Wednesday, September 13, 2017

Current GK Rajasthan 4 August 2017

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल 

  • 3 सितम्बर को मोदी सरकार में तीसरा फेरबदल हुआ। इसके साथ सरकार में मोदी समेत मंत्रियों की स्ट्रैंथ 76 हो गई है। इसमें 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 37 राज्य मंत्री शामिल हैं।
  •  निर्मला सीतारमण को प्रमोट कर रक्षा मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी को भी प्रमोशन मिला है। सुरेश प्रभु से रेल लेकर अब उन्हें कॉमर्स मिनिस्ट्री दी गई है। 
  • पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें करीब 11 मंत्रियों को फायदा हुआ और वहीं, 5 का कद घटा है।
  •  9 नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है:-
  • 1) निर्मला सीतारमण:- पहले राज्यमंत्री के तौर पर इनके पास कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री थी।अब कैबिनेट मंत्री के साथ डिफेंस मिनिस्टर बन गई हैं।
  • 2) पीयूष गोयल:- पहले इनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर पावर, एनर्जी, कोल और माइंस मंत्रालय थे। अब इन्हें रेल मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी मिली है।
  • 3) धर्मेंद्र प्रधान:- पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री थी, लेकिन इनका स्वतंत्र प्रभार था। अब कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर प्रमोट हुए हैं। साथ ही स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप मिनिस्ट्री भी सौंपी गई है।
  • 4) नितिन गडकरी:-इनके पास पहले रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज, शिपिंग मिनिस्ट्री थी। अब ये वॉटर रिसोर्सेस, रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा रेजुवेनेशन मिनिस्ट्री को भी देखेंगे। पहले यह मिनिस्ट्री उमा भारती के पास थी।
  • 5) हर्षवर्धन:- साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंसेस के अलावा एन्वायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज का एडिशनल चार्ज था। अब एडिशनल चार्ज इन्हें ही मिल गया है।
  • 6) स्मृति ईरानी:-टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के साथ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री का कामकाज भी देख रही थींं। अब ये मिनिस्ट्री (आईएंडबी) इन्हें स्थायी तौर पर मिल गई है।
  • 7) राज्य वर्धन राठौड़: -पहले राज्य मंत्री के तौर पर इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री थी। अब यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री का एडिशनल काम भी दिया गया है। अब वे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।
  • 8) नरेंद्र सिंह तोमर:-पहले इनके पास रूरल डेवलपमेंट, पंचायती राज, ड्रिंकिंग वॉटर और सेनिटेशन मिनिस्ट्री थीं। अब इन्हें अहम माइनिंग मिनिस्ट्री दी गई है। हालांकि, ड्रिंकिंग वॉटर और सेनिटेशन मिनिस्ट्री वापस ले ली गई है।
  • 9) संतोष गंगवार:- फाइनेंस मिनिस्ट्री के एमओएस से हटाकर लेबर और इम्प्लॉइमेंट मिनिस्ट्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
  • 10) राज्यमंत्री गिरिराज सिंह:- पहले एमएसएमई देखते थे। अब उन्हें इसका इंडिपेंडेंट चार्ज दे दिया गया है।
  • 11) मुख्तार अब्बास नकवी:-नकवी के पास पहले माइनोरिटी अफेयर्स का इंडिपेंडेंट चार्ज था। इसके अलावा वह पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर भी थे। अब कैबिनेट दर्जा के साथ माइनोरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री दी गई है।
  • For more Information :-Click Here

No comments:

Post a Comment