Monday, July 31, 2017

Current GK rajasthan 31 July 2017

स्विट्जरलैंड 

  • स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है 
  • जिसे यूरोप ब्रिज के नाम से जाना जाता है 
  • यह ब्रिज अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है 
  • यह स्विट्जरलैंड के दो पहाड़ी गावों जर्मेट व ग्रेशेन को जोड़ता है 


आईसीआईजे (इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ़ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट )

  • आईसीआईजे की नींव वाशिंगटन डीसी में पत्रकार चक लुईस ने 1997 में रखी थी 
  • आईसीआईजे एक वैश्विक नेटवर्क है जिसमें 70 से ज्यादा देशों के 200 से ज्यादा खोजी पत्रकार जुड़े हुए है 
  • आईसीआईजे की स्थापना देशों की सीमा से परे सीमा पार अपराध , भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग के खिलाफ काम करने वाले परियोजना के रूप में की गयी थी जो सेंटर फॉर पब्लिक इंटिग्रिटी नामक संस्था का एक प्रोजेक्ट है 
  • आईसीआईजे ने पनामा पेपर का खुलासा किया था 
  • आईसीआईजे फरवरी 2017 से एक स्वतंत्र मिडिया संघटन के रूप में काम करने लगा 


केरल

  • केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। 
  • मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। 
  • केरल में 14 जिले है तथा यहाँ के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है 
  • केरल में 9 राज्य सभा सीटें तथा 20 लोकसभा सीटें है 
  • 140 सीटें केरल में विधानसभा की है 
  • भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है 
  • अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। 
  • अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है।
  •  स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था।
  •  नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। 
  •  केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।
  •   यह यूनिसेफ (UNICEF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व का प्रथम शिशु सौहार्द राज्य (Baby Friendly State) है।


No comments:

Post a Comment