Tuesday, August 8, 2017

current GK Rajasthan 8 August 2017

भारत छोड़ो आन्दोलन (8 अगस्त 1942) 

  • भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय  8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था|यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश  साम्राज्य को समाप्त करना था।
  •  यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था।
  •  यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद 9 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।
  • क्रिप्स मिशन की विफलता के बाद महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ अपना तीसरा बड़ा आंदोलन छेड़ने का फ़ैसला लिया। 8 अगस्त 1942 की शाम को बम्बई में अखिल भारतीय काँगेस कमेटी के बम्बई सत्र में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नाम दिया गया था। 
  •  गाँधी जी को फ़ौरन गिरफ़्तार कर लिया गया था लेकिन देश भर के युवा कार्यकर्ता हड़तालों और तोड़फ़ोड़ की कार्रवाइयों के जरिए आंदोलन चलाते रहे।
  • More Information About Bharat Chhodo Aandolan :-Click Here


अमेरिका 

  • ओलंपिक रजत पदक विजेता अमेरिका की महिला फर्राटा धाविका टोरी बोवी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता है 
  • More Information :-Click here

बाड़मेर 

  • बाड़मेर राजस्थान राज्य का दूसरा बड़ा जिला है। यह अपने स्थापत्य के साथ साथ देश के सबसे बड़े तेल और कोयला उत्पादक क्षेत्रो में से एक है।
  •  इस शहर की स्थापना बहाड़ राव ने 13वीं शताब्दी में की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम बाड़मेर पड़ा यानि बार का पहाड़ी किला। एक समय 'मालानी' के नाम से जाना जाने वाला बाड़मेर अपनी जीवंतता के कारण सैलानियों को बहुत भाता है।
  • More Information About Badmer :-Click Here


No comments:

Post a Comment