झाझड़िया होंगे ब्रांड एम्बेस्डर
- दो बार पेराओलम्पिक में स्वर्ण पदक जितने वाले राज्य के लोकप्रिय एथलीट देवेंद्र झाझड़िया को राजस्थान निर्वाचन आयोग ने ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है
पीसीवी(न्यूमोकोकल कोंजूगेटे वेक्सीन ) वेक्सीन अप्रेल से होगा शुरू
- राजस्थान के 9 जिलों बाड़मेर ,पाली ,जालोर ,सिरोही ,राजसमंद ,उदयपुर ,डूंगरपुर ,प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा में आगामी अप्रेल माह से नियमित रूप से बच्चों को निमोनिया बीमारी से प्रतिरक्षित करने वाले वेक्सीन न्यूमोकोकल कोंजूगेटे वेक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल कर निशुल्क लगाया जाएगा
- इससे प्रतिवर्ष 4 लाख 60 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे
अयमानम (केरल ) देश की पहली डिजिटल पंचायत
- केरल के कोट्टायम जिले का एक वार्ड अयमानम ग्रामं पंचायत देश का पहला डिजिटल पंचायत वार्ड बना
जयपुर से जम्मू व सूरत के लिए उड़ान शुरू होंगी
- राजस्थान के जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 5 मई को जम्मू के लिये उड़ान शुरू होंगी
- तथा 1 जून से सूरत के लिए उड़ान शुरू होंगी
बत्तीसा नाला सिंचाई परियोजना
- राजस्थान के सिरोही जिले की है यह परियोजना
- इसमें बत्तीसा नाला पर बांध बनाने की योजना है
- गुजरात में जाने वाले पानी को रोकने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण होंगी
गोडावण संरक्षण योजना
- राज्य पक्षी गोडावण को बचाने के लिए गोडावण संरक्षण योजना शुरू की जाएगी
- बांरा जिले के सोरसन में गोडावण के लिए प्रजनन केंद्र तथा जैसलमेर के मरू उद्यान में हैचिंग सेंटर खोला जाएगा
- राज्य सरकार ,भारत सरकार तथा भारतीय वन्य जीव संस्थान की संयुक्त योजना है
- भारत सरकार 35 करोड़ तथा राज्य सरकार के बजट में से 10 करोड़ इस योजना पर खर्च किये जायेंगे
डेंटो वेब एप का लोकार्पण
- भारत का पहला डेंटो वेब एप का लोकार्पण राजस्थान में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा किया गया
- यह भारत का पहला दांतो से सम्बंधित एप है
- इसमें दुनिया भर के सभी दन्त रोग विशेषज्ञ एक मंच पर जोड़े जा रहे है
- इस एप द्वारा दन्त रोग से सम्बंधित उपचार व अन्य जानकारियां उपलब्ध की जा सकती है
हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
- भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावली को रेजाविक (आइसलैंड ) ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का ख़िताब दिया गया
- हरिका ने टूर्नामेंट में जर्मन की जैकब फ्रॉएंट को हराया
राजीव भटनागर CRPF के नये महानिदेशक
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) का नया महानिदेशक राजीव राज भटनागर राय को बनाया गया है
- राजीव भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अफसर है
राजस्थान 38 साल बाद विजेता
- केरल के एर्नाकुलम में आयोजित जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में राजस्थान ने स्वर्ण पदक जीता
- राजस्थान ने फाइनल में तमिलनाडु को 3 -1 से हराया
- 38 साल बाद फिर से यह ख़िताब अपने नाम किया
8 वां विमानवाहक पोत निर्माता बना चीन
- अमेरिका ,रूस ,स्पेन ,ब्रिटेन फ्रांस ,इटली तथा यूक्रेन के बाद 8 वां विमानवाहक पोत बनाने वाला देश बना चीन
- डालिन बंदरगाह में इसको पानी में उतारा गया
- 2020 तक चीन की नौसेना का हिस्सा बनेगा
- क्षमता :-70,000 मीट्रिक टन
नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित ( राजस्थान )
- नगर पालिका चतुर्थ संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित
- अब कर निर्धारण में परिवर्तन की अपील कलक्टर के बजाय स्थानीय निकाय के अधिकारी करेंगे
- इस विधेयक में सार्वजनिक रोशनी व गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए समिति गठन का प्रावधान किया है
राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष
- Rehana rayaz chist बनी राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
- राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सकुंतला रावत को All India Mahila Congress का जनरल सेक्रेटरी चुना गया है
रामानुजम अयंगर
- श्री निवास रामानुजम अयंगर महान भारतीय गणितज्ञ थे
- इनका निधन 26 अप्रैल 1920 को हुआ था
- इन्होंने 3884 प्रमेयों का संकलन किया था
- गणित के क्षेत्र में हो रहे काम के लिए रामानुजम जनरल की स्थापना की गयी
DNA की संरचना की व्याख्या
- केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों जेम्स डी वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने 25 अप्रैल 1953 को नेचर पत्रिका में छपे एक आलेख में DNA की संरचना की व्याख्या की
- इसके लिए 1962 में इन्हें नोबल प्राइज दिया गया
विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल )
- प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है
- यह रोग मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से फैलता है जो पानी में पनपते है
- लक्षण :-बुखार ,ठण्ड लगना ,सिर दर्द ,शरीर दर्द ,मिचली व उल्टी
- बचाव :-घर के आस -पास पानी जमा ना होने दे व सफाई रखें
पंचवर्षीय योजना का दौर ख़त्म पहली त्रिवर्षीय योजना
- रविवार को नीति आयोग गवर्निंग कौंसिल की तीसरी बैठक में पहली बार त्रिवर्षीय योजना को लागू किया गया
- इस बैठक में 28 राज्यों के CM ने भाग लिया था
अब पासपोर्ट आवेदन हिंदी में भी
- विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन हिंदी में कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज (24 अप्रैल )
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजस्थान की 7 पंचायती राज संस्थाओं को पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
कबड्डी फेडरेशन की अध्यक्ष
- डॉ. मृदुल भदौरिया फिर से कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की निर्विरोध अध्यक्ष बनी
सबसे कम उम्र के भारत रत्न सचिन
- सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था
- भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति
- टेस्ट क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाडी
युथ नेशनल एथलेटिक्स
- हैदराबाद में आयोजित युथ नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान के नितेश पुनिया ने हैमर थ्रो स्पर्द्धा में रजत पदक जीता
- इसके साथ नितेश ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के लिए क्वालीफाई किया
PM मोदी का जन्म स्थान बनेगा म्यूजियम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान वडनगर जल्द म्यूजियम बनेगा
- गुजरात ट्यूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी ने इसके लिए पहल की है
- गुजरात पर्यटक विभाग वडनगर -मोधेरा -पाटन को 7.9 करोड़ रूपये की लागत से हेरिटेज ट्यूरिज़्म सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा
- वडनगर रेलवे स्टेशन पर ही PM ने बचपन में चाय बेची थी
राष्ट्रीय स्तर पर छाया डूंगरपुर का सोलर लैम्प प्रोजेक्ट
- प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पुरस्कार की थीम 'making for new idea' पर इस पुरस्कार के लिए देश के 599 जिलों में से डूंगरपुर के सोलर लेम्प प्रोजेक्ट को नवाचार के लिए चुना गया है
युवा मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
- मनरेगा में 100 दिन की मजदूरी पूरी करने वाले युवा श्रमिकों को उनकी पसंद के अनुसार निःशुल्क कौसल प्रशिक्षण दिया जाएगा
- इसके लिए सरकार ने सर्वे कर डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों को चुना है
- लाइवलीहुड इन फूल इम्पॉयमेंट प्रोजेक्ट (LIFE)के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा
राजस्थान से शुरू होंगी डाक की रियल टाइम ट्रेकिंग
- स्मार्ट फोन के द्वारा अब डाकिय की लोकेशन ट्रेस होंगी
- डाकिय को स्मार्ट फ़ोन दिए जायेंगे जिससे डाक बुक होने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक हर समय नजर रहेंगी
- यह ट्रेकिंग जयपुर ,अजमेर कोटा, उदयपुर तथा अलवर से शुरू की जाएँगी
विश्व पृथ्वी दिवस आज (22 अप्रैल )
- पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है
- 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है
- 193 से अधिक देश पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम मनाते है
- अर्थ दे 2016 :-22 अप्रैल 2016 को 120 देशों ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसमें 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा गया
- वर्ष 2017 की थीम :-एन्वायरन्मेंट एन्ड क्लाइमेट लिटरेसी है जिसमे बच्चों को इससे जोड़ना है क्योंकि वे भविष्य के लीडर है
चार दिवसीय राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो 21 अप्रैल से
- घर खरीददारों के लिए 650 प्रॉजेक्ट्स
- 5 लाख से 5 करोड़ की प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी
- मुख्यमंत्री के सबके घर के सपने को पूरा करने के लिए यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है
- इसमें मुख्यमंत्री जन आवास योजना से सम्बंधित सभी लाभ होंगे
सिविल सर्विस दे (21 अप्रैल )
- सिविल सर्विस दे प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है
- सिविल सर्विस दे पर प्रत्येक वर्ष सौर ऊर्जा का उपयोग करने व इसे बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाता है
- इस बार प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए देश भर में राजस्थान का डूंगरपुर व छत्तीसगढ़ का दंतेवादा का चयन किया गया है
- IAS इंद्रजीत ने पहले डूंगरपुर व वर्तमान में चितोड़गढ़ के कलेक्टर रहते हुए सौर ऊर्जा का उपयोग नवाचार में लागू किया