Wednesday, May 31, 2017

Current GK Rajasthan 31 May 2017

1 रुपये का नया नोट 

  • केंद्र सरकार 1 रुपये का नया नोट जल्द ही जारी करने जा रही है 
  • नया नोट गुलाबी व हरे रंग का होगा 
  • नोट के डिजाइन में बदलाव नहीं किया जाएगा साथ ही पुराने नोट भी चलते रहेंगे 

भारत व जर्मनी के बीच 8 एमओयू पर हस्ताक्षर 

  • 29 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 देशों के 6 दिवसीय दौरे पर है 
  • जर्मनी के बर्लिन में मोदी को गार्ड ऑफ़ ऑनर से नवाजा गया 
  • इसके बाद जर्मनी व भारत के बिच 8 MOU पर हस्ताक्षर हुए :-
  • (1 )साइबर पॉलिटिक्स
  • (2 ) विकास 
  • (3 ) सतत शहरीकरण 
  • (4 ) स्किल डेवलपमेंट 
  • (5 ) डिजिटलाइजेसन के क्षेत्र में सहयोग 
  • (6 ) रेलवे सुरक्षा में सहयोग 
  • (7 ) इंडो -जर्मन सेंटर पर सतत सहयोग 
  • (8 ) वेकेशन ट्रेनिंग को बढ़ावा देना 

विश्व तंबाकू निषेद दिवस आज (31मई )

  • तंबाकू मुक्त दुनिया बनाने व तंबाकू से होने वाली परेशानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेद दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • विश्व स्वास्थ्य संघटन द्वारा इसकी शुरुआत की गयी थी 
  • साल 2017 की थीम :-विकास के लिए खतरा 

पहला डाकघर (31 मई )
  • भारत में अंग्रेजो के शासन काल के दौरान कलकत्ता के तत्कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स ने प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत कलकत्ता में 31 मई 1774 को देश के प्रथम डाकघर को स्थापित किया 
  • आज 1 लाख 55 हजार से भी ज्यादा डाकघरों वाला यह तंत्र विश्व की सबसे बड़ी डाक प्रणाली है 
  • 1854 में डाकघर प्रबंधन के लिए डाक अधिनियम बनाया गया था 
नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन ) 
  • यह 28 देशों का संघटन है 
  • इसकी स्थापना अप्रैल 1949 में की गयी थी 
  • इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है 

Tuesday, May 30, 2017

Current GK Rajasthan 30 May 2017

जोधपुर के आगोलाई में मिला यूरेनियम का भंडार 

  • जोधपुर से 40 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग पर आगोलाई और जैसलमेर रोड पर बिनवास के पास विवि को ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार की मदद से कैल्क्ट्रियम यूरेनियम( नॉन कन्वेंशनल ) के भंडार मिले है
  • नामीबिया तथा ऑस्ट्रेलिया के बाद यह भण्डार भारत में मिले है 
  • अभी तक भारत को यूरेनियम के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है 
  • विश्व में अभी तक 7 फीसदी ही नॉन कन्वेंशनल यूरेनियम है 
  • यूरेनियम का भंडार मालानी युग यानि 745 मिलियन वर्ष से लेकर 680 मि. वर्ष पुराना है
  •  कैल्क्ट्रियम यूरेनियम रेगिस्तानी क्षेत्रों में मिलता है जहाँ चट्टान और भू-जल रहता है 
  • थार में ग्रेनाइट व रायोलाइट चट्टानों की भरमार है इनके खनन के बाद विभिन्न प्रक्रियाओं से करनोटाइट से यूरेनियम अलग किया जाएगा 
  • यूरेनियम :-यह एक रेडियो एक्टिव तत्व है जिसमे बहुत अधिक ऊर्जा होती है 
  • इसके समस्थानिक यू -236 का उपयोग परमाणु बिजली घरों में किया जाता है 
  • अत्यधिक ऊर्जा होने से इसका उपयोग बम बनाने में किया जाता है 
  • राजस्थान के रावतभाटा (चितोड़गढ़ )में परमाणु बिजली घर है 

दरवाजा बंद अभियान 

  • पेयजल व स्वास्थ्य मंत्रालय विभाग द्वारा घरों में शौचालय का उपयोग करने को प्रेरित करने के लिए 30 मई से 'दरवाजा बंद अभियान' शुरू किया जाएगा 
  • इसकी अगुवाई अमिताभ बच्चन करेंगे 
  • इसको विश्व बैंक का समर्थन प्राप्त है 
  • यह अभियान पुरे देश में चलाया जाएगा 

मार्तण्ड 

  • मार्तण्ड हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था 
  • इसका प्रकाशन 30 मई 1826 को कोलकाता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था 
  • इसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ला थे 
  • भारत में यह दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है 




















 

Monday, May 29, 2017

Current GK Rajasthan 29 May 2017


नरेंद्र मोदी 29 मई से 3 जून तक जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के दौरे पर



  • मोदी 29 मई से 3 जून तक जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के दौरे पर रहेंगे।
  •  कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर यह दौरा काफी अहम साबित होने की उम्मीद है।
  •  इकोनॉमिक, डिफेंस, साइंस, इन्फॉर्मेशन-टेक्नोलॉजी और न्यूक्लियर एनर्जी एजेंडे में शामिल होगी।
  •  मोदी इन देशों के बिजनेस लीडर्स को ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत भारत में कारोबार करने के लिए इनवाइट भी करेंगे।
  • 1 ) जर्मनी: सैन्य समझौते हो सकते हैं, टॉप बिजनेसमैन को भारत लाने की कोशिश
  • - मोदी सबसे पहले जर्मनी जाएंगे। यह उनका दूसरा दौरा है।
  • - 29 मई को मोदी के दौरे की शुरुआत बर्लिन के पास मेसेबर्ग से होगी। यहां वे जर्मन चांसलर एंंजेला मर्केल के साथ मीटिंग करेंगे।
  • एजेंडा: भारत में जर्मनी की 1600 कंपनियां हैं। इनमेंं 600 ज्वाइंट वेंचर हैं। यहां डिफेंस और सोलर एनर्जी से जुड़े कई बड़े समझौते हो सकते हैं। मोदी की कोशिश मेक इन इंडिया के तहत कई बड़ी कंपनियों को भारत लाने की होगी
  • 2) स्पेन: इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और रेलवे पर फोकस
  • - करीब तीन दशकों में किसी भारतीय पीएम की यह पहली स्पेन विजिट है। 
  • एजेंडा: इन्फ्रास्ट्रक्चरऔर एनर्जी सेक्टर पर बातचीत हो सकती है।
  • कारोबार: रेलवे के साथ कारोबार करने की इच्छुक स्पेन की हल्के कोच बनाने वाली कंपनी टेल्गो के अफसर भी मोदी से मिलेंगे। अभी 200 स्पेनिश कंपनियां भारत में है। 
  • 3) रूस: चीन के वन रोड-वन बेल्ट का मुद्दा उठाएंगे मोदी
  • - मोदी रूस में 31 से 2 जून तक रहेंगे। दौरे की शुरुआत में मोदी पिस्कारोवस्कोए सिमिट्री जाएंगे, जहां वे लेनिनग्राद संघर्ष में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • - यहां वे प्रेसिडेंट पुतिन के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में 18th भारत-रूस एनुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
  • - 2 जून को यहां मोदी इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इसमें 1 हजार ग्लोबल इन्वेस्टर्स शामिल होंगे।
  • - इसके बाद मोदी को गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा।

  • एजेंडा:फॉरेन इन्वेस्टमेंट, डिफेंस और न्यूक्लियर प्लान्ट होगा। कई बड़े डिफेंस समझौते हो सकते हैं। रूस की कोशिश कुडनकुलम न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के पांचवें और छठवें प्लान्ट को बनाने का करार करना है।
  • - वहीं, भारत चीन के प्रोजेक्ट वन रोड-वन बेल्ट (OBOR) के मुद्दे को उठा सकता है। रूस में भी इसका विरोध हो रहा है।

  • 4) फ्रांस: भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होगी बात
  • - 2 जून को मोदी यात्रा के आखिरी पड़ाव के लिए फ्रांस रवाना होंगे। यहां पेरिस में फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे।
  •  इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।