Friday, August 17, 2018

Current GK Rajasthan 17 August 2018

अटल बिहारी वाजपेयी 

  • देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया 
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 25 दिसंबर 1924 को अटल जी का जन्म हुआ था 
  • 1996 में पहली बार 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 19 मार्च 1998 को दूसरी बार देश के PM बने जो 11 महीने तक रहे  
  • 10 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार अटलजी देश के PM बने जो 2004 तक पुरे पांच साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की,अटल जी जनसंघ से जुड़े तथा 1954 में पहला चुनाव लड़ा 
  • 1957 में 33 वर्ष की उम्र में देश की दूसरी लोकसभा के लिए सांसद चुने गए 
  • वह भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् 1968  से 1973  तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे 
  • 1957 में बलरामपुर,उत्तर प्रदेश से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में जीत कर लोकसभा पहुंचे , तब उनकी उम्र 33 वर्ष थी 
  •  सन् 1957 से 1977 तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे
  •  मोरारजी देसाई की सरकार में सन् 1977 से 1979 तक विदेश मन्त्री रहे 
  • 1980  में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की
  •  6 अप्रैल 1980  में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने गए
For more Information:-Click Here


अजित वाडेकर 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया 
  • वाडेकर का अन्तराष्ट्रीय करियर 8 वर्ष का था 
  • उन्होंने भारत को पहली बार विदेश में टेस्ट सीरीज जिताई थी 
  • उनका जन्म 1 अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का निधन 

  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का 91 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया 
  • 25 जुलाई 2014 से टंडन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पद संभाला था
  • मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है 

2 comments: