Thursday, August 17, 2017

Current GK Rajathan 17 August 2017

संपर्क हेल्पलाइन का शुभारम्भ ( राजस्थान )

  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य ने स्वतंत्रता दिवश पर राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन सेवा ' 181 ' की शुरुवात की है 
  • इस हेल्पलाइन सेवा द्वारा प्रदेश के नागरिक सड़क ,पानी, तथा बिजली सहित सरकारी कामकाज में देरी को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे 
  • शिकायत दर्ज कराने  के लिए 181 नंबर डायल कर अपनी समस्या बता सकते है 

लुइ पाश्चर 

  • लुइ पाश्चर ने किण्वन की खोज 1857 में की थी 

एडवर्ड जेनर 

  • एडवर्ड जेनर ने 1798 में चेचक के टीके की खोज थी 

इंडोनेशिया 

  • इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है 
  • इंडोनेशिया को 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड से आजादी मिली थी 
  • आजादी के बाद इसे अधिकृत रूप से रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया के नाम से जाना जाता है 
  • 17508 द्वीपों वाले इस शहर की आबादी लगभग 23 करोड़ है 
  • यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला तथा दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है 
  • देश की राजधानी जकार्ता है 
  •  इंडोनेशिया का इतिहास विदेशियों से प्रभावित रहा है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से यहाँ आए थे 
  •  मुस्लिम व्यापारी अपने साथ इस्लाम लाए और यूरोपिय शक्तियां यहां के मसाला व्यापार में एकाधिकार को लेकर एक दूसरे से लड़ती रही 
  •  साढ़े तीन सौ साल के डच उपनिवेशवाद के बाद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंडोनेशिया को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी 


No comments:

Post a Comment