Thursday, January 18, 2018

Current GK Rajasthan 18 January 2018

राजस्थान के क्षेत्रीय लोक नृत्य 

  • घूमर :-मारवाड़ तथा जयपुर में प्रसिद्ध है ,यह राजस्थान के लोक नृत्यों की आत्मा कहलाता है 
  • ढोल :-यह नृत्य जालौर में प्रशिद्ध है  इस नृत्य को  शादी के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप में किया जाता है  
  • चंग :-यह शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य है इसको होली पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • गीदड़ :-शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य तथा होली से पूर्व डांडा से होली के सप्ताह भर बाद तक चलता है 
  • घुड़ला :-जोधपुर में यह नृत्य प्रशिद्ध है तथा इस नृत्य में स्त्रियों द्वारा सिर पर छिद्र युक्त चरी में जलता दीपक रखकर नृत्य किया जाता है 
  • बिंदोरी :-यह नृत्य झालावाड़ में विवाह तथा होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • अग्नि नृत्य :-यह नृत्य बीकानेर के जसनाथी सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष जलते अंगारो पर नाचते है 
  • लांगुरिया नृत्य :-यह नृत्य करोली जिले में कैला देवी के मेले में किया जाने वाला नृत्य है 
  • बम:-यह नृत्य भरतपुर -अलवर में होली के अवसर पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य 
  • ढप:- यह नृत्य शेखावाटी क्षेत्र में बसंत पंचमी पर किया जाता है 



No comments:

Post a Comment