Thursday, January 4, 2018

Current GK Rajasthan 4 January 2018

लुई ब्रेल 

  • लुई ब्रेल फ़्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक थे 
  • जिन्होंने नेत्रहीनो के लिए पढ़ने तथा लिखने की प्रणाली विकसित की 
  • यह प्रणाली ब्रेल लिपि के नाम से जानी जाती है
  • नेत्रहीनो की  पढ़ने की कठिनाई को मिटाने वाले लुई भी स्वयं नेत्रहीन थे 
  • इनका जन्म 4 जनवरी 1801 को हुआ था  


कन्हैयालाल सेठिया  (11 सितम्बर1919  से 11 नवम्बर2008
  • कन्हैयालाल सेठिया का जन्म 11 सितम्बर, 1919 को राजस्थान के चुरू ज़िले में सुजानगढ़ नामक स्थान पर हुआ था।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक थे।
  •  कन्हैयालाल सेठिया को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं लेखक के रूप में अनेक सम्मान, पुरस्कार एवं अलंकरण प्राप्त हए थे।
  •  भारत सरकार द्वारा इन्हें 2004 में  'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • धरती धोरा री,सबद , लीलटांस ,मायड़ रो हेलो ,रमणियां रा सोरठा, गळगचिया, मींझर, कूंकंऊ,धर कूंचा धर मंजळां, सबद, सतवाणी, अघरीकाळ, दीठ, क क्को कोड रो, लीकलकोळिया एवं हेमाणी आदि राजस्थानी रचनाएँ की थी 
  • इनको राजस्थानी भाषा का भीष्म पितामह कहा जाता है 
  • 1976 में राजस्थानी काव्यकृति 'लीलटांस' पर, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कृति के नाते पुरस्कृत।

No comments:

Post a Comment