Tuesday, August 22, 2017

Current GK Rajasthan 22 August 2017

राफेल नडाल 

  • स्पेन के राफेल नडाल तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए है
  •  15 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में जुलाई 2014 के बाद फिर से दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने है 
  • नडाल ने ब्रिटेन के ऐंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की है 

फ़ीफा अंडर - 17 विश्व कप 

  • भारत में पहली बार फ़ीफा अंडर -17 विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा 
  • नवी मुंबई और गुवाहाटी में खेले जाएंगे सेमीफाइनल
  • सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा.
  •  टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों मैच छह अक्टूबर को होंगे.
  •  हर सेंटर में कम से कम आठ मैच खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल गोवा, गुवाहाटी और कोच्चि में होंगे

 अंडर -17 विश्व कप की शुरुआत :-

  • 1982 में सिंगापुर फुटबॉल ने एक अंडर 16 टूर्नामेंट आयोजित किया 
  • 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के इस टूर्नामेंट को लॉयन सिटी कप का नाम दिया गया 
  • तत्कालीन फीफा महासचिव जो ब्लाटर ने इसे विश्व स्तर पर आयोजन की सलाह दी 
  • 1982 में उनकी सलाह पर विश्व कप आयोजन का निर्णय लिया गया जिसका आयोजन 1985 में होना तय हुआ था 
  • 1985 में पहली बार यह विश्व कप चीन में आयोजित किया गया 
  • 1991 में हुए चौथे विश्व कप से आयु वर्ग बदलकर अंडर - 17 कर दी गयी 
  • दो साल के अंतराल पर इसका आयोजन किया जाता है 
  • 2015 में चिली में आयोजित विश्व कप को नाइजीरिया ने जीता था 
  • 2017 में अंडर -17 विश्व कप का 17 वां आयोजन भारत की मेजबानी में हो रहा है 
  • 5 बार सबसे ज्यादा नाइजीरिया ने जीता है अंडर -17 विश्व कप 
  • 3 बार ब्राजील ने जीता है तथा 2 -2 बार घाना व मैक्सिको ने जीता है 
  • 2008 में पहली बार महिला अंडर -17 विश्व कप का आयोजन किया गया 
  • उतर कोरिया ने महिला अंडर -17 विश्व कप का पहला मैच जीता था  




No comments:

Post a Comment