वारा किया जाता है।
- शिव के ताल और पारवती के लय से ताल शब्द बना है कामड।
- स्त्रियाँ शरीर पर तेरह मन्जीरा बान्ध कर इस नृत्य को करती है। पुरुष रामदेव और हिन्ग्लाज के भजन गाते हैं। यह लोक नृत्य परम्परा से कामड जाती करती आ रही है
Thursday, September 21, 2017
Current GK Rajasthan 12 September 2017
बाड़मेर
फिरोज गाँधी
बास्केटबॉल
- बाड़मेर के संजीव सिन्हा को देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद -मुंबई प्रोजेक्ट का एडवाइजर नियुक्त किया गया है
- संजीव इंजीनियरिंग के बाद जापान चले गए थे
- जापान रेलवे ने संजीव को भारत में बुलेट ट्रेन के 98 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है
फिरोज गाँधी
- फिरोज गाँधी का जन्म 12 सितम्बर 1912 को एक पारसी परिवार में हुआ था
- फिरोज गांधी एक भारतीय राजनेता और पत्रकार थे।
- लोकसभा सदस्य तथा दैनिक समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रबंध निदेशक भी रहे है
बास्केटबॉल
- 1948 में बास्केटबॉल को राजस्थान के राज्य खेल का दर्जा दिया गया था
Wednesday, September 20, 2017
Current GK rajasthan 11 September 2017
भारत म्यांमार सड़क
- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना इंडो म्यांमार दोस्ती की सड़क को जोधपुर की कंपनी वराह इंफ्रा लिमिटेड व पुंज लाइट मिलकर बनाएंगी
- यह सड़क 120 किलोमीटर लम्बी होगी तथा तीन देशों ( भारत , म्यांमार तथा थाईलैंड को जोड़ेंगी
- इसके निर्माण का सारा खर्च भारत सरकार वहां करेगी
- सड़क निर्माण से दोनों देशों के बिच की दोस्ती मजबूत होगी तथा व्यापार भी बढ़ेगा
- प्रधानमंत्री मोदी ने 6 सितम्बर को म्यांमार दौरे के दौरान दोनों देशों के रिश्तों का आधार 5 बी यानि बुद्धिज्म , बिजनेस , बॉलीवुड , भरतनाट्यम तथा बरंटिक बताया तथा यहाँ दोस्ती की सड़क बनाने की घोषणा की थी
स्टीफंस
- स्लोअन स्टीफंस ने 6-3, 6-0 के फाइनल में मैडिसन कीज़ को हराकर यूएस ओपन जीता। यह स्टीफंस का पहला पहला बड़ा खिताब है
- For More Information :- Click Here
बनास नदी
- बनास एक मात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है।
- बनास अर्थात वन की आशा के रूप में जानी जाने वाली यह नदी राजसमंद जिले के अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के पास 'वीरों का मठ' से निकलती है।
- यह नाथद्वारा, कंकरोली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिले में बहती हुई टौंक, सवाई माधोपुर के पश्चात रामेश्वरम (त्रिवेणी) के नजदीक (सवाई माधोपुर) चंबल में गिर जाती है।
- इसकी लंबाई लगभग 480 किलोमीटर है।
- इसकी सहायक नदियों में बेडच, कोठरी, मांसी, खारी, मुरेल व धुन्ध है।
- बेडच नदी 190 किलोमीटर लंबी है तथा गोगु्न्दा पहाड़ियों (उदयपुर) से निकलती है। कोठारी नदी उत्तरी राजसमंद जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है। यह 185 किलोमीटर लंबी है तथा यह उदयपुर, भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल जाती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
























