Thursday, July 6, 2017

Current GK Rajasthan 6 July 2017

भारत और इजरायल के बीच हुए 7 करार
  • 1. भारत-इजरायल के बीच इंडस्ट्रियल आर एंड डी और टेक्नोलॉजी इनोवेशन फंड। यह फंड 26 अरब का होगा।
  • 2.वाॅटर कन्जरवेशन 
  • 3. भारत में स्टेट वाॅटर यूटिलिटी रिफॉर्म 
  • 4. एग्रीकल्चर
  • 5. एटॉमिक क्लॉक्स 
  • 6. जीईओ-एलईओ ऑप्टिकल लिंक में कोऑपरेशन
  • 7. स्पेस सेक्टर
  • .नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को हाइफा शहर जाएंगे। वहां जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। 
  • 99 साल पहले भारतीय सैनिकों ने इस शहर को तुर्काें से आजाद कराया था। 
  • मोदी इस युद्ध में शहीद हुए 44 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। 
  • भारतीय घुड़सवार सैनिकों की यह बहादुरी इजरायल के स्कूलों में भी पढ़ाई जाती है

रेबीज़

  • रेबीज़ (अलर्क, जलांतक) एक विषाणु जनित बीमारी है जिस के कारण अत्यंत तेज इन्सेफेलाइटिस (मस्तिष्क का सूजन) इंसानों एवं अन्य गर्म रक्तयुक्तजानवरों में हो जाता है।प्रारंभिक लक्षणों में बुखार और एक्सपोजर के स्थल पर झुनझुनी शामिल हो सकते हैं।
  • इन लक्षणों के बाद निम्नलिखित एक या कई लक्षण होते हैं: हिंसक गतिविधि, अनियंत्रित उत्तेजना, पानी से डर, शरीर के अंगों को हिलाने में असमर्थता, भ्रम, और होश खो देना।
  • लुई पाश्चर ने 6 जुलाई 1885 को रेबीज के टिके का आविष्कार किया 
  • रेबीज से प्रतिवर्ष 26,000 से 55,000 हजार लोगों की मृत्यु हो जाती है 
  • इनमें 95% से अधिक मौतें एशिया तथा अफ्रीका में होती है 
  • रेबीज़ इंसानों में अन्य जानवरों से संचारित होता है। जब कोई संक्रमित जानवर किसी अन्य जानवर या इंसान को खरोंचता या काटता है तब रेबीज़ संचारित हो सकता है।
  • किसी संक्रमित जानवर के लार से भी रेबीज़ संचारित हो सकता है यदि लार किसी अन्य जानवर या मनुष्य के श्लेष्मा झिल्ली (Mucous Membrane) के संपर्क में आता है
  • मनुष्यों में रेबीज़ के अधिकतर मामले कुत्तों के काटने से होते हैं।
  • उन देशों में जहाँ कुत्तों में आम तौर पर रेबीज़ होते हैं, रेबीज़ के 99% से अधिक मामले कुत्तों के काटने से होते हैं
  • अमेरिका में, मनुष्यों में रेबीज़ संक्रमण का सबसे आम स्रोत चमगादड़ का काटना है, और 5% से कम मामले कुत्तों से होते हैं।
  • रेबीज़ वायरस परिधीय तंत्रिकाओं (peripheral nerves) के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुँचता है। रोग की पहचान केवल लक्षणों की शुरुआत के बाद ही की जा सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी देश की नंबर 1 कंपनी

  • मार्केट कैप्टिलाइजेसन के हिसाब से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर देश की नंबर 1 कंपनी बन गयी है 
  • रिलायंस इंडस्ट्री ने टाटा कंसलटेंसी को पछाड़ते हुए यह तमगा हासिल किया 
जम्मू -कश्मीर
  • जम्मू -कश्मीर विधानसभा में GST बिल पास हो गया है 
















No comments:

Post a Comment