Friday, July 28, 2017

Current GK Rajasthan 28 July 2017

हेपेटाइटिस 

  • हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता प्रसारित करने , रोकथाम और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है 
  • हेपेटाइटिस संक्रामक बीमारियों का समूह है जिसे ए ,बी ,सी ,डी व ई के रूप में जाना जाता है 
  • 28 जुलाई बारूल ब्लूमबर्ग का जन्मदिन है जिन्होंने हेपेटाइटिस वायरस की खोज की थी 
  • हेपेटाइटिस एक वायरल रोग है जिसे सामान्य भाषा में पीलिया या जॉन्डिस भी कहा जाता है 
  • यह लिवर का एक खतरनाक रोग है 
  • इनमें सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी होता है 

ओडिसा 

  • ए पी जे अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी (27 जुलाई )पर ओडिसा सरकार ने व्हीलर आइलैंड को कलाम द्वीप का नाम दिया 
  • यह भारतीय मिसाइलों के परीक्षण का लांचिंग पैड है जिसे चांदीपुर के नाम से जाना जाता है 

ब्रिक्स

 

  • ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है।
  •  इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों B, R, I, C व S से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है। मूलतः,2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे "ब्रिक" के नाम से जाना जाता था।
  •  रूस को छोडकर ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 
  • ये राष्ट्र क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। 
  • वर्ष 2013  तक, पाँचों ब्रिक्स राष्ट्र दुनिया के लगभग 3 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक अनुमान के अनुसार ये राष्ट्र संयुक्त विदेशी मुद्रा भंडार में 4 खरब अमेरिकी डॉलर का योगदान करते हैं।
  •  इन राष्ट्रों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद 15 खरब अमेरिकी डॉलर का है।[3] वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करता है।




No comments:

Post a Comment