निपाह वायरस (nipah virus )
- केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है
- यह वायरस सबसे पहले वर्ष 1998 में मलेशिया में सामने आया था
- इसके बाद 2004 में बांग्लादेश में भी इस वायरस के मामले सामने आये थे
- यह एक ऐसा इंफेक्शन है जो फ्रूट बेट्स के जरिये मनुष्यों तथा जानवरों को अपनी चपेट में लेता है
- निपाह वायरस मनुष्यों के संक्रमित सुअर, चमगादड़ या अन्य संक्रमित जीवों से संपर्क में आने से फैलता है
- इसकी चपेट में आने बाद व्यक्ति को इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार ) हो जाता है इसके साथ ही सिरदर्द ,उलटी ,चकर आना तथा कमजोरी जैसे लक्षण देखे जा सकते है
- यह एक संक्रामक बीमारी है जो एक व्यक्ति के दूसरे से संपर्क में आने से फैलती है
- For More information :-Click Here
दक्षिण अफ्रीका
- दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहते हुए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है
- डिविलियर्स रिकॉर्ड तीन बार 'ICC वनडे क्रिकेट ऑफ़ द ईयर' का ख़िताब भी जीत चुके है
स्वास्थ्य देखभाल
- स्वास्थ्य देखभाल की पहुँच व् गुणवत्ता के मामले में भारत 145 वे नंबर पर है
एच डी कुमार स्वामी
- जेडीएस नेता एच डी कुमार स्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के 18 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
- उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायीं है
- कर्नाटक चुनाव में जेडीएस को 37 तथा कांग्रेस को 78 सीटें मिली थी
- एच डी कुमार स्वामी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवगौड़ा के पुत्र है
- वर्ष 2006 में भी एच डी कुमार स्वामी भाजपा के साथ गठबंधन वाली सरकार से कर्नाटक के CM रह चुके है
- For More Information :-Click Here
कर्नाटक चुनाव परिणाम
- कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटें है
- बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 112 सीटें चाहिए होती है
- जिनमे से भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है
- 78 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है
- 37 सीटें जेडीएस को मिली है
- 3 सीटें अन्य
- For More Information:-Click here
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्
- शशांक मनोहर दूसरी बार ICC (अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- पहली बार वह 2016 में अध्यक्ष चुने गए थे
राजस्थान में लागु होगा इंट्रा स्टेट ई-वे बिल
- केंद्र सरकार ने 20 मई से राज्य में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागु करने का एलान किया है
- For More Information:-Click Here
बिहारी पुरस्कार
- के के बिड़ला फाउंडेशन,नई दिल्ली की और से दिया जाने वाला साहित्यिक सम्मान पुरस्कारों की श्रृंखला में राजस्थान के हिंदी /राजस्थानी लेखकों को दिया जाने वाला बिहारी पुरस्कार इस वर्ष राज्य के साहित्यकार विजय वर्मा को दिया जाएगा
- उनको यह सम्मान साहित्यिक निबंध संग्रह 'लोकावलोकन 'के लिए दिया जाएगा
- अपनी इस नयी कृति में विजय वर्मा ने राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के अनेक प्रासंगिक पक्षों पर विस्तार से विवेचन प्रस्तुत किया है
राष्ट्रपति का राजस्थान दौरा
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 व् 14 मई दो दिवसीय राज्य दौरे पर है
- राष्ट्रपति द्वारा दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय योजना व् पूर्व राज्य पाल सुन्दर सिंह भंडारी ईसीबी स्वरोजगार योजना की शुरुआत करेंगे
For More Information:-
Click Here
देश का दूसरा सबसे लम्बा सड़क रेल पुल
- असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचलप्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाले देश के दूसरे सबसे लम्बे सड़क व् रेल पुल का कार्य लगभग पूरा हो गया है
- यह एशिया का दूसरा सबसे लम्बा पुल होगा
- इस पुल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है
- इसका डिजाइन डेनमार्क -स्वीडन पुल के जैसा बनाया गया है
- खासियतें :-03 लेन का सड़क मार्ग
- 02 रेलवे ट्रेक
- 4.94 किलोमीटर लम्बा
- ब्रह्मपुत्र नदी से 32 मीटर ऊंचाई पर बना है
- एशिया का सबसे लंबा पुल धौला-सादिया है जो असम में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना है
26 साल पहले भारत ने लिट्टे पर पाबन्दी लगा दी थी
- 14 मई 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संघटन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम ) पर प्रतिबन्ध लगा दिया था
- संयुक्त राष्ट्र सहित 32 देशों ने लिट्टे को आतंकी संघठन घोषित कर दिया था
- एक अलगाववादी संगठन है जो औपचारिक रूप से उत्तरी श्रीलंका में स्थित है
- यह संघठन उत्तर और पूर्वी श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल राज्य की स्थापना करना चाहते थे
- 5 मई 1976 को वेलुपिल्लई प्रभाकरन द्वारा लिट्टे की स्थापना की गयी थी