Friday, March 30, 2018

Current GK Rajasthan 30 March 2018

इसरो के जीसेट 6ए सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग 

  • इसरो ने गुरुवार को कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसेट 6 ए की सफल लॉन्चिंग की 
  • सेटेलाइट को श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश ) के शतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्चपैड- 2 से शाम 4 बजकर 56 मिनट पर लॉन्च किया गया 
  • इस सेटेलाइट का मुख्य कार्य देश के मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करना है तथा साथ ही सेना के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी इस सेटेलाइट का फायदा मिलेगा 
  • यह साल 2015 में लॉन्च हुए सेटेलाइट जीसेट 6 को सपोर्ट देगा 
  • सेटेलाइट का जीवनकाल 10 साल का होगा 
  • इसे जीएसएलवी एफ o8 के जरिए अंतरिक्ष में स्थापित किया गया 


पुष्कर झील 

  • यह झील अजमेर से 11 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में अजमेर -नागौर मार्ग   (राष्ट्रीय राजमार्ग 89 ) पर स्थित है 
  • झील के किनारे कुल 52 घाट बने हुए है जिनमे सबसे बड़ा महात्मा गाँधी घाट है 
  • झील के किनारे ब्रह्माजी का प्रशिद्ध (भारत में एकमात्र मंदिर )मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही बुड्ढा पुष्कर तथा कनिष्ट पुष्कर तीर्थस्थल स्थित है 
  • पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय मेला भरता है 
  • इसी समय यहाँ विशाल पशु मेला भी आयोजित होता है 
  • कनाडा के सहयोग से इस झील को स्व्च्छ रखने की योजना चल रही है 


फॉयसागर झील (अजमेर )

  • 1891 -92 में अकाल राहत कार्यों के लिए एक अंग्रेज अभियंता श्री फॉय ने बाणडी नदी पर बांध बनाकर फॉयसागर झील का निर्माण करवाया था 
  • जो वर्तमान में एक सुन्दर पिकनिक स्थल है 


सिलीसेढ़ झील (अलवर )

  • यह चारों तरफ से अरावली पर्वत मालाओं से घिरी है 
  • यह लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैली है 
  • इस झील के किनारे 1845 ई.में अलवर के महाराजा विनयसिंह ने अपनी रानी शिला के लिए एक शाही शिकारगाह एवं 6 मंजिला सुन्दर महल बनवाया 
  • अब इस महल में होटल लेक पैलेस चलाया जा रहा है 


उत्तरप्रदेश में अब बाबा साहेब अंबेडकर का नाम होगा भीमराव 'रामजी 'अंबेडकर 

  • उत्तरप्रदेश के सभी रिकॉर्ड्स में अब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ा जाएगा 




Thursday, March 29, 2018

Current GK Rajasthan 29 March 2018

राजस्थान दिवस 

  • प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • 30 मार्च 1949 को जोधपुर ,जयपुर ,जैसलमेर तथा बीकानेर रियासतों का विलय संयुक्त राजस्थान में होकर वृहद राजस्थान बना 
  • राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ ,मत्स्य संघ से लेकर वर्तमान राजस्थान बनने में 8 वर्ष ,7 माह तथा 14 दिन का समय लगा  
  • वर्तमान राजस्थान 1 नवंबर 1956 को अस्तित्त्व में आया 


महावीर जयंती (चैत्र शुक्ल 13 )

  • महावीर स्वामी की जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है 
  • महावीर स्वामी को जैन धर्म में 24 वे तीर्थकर के रूप में पूजा जाता है 
  • इनका जन्म 599 ईसा पूर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 वी तिथि को हुआ था 
  • महावीर स्वामी के तीन सिद्धांत :-अहिंसा ,अपरिग्रह व अनेकांत 
  • केवल्य ज्ञान की प्राप्ति :-वैशाख शुक्ल दशमी को ऋजुबालिका नदी के किनारे 
  • निर्वाण :-कार्तिक मास की अमावस्या को 


नक्की झील 

  • राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर (1300 मी.) स्थित नक्की झील सिरोही जिले में आबू पर्वत पर स्थित है 
  • झील के किनारे टॉड रोक ,नन रोक पैरट रोक , रघुनाथ जी का मंदिर ,हाथी गुफा तथा चंपा गुफा स्थित है 
  •  नक्की झील के बारे में एक पौराणिक गाथा है कि एक देवता ने अपने नाखूनों से इस झील का निर्माण किया था, इसलिए इसे नक्की झील कहा जाता है


आनासागर झील (अजमेर )

  • यह झील अजमेर के निकट नागपहाड़ी की तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण पृथ्वी राज चौहान के पिता आनाजी ने 1137 ई. में करवाया था 
  • इस झील से अजमेर नगर को पेयजल उपलब्ध होता है, जब यह झील भर जाती है तो इसका पानी अजमेर नगर में ही स्थित झील 'फॉय सागर'  में छोड़ दिया जाता है
  •  इस झील को लूनी नदी से विकसित किया गया था
  •  सन् 1637 में शाहजहां द्वारा लगाया गया दौलत बाग इस झील के सौंदर्य को बढ़ा देता है।


Wednesday, March 28, 2018

Current GK Rajasthan 28 March 2018

RBI  जल्द जारी करेगा 350 रुपये का सिक्का 

  • रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही लिमिटेड एडीशन वाला 350 रुपये का सिक्का जारी करेगा 
  • यह गुरु गोविन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव पर जारी किया जाएगा 
  • इसमें 50% चाँदी,40% तांबा,5% निकेल तथा 5% जिंक होगा 
  • इस सिक्के में एक तरफ अशोक स्तम्भ तथा दूसरी तरफ पटना के श्री हरी मंदिर साहिब का चित्र होगा 


पिछोला झील (उदयपुर )

  • 14 वीं शताब्दी में राणा लाख के शासन काल में इस झील का निर्माण एक बंजारे ने करवाया था
  • इसकी मरम्मत महाराणा उदय सिंह ने करवाई थी 
  • इस झील में दो टापू (द्वीप) है जिनमें एक टापू पर जगमंदिर तथा दूसरे टापू पर जगनिवास बना हुआ है 
  • जगमंदिर का निर्माण जगतसिंह प्रथम ने करवाया तथा जगनिवास का निर्माण जगतसिंह द्वितीय ने करवाया था 
  • जगनिवास में होटल लेक पैलेस बनी हुई है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है 
  •  महाराणा कर्णसिंह के समय जगमंदिर में मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपने पिता से विद्रोह कर शरण ली थी 
  • पिछोला झील के किनारे चामुंडा माता का मंदिर स्थित है जिसके पदचिन्हो को पूजा जाता है 


फ़तेहसागर झील (उदयपुर)

  • उदयपुर नगर के उत्तेर में स्थित यह कृत्रिम झील एक नहर द्वारा पिछोला झील से जुड़ी हुयी है 
  • इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह में 1687 ई. में करवाया था तथा भारी वर्षा के कारण नष्ट होने पर इसका पुर्निर्माण महाराणा फ़तेह सिंह ने करवाया था 
  • कनॉट के ड्यूक, जो महारानी विक्टोरिया का बेटा था , ने इस झील की नींव रखी थी इसलिय इस झील को कनॉट बांध के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस झील में एक टापू पर नेहरू पार्क तथा दूसरे पर सौर वेधशाला स्थित है 
  • फतेहसागर झील के किनारे महाराणा प्रताप की चेतक के साथ धातु की प्रतिमा लगी हुई है