Wednesday, August 23, 2017

Current GK Rajasthan 23 August 2017

ट्रिपल तलाक 

  • सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने 1400 साल से चली आ रही ट्रिपल तलाक की परम्परा को असंवैधानिक करार दिया 
  • 5 जजों की पीठ ने 3 : 2 के बहुमत से यह फैसला सुनाया 
  • पाकिस्तान समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों में तीन तलाक पर बैन है 

तेजाजी 

  • लोक देवता तेजाजी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के खरनाल गांव में हुआ था 
  • तेजाजी मध्यप्रदेश ,राजस्थान तथा गुजरात में लोक देवता के रूप में पूजे जाते है 
  • तेजाजी को सर्पों के देवता के रूप में पूजा जाता है 
  • इनका प्रमुख मंदिर खरनाल (नागौर ) में है 
  • तथा सुरसुरा (अजमेर ) में तेजाजी का धाम है 
  • प्रत्येक वर्ष भादो शुक्ला दशमी को तेजाजी का मेला भरता है 

आर्मीनिया 

  • आर्मीनिया (आर्मेनिया) पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है जो चारों तरफ़ ज़मीन से घिरा है।
  •  1990 के पूर्व यह सोवियत संघ का एक अंग था जो एक राज्य के रूप में था।
  •  सोवियत संघ में एक जनक्रान्ति एवं राज्यों के आजादी के संघर्ष के बाद आर्मीनिया को 23 अगस्त 1990 को स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई
  •  लेकिन इसके स्थापना की घोषणा 21 सितंबर, 1991 को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता 25 दिसंबर को मिली। 
  • इसकी राजधानी येरेवन है।
  •  आर्मीनिया 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है।
  •  इसमें संयुक्त राष्ट्र, यूरोप परिषद, एशियाई विकास बैंक, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल, विश्व व्यापार संगठन एवं गुट निरपेक्ष संगठन आदि प्रमुख हैं।
  • इसकी सीमाएँ तुर्की, जॉर्जिया, अजरबैजान और ईरान से लगी हुई हैं

No comments:

Post a Comment