Showing posts with label current gk in hindi. Show all posts
Showing posts with label current gk in hindi. Show all posts

Monday, June 12, 2017

Current GK Rajasthan 9 June 2017

राष्ट्रपति 

  • राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल इस साल 24 जुलाई को ख़त्म हो रहा है
  • राष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 324 और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम 1952 के तहत  है
  •   संसद =राष्ट्रपति +लोकसभा +राज्यसभा  


  • राष्ट्रपति का चुनाव :-लोकसभा,राज्यसभा तथा राज्यों की विधानसभाओं के सदस्य करते है राष्ट्रपति का चयन
  • राष्ट्रपति की और से नामांकित सांसद नहीं दाल सकते वोट 
  • राज्य विधान परिषदों के सदस्यों को भी नहीं है वोटिंग का अधिकार


  • मत का मूल्य :-वोट डालने वाले सांसदों व विधायकों के वोट का मूल्य अलग -अलग होता है इसे आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था कहते है
  • विधायकों के वोट का मूल्य 1971 की जनगणना के आधार पर तय होता है 2026 तक इसी जनगणना के आंकड़े मान्य होंगे
  • उत्तरप्रदेश के मतों का मूल्य सबसे ज्यादा है तथा सिक्किम के मतों का मूल्य सबसे कम

  • राष्ट्रपति की शपथ व इस्तीफा :-राष्ट्रपति को पद व गोपनीयता की शपथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलाते है
  • तथा समय से पूर्व अपना पद छोड़ने पर स्थिति में राष्ट्रपति अपना लिखित त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को देते है

  • महाभियोग :-राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 61 के तहत महाभियोग की प्रक्रिया से पद से हटाया जा सकता है

  • पुनर्निर्वाचन :-संविधान के अनुच्छेद 57 के तहत राष्ट्रपति पुनर्निर्वाचन के पात्र है


  • राष्ट्रपति की शक्तियां 
  • कार्यपालिका की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है इसमें केंद्र सरकार का संचालन,विदेश नीति का निर्धारण तथा राज्य का कामकाज चलाना प्रमुख है 
  • राष्ट्रपति को अनेक अधिकार है लेकिन इसका उपयोग आपातकाल में करते है इन शक्तियों का वास्तविक प्रयोग प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद करते है 

हस्तांतरणीय मत प्रणाली 

  • राष्ट्रपति चुनाव में हस्तांतरणीय मत प्रणाली का उपयोग किया जाता है वोटर एक ही वोट देता है लेकिन प्राथमिकता में पहली,दूसरी तथा तीसरी पसंद बताता है 



Friday, May 5, 2017

Current GK Rajasthan 5 May 2017

21 साल बाद भारतीय फुटबॉल टीम शीर्ष 100 में शामिल 

  • अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा )की ताजा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को 21 साल बाद टॉप 100 में जगह मिली 

आज शाम लॉन्च होगा साउथ एशियन सेटेलाइट 

  • इसरो द्वारा बनाये गए इस सेटेलाइट को सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा (आंध्रप्रदेश )से छोड़ा जाएगा 
  • पाकिस्तान को छोड़कर 7 सार्क सदस्य देश  (भारत ,बांग्लादेश ,अफगानिस्तान ,नेपाल, भूटान,श्री लंका और मालदीव ) इसके सदस्य है 
  • इस सेटेलाइट का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बिच कम्युनिकेशन और आपदा के वक्त मदद करना है 

  • इसकी लागत 450 करोड़ रुपये है 
  • इसका नाम पहले सार्क सेटेलाइट था पाकिस्तान के अलग होने पर नाम साउथ ईस्ट सेटेलाइट कर दिया गया 


ओप्पो बना टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर 

  • BCCI ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण किया 
  • अब भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पॉन्सर ओप्पो मोबाइल इंडिया होगा 

LPU ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि 

  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU ) ने अपनी 8 वीं वार्षिक कन्वोकेसन के दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को मानद डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया 


स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 

  • शहरी विकाश मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 की रिपोर्ट में कुल 434 शहरों का सर्वे किया गया था 
  • टॉप 5 शहर :-(1) इंदौर (2) भोपाल (3) विशाखापटटनम (4) सूरत (5) मैसूर    

Tuesday, May 2, 2017

Current GK Rajasthan 1 May 2017

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई )

  • अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1886 में हुई थी 
  • भारत में मजदूर दिवस सबसे पहले 1 मई 1923 को मद्रास दिवस के रूप में मनाया गया था 
  • भारत सहित दुनिया के 80 देशों में इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है 
  • सबसे ज्यादा मजदूर चीन व भारत में है 
  • इस बार हरियाणा में नहीं मनाया गया मजदूर दिवस 

1 मई से रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2016 लागू (रेरा )

  • रेरा के तहत प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश को अपना रेगुलेटरी ऑथोरिटी बनाना होगा जो एक्ट के मुताबिक नियम कानून बनाएंगी 

1 मई से देश के 5 शहरों में रोज तय होंगी पेट्रोल डीजल की कीमत 

  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1 मई से देश के 5 शहरों (उदयपुर ,पुडुचेरी विशाखापटट्नम ,जमशेदपुर व चंडीगढ़ ) में रोज तय होंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें 

1 मई से ही लाल बत्ती बंद 
1 मई से VIP संस्कृति को रोकने के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित किसी की भी गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं होगा

रामकृष्ण मिशन 

  • 1 मई 1897 को स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी 
  • रामकृष्ण मिशन को 1998 में भारत सरकार द्वारा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था  


Current GK Rajasthan 30 April 2017

अयमानम (केरल ) देश की पहली डिजिटल पंचायत 

  • केरल के कोट्टायम जिले का एक वार्ड अयमानम ग्रामं पंचायत देश का पहला डिजिटल पंचायत वार्ड बना 

जयपुर से जम्मू व सूरत के लिए उड़ान शुरू होंगी 

  • राजस्थान के जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 5 मई को जम्मू के लिये उड़ान शुरू होंगी 
  • तथा 1 जून से सूरत के लिए उड़ान शुरू होंगी 

बत्तीसा नाला सिंचाई परियोजना 

  • राजस्थान के सिरोही जिले की है यह परियोजना 
  • इसमें बत्तीसा नाला पर बांध बनाने की योजना है 
  • गुजरात में जाने वाले पानी को रोकने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण होंगी 


Saturday, April 29, 2017

Current GK Rajasthan 29 April 2017

गोडावण संरक्षण योजना

  • राज्य पक्षी गोडावण को बचाने के लिए गोडावण संरक्षण योजना शुरू की जाएगी 
  • बांरा जिले के सोरसन में गोडावण के लिए प्रजनन केंद्र तथा जैसलमेर के मरू उद्यान में हैचिंग सेंटर खोला जाएगा
  • राज्य सरकार ,भारत सरकार तथा भारतीय वन्य जीव संस्थान की संयुक्त योजना है 
  • भारत सरकार 35 करोड़ तथा राज्य सरकार के बजट में से 10 करोड़ इस योजना पर खर्च किये जायेंगे 

डेंटो वेब एप का लोकार्पण

  • भारत का पहला डेंटो वेब एप का लोकार्पण राजस्थान में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा किया गया 
  • यह भारत का पहला दांतो से सम्बंधित एप है 
  • इसमें दुनिया भर के सभी दन्त रोग विशेषज्ञ एक मंच पर जोड़े जा रहे है 
  • इस एप द्वारा दन्त रोग से सम्बंधित उपचार व अन्य जानकारियां उपलब्ध की जा सकती है 

हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

  • भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावली को रेजाविक (आइसलैंड ) ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का ख़िताब दिया गया 
  •  हरिका ने टूर्नामेंट में जर्मन की जैकब फ्रॉएंट को हराया 



Friday, April 28, 2017

Current GK Rajasthan 28 April 2017

उड़ान का शुभारम्भ(उड़े देश का आम नागरिक )

  • उड़ान का शुभारम्भ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला में किया गया 
  • इसमें 2500 रुपये में 500 किलोमीटर तक की हवाई यात्रा कराई जाएगी 
  • इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा 

नीरज को विश्व चैम्पियनशिप का टिकट मिला 

  • भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चौपड़ा ने एशियाई ग्रां पी के दूसरे चरण में गुरुवार को 83.32 m. की थ्रो के साथ रजत पदक जीत लिया 
  • इसके साथ नीरज ने अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिन के लिए क्वालीफाई किया 
  • नीरज 1st टाइम विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगे 

अक्षय तृतीया 

  • वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहते है 
  • इस दिन को 'अबूझ सावा' के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस दिन राजस्थान सहित देश के विभिन्न भागों में सैकड़ो की संख्या में बाल विवाह होते है 
  • 1929 में बाल विवाह निषेद कानून 'शारदा एक्ट ' लागू किया गया था 



Current GK Rajasthan 27 April 2017

राजीव भटनागर CRPF के नये महानिदेशक 

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) का नया महानिदेशक राजीव राज भटनागर राय को बनाया गया है 
  • राजीव भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अफसर है 

राजस्थान 38 साल बाद विजेता 

  • केरल के एर्नाकुलम में आयोजित जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में राजस्थान ने स्वर्ण पदक जीता 
  • राजस्थान ने फाइनल में तमिलनाडु को 3 -1 से हराया 
  • 38 साल बाद फिर से यह ख़िताब अपने नाम किया 

8 वां विमानवाहक पोत निर्माता बना चीन 

  • अमेरिका ,रूस ,स्पेन ,ब्रिटेन फ्रांस ,इटली तथा यूक्रेन के बाद 8 वां विमानवाहक पोत बनाने वाला देश बना चीन 
  • डालिन बंदरगाह में इसको पानी में उतारा गया 
  • 2020 तक चीन की नौसेना का हिस्सा बनेगा 
  • क्षमता :-70,000 मीट्रिक टन 


Current GK Rajasthan 26 April 2017

नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित ( राजस्थान )

  • नगर पालिका चतुर्थ संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित 
  • अब कर निर्धारण में परिवर्तन की अपील कलक्टर के बजाय स्थानीय निकाय के अधिकारी करेंगे 
  • इस विधेयक में सार्वजनिक रोशनी व गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए समिति गठन का प्रावधान किया है 

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष

  • Rehana rayaz chist बनी राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष 
  • राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सकुंतला रावत को All India Mahila Congress का जनरल सेक्रेटरी चुना गया है 

रामानुजम अयंगर 

  • श्री निवास रामानुजम अयंगर महान भारतीय गणितज्ञ थे 
  • इनका निधन 26 अप्रैल 1920 को हुआ था 
  • इन्होंने 3884 प्रमेयों का संकलन किया था 
  • गणित के क्षेत्र में हो रहे काम के लिए रामानुजम जनरल की स्थापना की गयी  


Current GK Rajasthan 25 April 2017

DNA की संरचना की व्याख्या 

  • केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों जेम्स डी वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने 25 अप्रैल 1953 को नेचर पत्रिका में छपे एक आलेख में DNA की संरचना की व्याख्या की 
  • इसके लिए 1962 में इन्हें नोबल प्राइज दिया गया 

विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल )

  • प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • यह रोग मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से फैलता है जो पानी में पनपते है 
  • लक्षण :-बुखार ,ठण्ड लगना ,सिर दर्द ,शरीर दर्द ,मिचली व उल्टी 
  • बचाव :-घर के आस -पास पानी जमा ना होने दे व सफाई रखें 



Monday, April 24, 2017

Current GK Rajasthan 24 April 20!7

पंचवर्षीय योजना का दौर ख़त्म पहली त्रिवर्षीय योजना 

  • रविवार को नीति आयोग गवर्निंग कौंसिल की तीसरी बैठक में पहली बार त्रिवर्षीय योजना को लागू किया गया 
  • इस बैठक में 28 राज्यों के CM ने भाग लिया था 

अब पासपोर्ट आवेदन हिंदी में भी 

  • विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन हिंदी में कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है 

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज (24 अप्रैल )

  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजस्थान की 7 पंचायती राज संस्थाओं को पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा 

कबड्डी फेडरेशन की अध्यक्ष 

  • डॉ. मृदुल भदौरिया फिर से कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की निर्विरोध अध्यक्ष बनी 

सबसे कम उम्र के भारत रत्न सचिन 

  • सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था 
  • भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति 
  • टेस्ट क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाडी 


Sunday, April 23, 2017

Current GK Rajasthan 23 April 2017

युथ नेशनल एथलेटिक्स 

  • हैदराबाद में आयोजित युथ नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान के नितेश पुनिया ने हैमर थ्रो स्पर्द्धा में रजत पदक जीता 
  • इसके साथ नितेश ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के लिए क्वालीफाई किया 

PM मोदी का जन्म स्थान बनेगा म्यूजियम 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान वडनगर जल्द म्यूजियम बनेगा 
  • गुजरात ट्यूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी ने इसके लिए पहल की है 
  • गुजरात पर्यटक विभाग वडनगर -मोधेरा -पाटन को 7.9 करोड़ रूपये की लागत से हेरिटेज ट्यूरिज़्म सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा
  • वडनगर रेलवे स्टेशन पर ही PM ने बचपन में चाय बेची थी 

राष्ट्रीय स्तर पर छाया डूंगरपुर का सोलर लैम्प प्रोजेक्ट 

  • प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पुरस्कार की थीम 'making for new idea' पर इस पुरस्कार के लिए देश के 599 जिलों में से डूंगरपुर के सोलर लेम्प प्रोजेक्ट को नवाचार के लिए चुना गया है 

युवा मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण 

  • मनरेगा में 100 दिन की मजदूरी पूरी करने वाले युवा श्रमिकों को उनकी पसंद के अनुसार निःशुल्क कौसल प्रशिक्षण दिया जाएगा 
  • इसके लिए सरकार ने सर्वे कर डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों को चुना है 
  • लाइवलीहुड इन फूल इम्पॉयमेंट प्रोजेक्ट (LIFE)के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा 

Saturday, April 22, 2017

Current GK Rajasthan 22 April 2017

राजस्थान से शुरू होंगी डाक की रियल टाइम ट्रेकिंग 

  • स्मार्ट फोन के द्वारा अब डाकिय की लोकेशन ट्रेस होंगी 
  • डाकिय को स्मार्ट फ़ोन दिए जायेंगे जिससे डाक बुक होने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक हर समय नजर रहेंगी 
  • यह ट्रेकिंग जयपुर ,अजमेर कोटा, उदयपुर तथा अलवर से शुरू की जाएँगी 
विश्व पृथ्वी दिवस आज (22 अप्रैल )

  • पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है 
  • 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है 
  • 193 से अधिक देश पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम मनाते है 
  • अर्थ दे 2016 :-22 अप्रैल 2016 को 120 देशों ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसमें 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा गया 
  • वर्ष 2017 की थीम :-एन्वायरन्मेंट एन्ड क्लाइमेट लिटरेसी है जिसमे बच्चों को इससे जोड़ना है क्योंकि वे भविष्य के लीडर है  

Current GK Rajasthan 21 April 2017

चार दिवसीय राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो 21 अप्रैल से 

  • घर खरीददारों के लिए 650 प्रॉजेक्ट्स 
  • 5 लाख से 5 करोड़ की प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी 
  • मुख्यमंत्री के सबके घर के सपने को पूरा करने के लिए यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है
  • इसमें मुख्यमंत्री जन आवास योजना से सम्बंधित सभी लाभ होंगे 

सिविल सर्विस दे (21 अप्रैल )

  • सिविल सर्विस दे प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है 
  • सिविल सर्विस दे पर प्रत्येक वर्ष सौर ऊर्जा का उपयोग करने व इसे बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाता है 
  • इस बार प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए देश भर में राजस्थान का डूंगरपुर व छत्तीसगढ़ का दंतेवादा का चयन किया गया है 
  • IAS इंद्रजीत ने पहले डूंगरपुर व वर्तमान में चितोड़गढ़ के कलेक्टर रहते हुए सौर ऊर्जा का उपयोग नवाचार में लागू किया 

Thursday, April 20, 2017

Current GK Rajasthan - 20 April 2017

1 मई से राष्ट्रपति, पीएम  समेत किसी को लाल बत्ती नहीं 
  • VIP संस्कृति के खिलाफ केंद्र ने लिया बड़ा फैसला 
  • अब देश में कोई भी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा 
  • नीली बत्ती सिर्फ एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं पर लगेगी 
  • राजस्थान में भी तत्काल इसे लागू किया गया हैं 
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हब 
  • एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हब झालावाड़ में बनेगा 
  • राज्य सरकार ने निजी कंपनी श्रीवल्लभ पित्ती ग्रुप के साथ MOU किया हैं 
  • एयरक्राफ्ट की मेंटेनेंस, रिपेयरिंग, ओवरहॉल हब बनेगा 
  • 3 फेज में बनेगा प्रोजेक्ट
स्लिम्स नदी 
  • कनाडा में बहने वाली 150 मीटर चौड़ी स्लिम्स नदी सिर्फ 4 दिन में सूख गयी 
  • इतिहास में पहली बार हैं की 4 दिन में सेकड़ो साल से बह रही नदी गायब हो गयी 
  • ग्लोबल वार्मिंग की वजह से का प्रवाह बदल गया हैं 
  • अब नई नदी इस नदी के विपरीत अलास्का की खाड़ी की ओर बहती हैं, पहले प्रशांत महासागर में मिलती थी 



Current GK Rajasthan - 19 April 2017

CBSC स्कूलों में 10 वीं तक हिन्दी अनिवार्य 
  • संसदीय समिति की सिफारिसों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी देने के बाद CBSC की स्कूलों व केंद्रीय विद्यालयों में हिंदी विषय को 10 वीं तक अनिवार्य कर दिया गया है 
भारत ने 19 अप्रैल 1975 को अपना पहला उपग्रह छोड़ा 
  • इसका नाम प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था 
  • सोवियत संघ के सहयोग से छोड़े गए उपग्रह के साथ भारत उपग्रह छोड़ने वाले चंद देशों में शामिल हुआ 
बोस्टन मैराथन 
  • दृष्टिबाधित धावक 31 वर्षीय सागर बहेती ने सबसे मुश्किल मानी जाने वाली बोस्टन मैराथन को पूरा कर इतिहास रचा 
  • 121 वीं मैराथन में 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया 
  • 2017 मैराथन इस दशक का दूसरा सबसे गर्म मैराथन था 
रियल एस्टेट बिल(रेरा ) 1 मई से लागू
  • रेरा लागू होने पर घर खरीददारों को पूर्ण सुरक्षा मिलेंगी 
  • सभी राज्यों को रेगुलेटर बनाना होगा जो उस राज्य में चल रहे आवासीय व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की निगरानी से लेकर शिकायतों का निपटारा करेगा 
  • प्रॉपर्टी ब्रोकरों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा  


Sunday, April 9, 2017

Current GK Rajasthan - 09 April 2017

रुर्बन मिशन 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 सितम्बर 2015 को 5142 करोड़ रूपये के खर्च से  इस योजना का अनुमोदन किया 
  • इसके तहत सभी राज्यों में रुर्बन क्लस्टर के नाम से 300 विकाश कलस्टरों को विकसित किया जाना है 
  • केंद्र की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना अब राजस्थान में शुरू होगी 
  • राजस्थान में चुने गए 5 कलस्टरों को मंजूरी दे दी गयी है 
  • इन कलस्टरों में शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा 
  • क्लस्टर :-
  • गैर जनजातीय =1 सालावास क्लस्टर (जोधपुर )
  •  2 माजीवाला क्लस्टर (बाड़मेर )
  •  3 जुरहेरा क्लस्टर (भरतपुर )
  •  4 बूड़सू क्लस्टर (नागौर )
  • जनजातीय= 5 गोगुन्दा क्लस्टर (उदयपुर )

सबसे कम उम्र की यूएन शांतिदूत बनी मलाला 

  • नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को सयुंक्त राष्ट्र का शांतिदूत चुना गया 
  • 19 वर्षीय मलाला यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनेगी 
  • 2012 में मलाला द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए किये गए प्रयास के विरोध में तालिबान आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी 
आइसलैंड 
  • यह यूरोपीय देश है 
  • यहाँ दुनिया के बड़े हिमनद है यहाँ का सबसे बड़ा हिमनद वातनाजोकुल है जिसकी मोटाई लगभग 1 किलोमीटर है
  • पर्यटक :-यहाँ ज्वालामुखी ,हिमनद तथा गर्म पानी के झरने आदि है 
  • ग्रीष्मकाल में यहाँ मध्यरात्रि तक सूरज दिखता है 
  • राजधानी :-रेक्जाविक 
  • अर्थव्यवस्था :-मछलीपालन व पर्यटन 
  • भाषा :-यहाँ की अधिकारिक भाषा आइसलैंडी है  



                     

Saturday, April 8, 2017

Rajasthan Current GK - 08 April 2017


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा


फीचर फिल्म-

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
  • सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- एंथा पक्कम (दर्मा दुरई) और तुमी जाके भालो बाशो (प्रकटन)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- अदिश प्रवीन (कुंजू दाइवम), नूर इस्लाम और सामीउल आलम (सहज पाथेर गप्पो), मनोहरा (रेलवे चिल्ड्रन)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- जायरा वसीम (दंगल)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- मनोज जोशी (दशक्रिया)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरभि सीएम (मिन्नामिनुंगू द फायरफ्लाय)
  • सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता- अक्षय कुमार (रुस्तम)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- राजेश मपुस्कर
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- महायोद्धा राम
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- जोकर
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- रॉन्ग साइड राजू
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- पेली चुपलू
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- दशकरिया
  • सर्वश्रेष्ठ मलायमल फिल्म- माहेशिंटे प्राथिकारम,
  • सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म- के सेरा सेरा- घोडपचेन घोड्डटेलेम
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- रिजर्वेशन
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- बिसर्जन
  • सर्वश्रेष्ठ असम फिल्म- मारज राटी केटेकी
  • स्पेशल मेंशन- कड़वी हवा
  • स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन
  • स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन और माज राति केकेकी
  • स्पेशल मेंशन- नीरजा (सोनम कपूर)
गैर फीचर फिल्म-
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक- तनुज टीकू (लीचेस)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन(एडिटिंग)- जीशू सेन (गूढ)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी- अलपेश नागर और विशान संगवाई (इन रिटर्न जस्ट ए बुक)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- हम चित्र बनाते हैं
  • सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट- शि वाय
  • सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- इमान चक्रबर्ती
  • सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- सुंदरय्यर
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर- राजेश मपुस्कर( वेंटिलेटर(मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ चिंड्रन फिल्म- धनक
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑन सोशल इश्यू- पिंक

राजस्थान में 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, 13 अप्रैल तक होगी आयोजित
  • परीक्षा को जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मुल्यांकन नाम दिया गया है.

स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी का सरचार्ज

  • अब राजस्थान में रहने वाले लोगों को अपनी संपत्ति, रेंट एग्रीमेंट में लगने वाले स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी का सरचार्ज गायों की सुरक्षा और देखभाल के लिए देना होगा।
  • राजस्थान के बजट 2017-18 के भाषण के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि गौशालाओं को और बेहतर बनाने के लिए ये सरचार्ज वसूला जाएगा।
  • राजस्थान स्टाम्प अधिनियम 1998 के तहत गौपालन विभाग को स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी सेस वसूलने का अधिकार मिला है जिसका इस्तेमाल सरकार गायों की सुरक्षा और उनकी बेहतर देखभाल के लिए करेगी।