Wednesday, October 4, 2017

Current GK rajasthan 26 September 2017

लूणी नदी 

  • लूणी नदी का उद्गम अजमेर जिले में आनासागर के पास नाग पहाड़ियों से होता है 
  • राजस्थान में यह नदी अजमेर ,नागौर, पाली ,बाड़मेर ,जोधपुर तथा जालोर में बहती हुई अंत में कच्छ के रन में गिर जाती है
  • लूणी नदी का जल बाड़मेर में बालोतरा तक मीठा तथा बालोतरा के बाद खारा हो जाता है 
  • लूणी नदी अरावली के पश्चिम में बहने वाली राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है 
  • लूणी की सहायक नदियाँ जोजड़ी , लीलड़ी ,सुकड़ी ,बांडी,सागी,गुहिया ,खारी तथा जवाई है 
  • लूणी नदी को सागरमति,सरस्वती ,मरुआशा तथा लवणी के नाम से जाना जाता है 


आर्थिक सलाहकार परिषद् (ईऐसी )

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद् (ईऐसी ) का गठन किया है 
  • निति आयोग के सदस्य तथा अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय को इसका अध्यक्ष बनाया गया है




Current GK Rajasthan 25 September 2017

माही नदी 

  • माही नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के धार जिले में मेहद झील से होता है 
  • यह मध्यप्रदेश ,राजस्थान तथा गुजरात में बहती है 
  • इसकी कुल लम्बाई 576 किलोमीटर है तथा राजस्थान में माही की लम्बाई 171 किलोमीटर है 
  • राजस्थान में यह बांसवाड़ा जिले के खांडू गांव में प्रवेश करती है 
  • राजस्थान में यह बांसवाड़ा , डूंगरपुर तथा प्रतापगढ़ में बहती है 
  • इस नदी पर राजस्थान में दो बांध बनाए गए है माही बजाज सागर बांध तथा काग दी बांध 
  • गुजरात में माही नदी पर कडाना बांध बना हुआ है 
  • यह नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है 
  • आदिवासियों का प्रशिद्ध बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में स्थित है , यह त्रिवेणी संगम सोम , माही तथा जाखम नदियों के संगम से बनता है 
  • राजस्थान में माही नदी के प्रवाह क्षेत्र को छप्पन का मैदान कहते है 
  • बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर की सिमा को अलग करती है 
  • इसकी सहायक नदियाँ सोम , जाखम , इरु,अनास,हरण ,चाप ,एरण, मोरेन तथा भादर है 
  • माही नदी बांगड़ की गंगा , कांठल की गंगा तथा दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहलाती है 
  • गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अंत में खम्बात की खाड़ी में मिल जाती है 


Tuesday, October 3, 2017

Current GK rajasthan 24 September 2017

प्रोफ़ेसर सीएनआर राव

  •  भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय वोन हिप्पल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा 
  • पुरस्कार प्राप्त करने वाले राव एशिया के प्रथम वैज्ञानिक होंगे 
  • वोन हिप्पल को पदार्थ अनुसन्धान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है 
  • राव को बोस्टन में 29 नवंबर को एम्आरएस की बैठक में सम्मानित किया जाएगा 

साॅंम्भर (जयपुर)

  • यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है।
  •  बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चैहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
  •  यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है
  •  यहां मार्च से मई माह के मध्य नमक बनाने का कार्य किया जाता है
  •  यहां पर  नमक,  रेशता नमक तथा  क्यार नमक दो विधियों से तैयार होता है
  •  यहां नमक केन्द्र सरकार के उपक्रम “हिन्दुस्तान साॅल्ट लिमिटेड” की सहायक कम्पनी ‘सांभर साल्ट लिमिटेड’ द्वारा तैयार किया जाता है 
  • भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत साॅंम्भर झील से उत्पादित होता है।